Hyderabad: मां ने 8 साल की बेटी को चौंथी मंजिल से फेंका, हुई मौत, इस वजह से उठाया यह कदम
Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला ने अपनी 8 साल की बेटी को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार दिया. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे झलाके में भी सदमे की लहर दौड़ गई. क्या है पूरा मामला? पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हैदराबाद में एक 37 साल की महिला ने अपनी 8 साल की बेटी को परिवार के सदस्यों के साथ बहस के बाद यहां एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल से नीचे धकेल दिया, जिसकी वजह से बच्ची को गंभीर चोटें आई थी और उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बाद भी बच्ची की मौत हो गई. मलकाजगिरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई, जिसके परिणामस्वरूप लड़की की मौत हो गई. प्रारंभिक जांच के आधार पर, एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला रविवार रात से परिवार के सदस्यों के साथ बहस कर रही थी. मानसिक रूप से परेशान थी महिला- पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी ने यह कहा कि इसके बाद वह "मानसिक रूप से परेशान" थी. उसने सोमवार को अपनी बेटी को इमारत की चौथी मंजिल पर ले जाकर नीचे धकेल दिया, जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. इस घटना ने न सभी को चौंका दिया है, बल्कि इलाके में सभी को इस घटना से सदमा लगा है. यह भी पढ़ें - Expert View: मनरेगा की जगह 'जी राम जी', आखिर क्यों मचा बवाल? एक्सपर्ट से जानें इससे आखिर क्या बदलेगा हैदराबाद से 27 साल पहले भागा, यूरोपीय महिला से की शादी, B.Com ग्रैजुएट था साजिद... सिडनी शूटर के बारे में हुए ये खुलासे
Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला ने अपनी 8 साल की बेटी को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार दिया. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे झलाके में भी सदमे की लहर दौड़ गई.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हैदराबाद में एक 37 साल की महिला ने अपनी 8 साल की बेटी को परिवार के सदस्यों के साथ बहस के बाद यहां एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल से नीचे धकेल दिया, जिसकी वजह से बच्ची को गंभीर चोटें आई थी और उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बाद भी बच्ची की मौत हो गई.
मलकाजगिरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई, जिसके परिणामस्वरूप लड़की की मौत हो गई. प्रारंभिक जांच के आधार पर, एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला रविवार रात से परिवार के सदस्यों के साथ बहस कर रही थी.
मानसिक रूप से परेशान थी महिला- पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी ने यह कहा कि इसके बाद वह "मानसिक रूप से परेशान" थी. उसने सोमवार को अपनी बेटी को इमारत की चौथी मंजिल पर ले जाकर नीचे धकेल दिया, जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. इस घटना ने न सभी को चौंका दिया है, बल्कि इलाके में सभी को इस घटना से सदमा लगा है.
यह भी पढ़ें -
Expert View: मनरेगा की जगह 'जी राम जी', आखिर क्यों मचा बवाल? एक्सपर्ट से जानें इससे आखिर क्या बदलेगा
What's Your Reaction?