IAF को मिला 97 तेजस फाइटर जेट का 'बूस्टर डोज', 62 हजार करोड़ की मेगा डिफेंस डील फाइनल

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (25 सितंबर 2025) को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय वायुसेना के लिए 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Mk1A (तेजस) फाइटर जेट बनाने का ऑर्डर दिया. केंद्र सरकार ने  इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के साथ 62,370 करोड़ रुपए की डील पर साइन किए, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है. तेजस Mark 1A की कब से होगी डिलीवरी? इन 97 LCA Mk1A विमानों में 68 सिंगल सीटर फाइटर जेट और 29 डबल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट शामिल हैं. इन विमानों की डिलीवरी 2027-28 से शुरू होगी और छह सालों में पूरी की जाएगी. इनमें 64 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामानों और 67 नए स्वदेशी उपकरण का इस्तेमाल होगा, जो आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की ओर से इस बड़ी खरीद को हरी झंडी दिए जाने के लगभग एक महीने बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं. एयरोस्पेस क्षेत्र की इस सरकारी दिग्गज कंपनी के साथ किया गया यह दूसरा ऐसा डील है. रक्षा मंत्रालय की ओर से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को तेजस फाइटर जेट के लिए दूसरी बार ऑर्डर मिला है. फरवरी 2021 में केंद्र सरकार ने HAL को 83 मार्क 1A का ऑर्डर दिया था. इसके लिए 46,898 करोड़ रुपये की डील हुई थी, जिसकी डिलीवरी के लिए 2028 तक का समय तय किय गया. मिग-21 की जगह लेगा Mark 1A सिंगल इंजन वाला एमके-1A, भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा. भारतीय वायुसेना इन लड़ाकू विमानों को शामिल करना चाहती है क्योंकि उसके लड़ाकू स्क्वाड्रन की संख्या आधिकारिक तौर पर स्वीकृत 42 से घटकर 31 रह गई है. मिग-21 एयरक्राफ्ट 26 सितंबर 2025 को रिटायर हो जाएगा. इसने 62 साल की सर्विस के दौरान 1971 युद्ध, कारगिल और कई बड़े मिशन में अहम भूमिका निभाई. एचएएल को हाल ही में एलसीए-एमके1ए (तेजस एमके1ए) के लिए तीसरा JE-404 इंजन भी प्राप्त हुआ है और जल्द ही एक और इंजन मिलने की उम्मीद है. LCA के Mk1A संस्करण में लड़ाकू एवियोनिक्स और हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता को और एडवांस किया किया जाएगा. ये भी पढ़ें : 'EVM की काउंटिंग से पहले खत्म होगी, पोस्टल बैलट की गिनती', चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला ?

Sep 25, 2025 - 16:30
 0
IAF को मिला 97 तेजस फाइटर जेट का 'बूस्टर डोज', 62 हजार करोड़ की मेगा डिफेंस डील फाइनल

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (25 सितंबर 2025) को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय वायुसेना के लिए 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Mk1A (तेजस) फाइटर जेट बनाने का ऑर्डर दिया. केंद्र सरकार ने  इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के साथ 62,370 करोड़ रुपए की डील पर साइन किए, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है.

तेजस Mark 1A की कब से होगी डिलीवरी?

इन 97 LCA Mk1A विमानों में 68 सिंगल सीटर फाइटर जेट और 29 डबल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट शामिल हैं. इन विमानों की डिलीवरी 2027-28 से शुरू होगी और छह सालों में पूरी की जाएगी. इनमें 64 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामानों और 67 नए स्वदेशी उपकरण का इस्तेमाल होगा, जो आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की ओर से इस बड़ी खरीद को हरी झंडी दिए जाने के लगभग एक महीने बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं. एयरोस्पेस क्षेत्र की इस सरकारी दिग्गज कंपनी के साथ किया गया यह दूसरा ऐसा डील है.

रक्षा मंत्रालय की ओर से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को तेजस फाइटर जेट के लिए दूसरी बार ऑर्डर मिला है. फरवरी 2021 में केंद्र सरकार ने HAL को 83 मार्क 1A का ऑर्डर दिया था. इसके लिए 46,898 करोड़ रुपये की डील हुई थी, जिसकी डिलीवरी के लिए 2028 तक का समय तय किय गया.

मिग-21 की जगह लेगा Mark 1A

सिंगल इंजन वाला एमके-1A, भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा. भारतीय वायुसेना इन लड़ाकू विमानों को शामिल करना चाहती है क्योंकि उसके लड़ाकू स्क्वाड्रन की संख्या आधिकारिक तौर पर स्वीकृत 42 से घटकर 31 रह गई है. मिग-21 एयरक्राफ्ट 26 सितंबर 2025 को रिटायर हो जाएगा. इसने 62 साल की सर्विस के दौरान 1971 युद्ध, कारगिल और कई बड़े मिशन में अहम भूमिका निभाई.

एचएएल को हाल ही में एलसीए-एमके1ए (तेजस एमके1ए) के लिए तीसरा JE-404 इंजन भी प्राप्त हुआ है और जल्द ही एक और इंजन मिलने की उम्मीद है. LCA के Mk1A संस्करण में लड़ाकू एवियोनिक्स और हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता को और एडवांस किया किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : 'EVM की काउंटिंग से पहले खत्म होगी, पोस्टल बैलट की गिनती', चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला ?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow