IB ACIO Exam 2025: IB ACIO एग्जाम में जानें से पहले जरूर जान लें ये बातें, लास्ट टाइम पर ऐसे कर सकते हैं तैयारी  

अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका सामने है. IB ACIO Executive Exam 2025 की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. यह एग्जाम देश के सबसे कठिन और टॉप इंटेलिजेंस एग्जाम्स में से एक माना जाता है. इस बार कुल 3,717 असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. मंत्रालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, टियर-1 एग्जाम 16 से 18 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन टियर-1 में होगा, उन्हें आगे टियर-2 और टियर-3 राउंड से गुजरना होगा. तीनों चरणों के आधार पर ही उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया जाएगा. ऐसे होगा चयन टियर-1 एग्जाम - यह ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) आधारित होगा, जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें करंट अफेयर्स, जनरल स्टडीज़, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और इंग्लिश से सवाल आएंगे. टियर-2 एग्जाम - यह एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की लेखन और समझने की क्षमता जांची जाएगी. टियर-3 इंटरव्यू - इस चरण में उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और पोस्ट के लिए योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी टियर-1 एग्जाम का एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2025 को जारी किया जा चुका है. उम्मीदवार इसे मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर जाकर "Online Examination Call Letter for ACIO Grade II/Executive" लिंक पर क्लिक करना होगा और यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा. ये हैं जरूरी बातें परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड और गवर्नमेंट फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सख्ती से प्रतिबंधित हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन करना और परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है. आखिरी समय की तैयारी ऐसे करें अब जबकि परीक्षा में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, उम्मीदवारों के लिए स्मार्ट प्रिपरेशन सबसे अहम है. मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें - इससे आपको सवालों के पैटर्न और समय प्रबंधन का अंदाजा लगेगा. करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज पर विशेष ध्यान दें - खासकर पिछले 6-8 महीनों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर. मैथ्स और रीजनिंग के शॉर्टकट ट्रिक्स दोहराएं - ताकि समय बचाया जा सके. डिस्क्रिप्टिव प्रैक्टिस करें - टियर-2 में अच्छे लेखन कौशल से ही आप इंटरव्यू तक पहुंच पाएंगे. स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखें - पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें. यह भी पढ़ें - रेखा ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं या जया भादुड़ी? देख लें पुराने जमाने की इन दो हसीनाओं की डिग्री

Sep 15, 2025 - 14:30
 0
IB ACIO Exam 2025: IB ACIO एग्जाम में जानें से पहले जरूर जान लें ये बातें, लास्ट टाइम पर ऐसे कर सकते हैं तैयारी  

अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका सामने है. IB ACIO Executive Exam 2025 की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. यह एग्जाम देश के सबसे कठिन और टॉप इंटेलिजेंस एग्जाम्स में से एक माना जाता है. इस बार कुल 3,717 असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है.

मंत्रालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, टियर-1 एग्जाम 16 से 18 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन टियर-1 में होगा, उन्हें आगे टियर-2 और टियर-3 राउंड से गुजरना होगा. तीनों चरणों के आधार पर ही उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया जाएगा.

ऐसे होगा चयन

टियर-1 एग्जाम - यह ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) आधारित होगा, जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें करंट अफेयर्स, जनरल स्टडीज़, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और इंग्लिश से सवाल आएंगे.

टियर-2 एग्जाम - यह एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की लेखन और समझने की क्षमता जांची जाएगी.

टियर-3 इंटरव्यू - इस चरण में उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और पोस्ट के लिए योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा.

एडमिट कार्ड जारी

टियर-1 एग्जाम का एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2025 को जारी किया जा चुका है. उम्मीदवार इसे मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर जाकर "Online Examination Call Letter for ACIO Grade II/Executive" लिंक पर क्लिक करना होगा और यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा.

ये हैं जरूरी बातें

  • परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड और गवर्नमेंट फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है.
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सख्ती से प्रतिबंधित हैं.
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा.
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन करना और परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है.

आखिरी समय की तैयारी ऐसे करें

  • अब जबकि परीक्षा में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, उम्मीदवारों के लिए स्मार्ट प्रिपरेशन सबसे अहम है.
  • मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें - इससे आपको सवालों के पैटर्न और समय प्रबंधन का अंदाजा लगेगा.
  • करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज पर विशेष ध्यान दें - खासकर पिछले 6-8 महीनों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर.
  • मैथ्स और रीजनिंग के शॉर्टकट ट्रिक्स दोहराएं - ताकि समय बचाया जा सके.
  • डिस्क्रिप्टिव प्रैक्टिस करें - टियर-2 में अच्छे लेखन कौशल से ही आप इंटरव्यू तक पहुंच पाएंगे.
  • स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखें - पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें.

यह भी पढ़ें - रेखा ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं या जया भादुड़ी? देख लें पुराने जमाने की इन दो हसीनाओं की डिग्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow