Hyderabad Meat: नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा

आप जब बाजार से ताजा और साफ मांस समझकर खरीदते हैं तो क्या आपको अंदाजा होता है कि वह दरअसल कई दिनों पुराना सड़ा-गला मांस हो सकता है, जिसे बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोया गया हो? हैदराबाद के मंगलहाट इलाके में पुलिस और GHMC की फूड एडल्टरेशन टीम ने जो खुलासा किया है, वह हर आम नागरिक को झकझोर कर रख देने वाला है. 10 मार्च 2026 को मंगलहाट पुलिस स्टेशन, टास्क फोर्स गोलकोंडा जोन और जीएचएमसी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चिश्ती चमन दरगाह, मंगलहाट स्थित एक दुकान पर छापा मारा. यहां ए टू जेड शीप एंड गोट ऑफल्स के नाम से कारोबार चला रहे मोहम्मद अफरोज उर्फ अफरोज को गिरफ्तार किया गया. मौके से करीब 300 किलोग्राम सड़े हुए बकरे और भेड़ के ऑफल यानी आंत, कलेजी जैसे अंग जब्त किए गए, जो पूरी तरह खाने के अयोग्य हो चुके थे. जब्त मांस को खत्म करने की तैयारी जांच में सामने आया कि आरोपी कर्नाटक, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से बेहद सस्ते दामों पर थोक में मांस और ऑफल खरीदता था. फिर इसे लंबे समय तक डीप फ्रीजर और गंदे पानी से भरे प्लास्टिक टबों में रखता था ताकि सड़न की रफ्तार धीमी हो और बदबू दब जाए. इसके बाद इस जहरीले मांस को ताजा और स्वच्छ बताकर ग्राहकों को बेचा जाता था. यह सिर्फ ठगी नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ है. जब्त मांस को GHMC अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने के लिए ले गए. आरोपी के खिलाफ क्राइम नंबर 102/2026 के तहत बीएनएस की धारा 125, 271 और 318(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने लोगों से की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध दुकान से मांस या खाद्य सामग्री न खरीदें. अगर ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें. सवाल यह है कि ऐसे कितने और अफरोज अभी भी शहर की गलियों में सड़ा मांस परोस रहे हैं और हम अनजाने में अपने परिवार को बीमारी की थाली खिला रहे हैं.

Mar 12, 2026 - 10:30
 0
Hyderabad Meat: नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा

आप जब बाजार से ताजा और साफ मांस समझकर खरीदते हैं तो क्या आपको अंदाजा होता है कि वह दरअसल कई दिनों पुराना सड़ा-गला मांस हो सकता है, जिसे बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोया गया हो? हैदराबाद के मंगलहाट इलाके में पुलिस और GHMC की फूड एडल्टरेशन टीम ने जो खुलासा किया है, वह हर आम नागरिक को झकझोर कर रख देने वाला है.

10 मार्च 2026 को मंगलहाट पुलिस स्टेशन, टास्क फोर्स गोलकोंडा जोन और जीएचएमसी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चिश्ती चमन दरगाह, मंगलहाट स्थित एक दुकान पर छापा मारा. यहां ए टू जेड शीप एंड गोट ऑफल्स के नाम से कारोबार चला रहे मोहम्मद अफरोज उर्फ अफरोज को गिरफ्तार किया गया. मौके से करीब 300 किलोग्राम सड़े हुए बकरे और भेड़ के ऑफल यानी आंत, कलेजी जैसे अंग जब्त किए गए, जो पूरी तरह खाने के अयोग्य हो चुके थे.

जब्त मांस को खत्म करने की तैयारी

जांच में सामने आया कि आरोपी कर्नाटक, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से बेहद सस्ते दामों पर थोक में मांस और ऑफल खरीदता था. फिर इसे लंबे समय तक डीप फ्रीजर और गंदे पानी से भरे प्लास्टिक टबों में रखता था ताकि सड़न की रफ्तार धीमी हो और बदबू दब जाए. इसके बाद इस जहरीले मांस को ताजा और स्वच्छ बताकर ग्राहकों को बेचा जाता था. यह सिर्फ ठगी नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ है. जब्त मांस को GHMC अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने के लिए ले गए. आरोपी के खिलाफ क्राइम नंबर 102/2026 के तहत बीएनएस की धारा 125, 271 और 318(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध दुकान से मांस या खाद्य सामग्री न खरीदें. अगर ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें. सवाल यह है कि ऐसे कितने और अफरोज अभी भी शहर की गलियों में सड़ा मांस परोस रहे हैं और हम अनजाने में अपने परिवार को बीमारी की थाली खिला रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow