ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है. हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं, उन्हीं के साथी खिलाड़ी जो रूट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाली बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग लगाई है. वहीं गॉल टेस्ट में कुल 100 से अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा मिला है. टेस्ट की टीम रैंकिंग के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जरूर बने हुए हैं. वहीं टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं. हैरी ब्रूक बने नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट से पूर्व ट्रेविस हेड दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए थे. मगर बांगलदेश बांग्लादेश के खिलाफ 2 पारियों में उन्होंने सिर्फ 39 रन बनाए. इस खराब प्रदर्शन के चलते वो फिसल कर चौथे पायदान पर चले गए हैं. इसी वजह से हैरी ब्रूक पहले, जो रूट दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. Bangladesh players make big gains after their historic #WTC27 Test win in Australia ????More ???? https://t.co/4Vr5CmWCKE pic.twitter.com/PlC2SkiBc4 — ICC (@ICC) August 19, 2026 ऋषभ पंत को फायदा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल सातवें और यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर बने हुए हैं. उनके अलावा टेस्ट के टॉप-10 बल्लेबाजों में कोई तीसरा भारतीय नहीं है. हालांकि ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे के साथ 13वें नंबर पर आ गए हैं. भारतीयों में केएल राहुल को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिससे वो 35वें स्थान पर चले गए हैं. यह भी पढ़ें: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण? बांग्लादेशी खिलाड़ियों का जलवा हाल ही में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर किसी टेस्ट मैच में हराया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. अपने करियर का पहला शतक जड़ने वाले तंजीद हसन ने 84 स्थान की छलांग लगाई है. हालांकि वो अब भी दुनिया के 88वें नंबर के बल्लेबाज हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 9 स्थान के फायदे के साथ 20वें पायदान पर आ गए हैं. मोमिनुल हक, मेहदी हसन और शादमान इस्लाम को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा मिला है.  वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में मेहदी हसन को 3 स्थान का फायदा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले हसन महमूद 26 स्थान की छलांग के साथ 38वें पायदान पर आ गए हैं. रैंकिंग में तस्कीन अहमद को भी एक स्थान का फायदा मिला है. यह भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

Aug 20, 2026 - 11:30
 0
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है. हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं, उन्हीं के साथी खिलाड़ी जो रूट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाली बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग लगाई है. वहीं गॉल टेस्ट में कुल 100 से अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा मिला है.

टेस्ट की टीम रैंकिंग के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जरूर बने हुए हैं. वहीं टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं.

हैरी ब्रूक बने नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट से पूर्व ट्रेविस हेड दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए थे. मगर बांगलदेश बांग्लादेश के खिलाफ 2 पारियों में उन्होंने सिर्फ 39 रन बनाए. इस खराब प्रदर्शन के चलते वो फिसल कर चौथे पायदान पर चले गए हैं. इसी वजह से हैरी ब्रूक पहले, जो रूट दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

ऋषभ पंत को फायदा

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल सातवें और यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर बने हुए हैं. उनके अलावा टेस्ट के टॉप-10 बल्लेबाजों में कोई तीसरा भारतीय नहीं है. हालांकि ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे के साथ 13वें नंबर पर आ गए हैं. भारतीयों में केएल राहुल को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिससे वो 35वें स्थान पर चले गए हैं.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?

बांग्लादेशी खिलाड़ियों का जलवा

हाल ही में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर किसी टेस्ट मैच में हराया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. अपने करियर का पहला शतक जड़ने वाले तंजीद हसन ने 84 स्थान की छलांग लगाई है. हालांकि वो अब भी दुनिया के 88वें नंबर के बल्लेबाज हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 9 स्थान के फायदे के साथ 20वें पायदान पर आ गए हैं. मोमिनुल हक, मेहदी हसन और शादमान इस्लाम को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा मिला है. 

वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में मेहदी हसन को 3 स्थान का फायदा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले हसन महमूद 26 स्थान की छलांग के साथ 38वें पायदान पर आ गए हैं. रैंकिंग में तस्कीन अहमद को भी एक स्थान का फायदा मिला है.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow