How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
How To Fix Soggy Rice Using Bread: चावल पकाते समय कई बार छोटी-सी गलती पूरा स्वाद बिगाड़ देती है. कभी पानी थोड़ा ज्यादा पड़ जाता है तो कभी चावल जरूरत से ज्यादा देर तक पक जाते हैं. नतीजा यह होता है कि दाने अलग-अलग और खिले-खिले रहने के बजाय आपस में चिपकने लगते हैं और चावल गीले या गूदे जैसे हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किचन में रखी एक साधारण ब्रेड की स्लाइस इस समस्या को काफी हद तक ठीक करने में मदद कर सकती है. दरअसल, जब चावल में पानी ज्यादा हो जाता है या उन्हें जरूरत से अधिक समय तक पकाया जाता है, तो दाने ज्यादा नमी सोख लेते हैं. इससे उनका आकार और बनावट बिगड़ने लगती है. ज्यादा पकने पर चावल के दाने नरम होकर टूटने और चिपकने लगते हैं. हालांकि, अगर चावल पूरी तरह से गले नहीं हैं और दाने अभी भी कुछ हद तक अपनी शेप में हैं, तो ब्रेड वाला तरीका काम आ सकता है. गीले चावल को कैसे कर सकते हैं ठीक? ज्यादा गीले चावल को ठीक करने के लिए सबसे पहले पतीले में बचा हुआ अतिरिक्त पानी निकाल दें. अगर चावल में पानी अलग से दिखाई दे रहा है, तो उसे सावधानी से छानकर निकालना जरूरी है. इसके बाद चावल के ऊपर एक मोटी और थोड़ी सूखी ब्रेड की स्लाइस रख दें. ब्रेड जितनी मोटी और सूखी होगी, वह उतनी ही अच्छी तरह अतिरिक्त नमी सोख सकती है. कैसे काम करती है यह ट्रिक? अब पतीले को ढक्कन से ढक दें और गैस को बहुत धीमी आंच पर रखें. कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें, ताकि ब्रेड चावल में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोख सके. ब्रेड की सूखी बनावट स्पंज की तरह काम करती है और जरूरत से ज्यादा पानी को अपने अंदर खींच लेती है. इससे चावल की नमी कुछ कम हो सकती है और दाने पहले के मुकाबले ज्यादा अलग-अलग नजर आ सकते हैं. ज्यादा गीले चावल के लिए क्या है उपाय? अगर आपने ज्यादा मात्रा में चावल बनाए हैं और उनमें पानी भी काफी ज्यादा है, तो एक ब्रेड की स्लाइस पर्याप्त नहीं हो सकती. ऐसे में दो या तीन सूखी ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्लाइस को चावल के ऊपर अलग-अलग हिस्सों में रखें और ढक्कन बंद कर दें. कुछ मिनट बाद ब्रेड को निकाल दें. ध्यान रखें कि ब्रेड को बहुत लंबे समय तक पतीले में न छोड़ें, क्योंकि ज्यादा नमी सोखने के बाद वह खुद भी गीली और नरम हो जाएगी. यह ट्रिक तभी ज्यादा असरदार होती है, जब चावल केवल जरूरत से ज्यादा गीले हों. अगर चावल इतने ज्यादा पक चुके हैं कि उनके दाने पूरी तरह टूटकर खिचड़ी या दलिया जैसी बनावट में बदल गए हैं, तो ब्रेड उन्हें दोबारा खिले-खिले चावल में नहीं बदल सकती. ब्रेड केवल अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करती है, टूटे हुए दानों को फिर से पहले जैसा नहीं बना सकती. कुकर के लिए भी कारगर उपाय अगर आप राइस कुकर में चावल बनाते हैं और गलती से पानी ज्यादा डाल दिया है, तो यह तरीका वहां भी आजमाया जा सकता है. पहले देखें कि चावल पूरी तरह पक चुके हैं या नहीं. अगर अतिरिक्त नमी बची हुई है और दाने सही स्थिति में हैं, तो ऊपर सूखी ब्रेड की स्लाइस रखकर कुछ देर के लिए ढक्कन बंद किया जा सकता है. ब्रेड अतिरिक्त नमी सोखने में मदद कर सकती है. इसे भी पढ़ें: Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें वैसे, चावल ज्यादा गीले होने की सबसे आम वजह जरूरत से ज्यादा पानी डालना और उन्हें लंबे समय तक पकाना है. हर तरह के चावल के लिए पानी की मात्रा अलग हो सकती है, इसलिए पैकेट पर दिए गए निर्देशों या जिस रेसिपी को फॉलो कर रहे हैं, उसके अनुसार पानी नापकर डालना बेहतर रहता है. कई बार बिना मापे बहुत ज्यादा पानी डालने से भी चावल जरूरत से ज्यादा पक जाते हैं और दाने अपनी बनावट खोने लगते हैं. इस बात का जरूर रखें ध्यान चावल पकाते समय बार-बार ढक्कन खोलना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे अंदर बनी भाप बाहर निकल सकती है और पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. सही समय पर गैस बंद करना और चावल को जरूरत से ज्यादा देर तक आंच पर न रखना भी जरूरी है. इसे भी पढ़ें: Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
How To Fix Soggy Rice Using Bread: चावल पकाते समय कई बार छोटी-सी गलती पूरा स्वाद बिगाड़ देती है. कभी पानी थोड़ा ज्यादा पड़ जाता है तो कभी चावल जरूरत से ज्यादा देर तक पक जाते हैं. नतीजा यह होता है कि दाने अलग-अलग और खिले-खिले रहने के बजाय आपस में चिपकने लगते हैं और चावल गीले या गूदे जैसे हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किचन में रखी एक साधारण ब्रेड की स्लाइस इस समस्या को काफी हद तक ठीक करने में मदद कर सकती है.
दरअसल, जब चावल में पानी ज्यादा हो जाता है या उन्हें जरूरत से अधिक समय तक पकाया जाता है, तो दाने ज्यादा नमी सोख लेते हैं. इससे उनका आकार और बनावट बिगड़ने लगती है. ज्यादा पकने पर चावल के दाने नरम होकर टूटने और चिपकने लगते हैं. हालांकि, अगर चावल पूरी तरह से गले नहीं हैं और दाने अभी भी कुछ हद तक अपनी शेप में हैं, तो ब्रेड वाला तरीका काम आ सकता है.
गीले चावल को कैसे कर सकते हैं ठीक?
ज्यादा गीले चावल को ठीक करने के लिए सबसे पहले पतीले में बचा हुआ अतिरिक्त पानी निकाल दें. अगर चावल में पानी अलग से दिखाई दे रहा है, तो उसे सावधानी से छानकर निकालना जरूरी है. इसके बाद चावल के ऊपर एक मोटी और थोड़ी सूखी ब्रेड की स्लाइस रख दें. ब्रेड जितनी मोटी और सूखी होगी, वह उतनी ही अच्छी तरह अतिरिक्त नमी सोख सकती है.
कैसे काम करती है यह ट्रिक?
अब पतीले को ढक्कन से ढक दें और गैस को बहुत धीमी आंच पर रखें. कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें, ताकि ब्रेड चावल में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोख सके. ब्रेड की सूखी बनावट स्पंज की तरह काम करती है और जरूरत से ज्यादा पानी को अपने अंदर खींच लेती है. इससे चावल की नमी कुछ कम हो सकती है और दाने पहले के मुकाबले ज्यादा अलग-अलग नजर आ सकते हैं.
ज्यादा गीले चावल के लिए क्या है उपाय?
अगर आपने ज्यादा मात्रा में चावल बनाए हैं और उनमें पानी भी काफी ज्यादा है, तो एक ब्रेड की स्लाइस पर्याप्त नहीं हो सकती. ऐसे में दो या तीन सूखी ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्लाइस को चावल के ऊपर अलग-अलग हिस्सों में रखें और ढक्कन बंद कर दें. कुछ मिनट बाद ब्रेड को निकाल दें. ध्यान रखें कि ब्रेड को बहुत लंबे समय तक पतीले में न छोड़ें, क्योंकि ज्यादा नमी सोखने के बाद वह खुद भी गीली और नरम हो जाएगी.
यह ट्रिक तभी ज्यादा असरदार होती है, जब चावल केवल जरूरत से ज्यादा गीले हों. अगर चावल इतने ज्यादा पक चुके हैं कि उनके दाने पूरी तरह टूटकर खिचड़ी या दलिया जैसी बनावट में बदल गए हैं, तो ब्रेड उन्हें दोबारा खिले-खिले चावल में नहीं बदल सकती. ब्रेड केवल अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करती है, टूटे हुए दानों को फिर से पहले जैसा नहीं बना सकती.
कुकर के लिए भी कारगर उपाय
अगर आप राइस कुकर में चावल बनाते हैं और गलती से पानी ज्यादा डाल दिया है, तो यह तरीका वहां भी आजमाया जा सकता है. पहले देखें कि चावल पूरी तरह पक चुके हैं या नहीं. अगर अतिरिक्त नमी बची हुई है और दाने सही स्थिति में हैं, तो ऊपर सूखी ब्रेड की स्लाइस रखकर कुछ देर के लिए ढक्कन बंद किया जा सकता है. ब्रेड अतिरिक्त नमी सोखने में मदद कर सकती है.
इसे भी पढ़ें: Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
वैसे, चावल ज्यादा गीले होने की सबसे आम वजह जरूरत से ज्यादा पानी डालना और उन्हें लंबे समय तक पकाना है. हर तरह के चावल के लिए पानी की मात्रा अलग हो सकती है, इसलिए पैकेट पर दिए गए निर्देशों या जिस रेसिपी को फॉलो कर रहे हैं, उसके अनुसार पानी नापकर डालना बेहतर रहता है. कई बार बिना मापे बहुत ज्यादा पानी डालने से भी चावल जरूरत से ज्यादा पक जाते हैं और दाने अपनी बनावट खोने लगते हैं.
इस बात का जरूर रखें ध्यान
चावल पकाते समय बार-बार ढक्कन खोलना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे अंदर बनी भाप बाहर निकल सकती है और पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. सही समय पर गैस बंद करना और चावल को जरूरत से ज्यादा देर तक आंच पर न रखना भी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें: Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
What's Your Reaction?