Hyderabad China Manjha Incident: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना! चाइनीज मांझा बना काल, बाइक पर जा रही बच्ची की दर्दनाक मौत

हैदराबाद के कूकटपल्ली इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक नन्हीं बच्ची की जान चाइना मांझा (synthetic manja) की वजह से चली गई. यह घटना तब घटी जब बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर सफर कर रही थी और रास्ते में अचानक जानलेवा मांझा उसके गले में फंस गया. अस्पताल ले जाने की कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह पहली बार नहीं है जब हैदराबाद में चाइनीज मांझे ने किसी की जान ले ली है. त्योहारों के मौसम या साधारण दिनों में भी यह सिंथेटिक या नायलॉन का बना मांझा जानलेवा साबित हो रहा है. हैदराबाद पुलिस और प्रशासन ने कई बार इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, फिर भी बाजारों में इसकी अवैध बिक्री और उपयोग जारी है. यह मांझा साधारण सूती मांझे की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत और धारदार होता है, जो किसी भी पास से गुजरने वाले व्यक्ति या जानवर के लिए गंभीर खतरा बना रहता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का फूटा गुस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग ऐसे खतरनाक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए तोड़कर रख सकती है, इस घटना ने यह सच्चाई फिर से सामने ला दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि आखिरकार यह खतनाक खेल कब तक जारी रहेगा? सिंथेटिक मांझे पर बैन भारत में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने इंसानों और पक्षियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए नायलॉन, सिंथेटिक या कांच लेपित किसी भी प्रकार के मांझे के निर्माण, बिक्री, स्टोर करने और इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. ये भी पढ़ें:बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर योगी सरकार की कार्रवाई, अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

Jan 27, 2026 - 11:30
 0
Hyderabad China Manjha Incident: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना! चाइनीज मांझा बना काल, बाइक पर जा रही बच्ची की दर्दनाक मौत

हैदराबाद के कूकटपल्ली इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक नन्हीं बच्ची की जान चाइना मांझा (synthetic manja) की वजह से चली गई. यह घटना तब घटी जब बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर सफर कर रही थी और रास्ते में अचानक जानलेवा मांझा उसके गले में फंस गया. अस्पताल ले जाने की कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह पहली बार नहीं है जब हैदराबाद में चाइनीज मांझे ने किसी की जान ले ली है. त्योहारों के मौसम या साधारण दिनों में भी यह सिंथेटिक या नायलॉन का बना मांझा जानलेवा साबित हो रहा है. हैदराबाद पुलिस और प्रशासन ने कई बार इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, फिर भी बाजारों में इसकी अवैध बिक्री और उपयोग जारी है. यह मांझा साधारण सूती मांझे की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत और धारदार होता है, जो किसी भी पास से गुजरने वाले व्यक्ति या जानवर के लिए गंभीर खतरा बना रहता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग ऐसे खतरनाक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को हमेशा के लिए तोड़कर रख सकती है, इस घटना ने यह सच्चाई फिर से सामने ला दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि आखिरकार यह खतनाक खेल कब तक जारी रहेगा?

सिंथेटिक मांझे पर बैन

भारत में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने इंसानों और पक्षियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए नायलॉन, सिंथेटिक या कांच लेपित किसी भी प्रकार के मांझे के निर्माण, बिक्री, स्टोर करने और इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

ये भी पढ़ें:बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर योगी सरकार की कार्रवाई, अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow