Hot Food Storage: गर्म खाना तुरंत ढंकें या पहले ठंडा होने दें, क्या है स्टोर करने का सही तरीका?

Food Safety Danger Zone Temperature Rules: खाना बच जाए तो उसे बाद के लिए फ्रिज में रखना रोजमर्रा की किचन रूटीन का हिस्सा है. लेकिन यहां एक सवाल अक्सर उलझन में डाल देता है- गर्म खाने को तुरंत ढंककर फ्रिज में रखें या पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें? बहुत से लोग मानते हैं कि गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से खाना खराब हो सकता है या फ्रिज को नुकसान पहुंच सकता है. इसी वजह से वे खाने को काफी देर तक बाहर रख देते हैं. लेकिन यही तरीका कई बार सेहत के लिए जोखिम बढ़ा सकता है. गर्म खाना ज्यादा देर बाहर रखना क्यों ठीक नहीं? कमरे के तापमान पर रखे खाने को ठंडा होने में समय लगता है. इस दौरान खाना ऐसे तापमान के दायरे में रह सकता है जहां हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 40 से 140 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब 4 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बैक्टीरिया के लिए अनुकूल माना जाता है. फिर गर्म खाना सीधे फ्रिज में क्यों न रखें? इसका मतलब यह भी नहीं है कि बड़े बर्तन में रखा बिल्कुल गर्म खाना सीधे फ्रिज में रख दिया जाए. अगर बहुत गर्म खाना एक बड़े बर्तन में रखा है, तो उसके अंदर का खाना एक समान गति से ठंडा नहीं हो सकता. बर्तन के बीच का हिस्सा ज्यादा देर तक गर्म रह सकता है और वहां बैक्टीरिया पनपने का खतरा बना रहता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा गर्म और बड़ी मात्रा में खाना फ्रिज के अंदर का तापमान भी बढ़ा सकता है. इससे आसपास रखे दूसरे खाद्य पदार्थों का तापमान भी बढ़ सकता है और उनकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है. खाने को स्टोर करने का सही तरीका क्या है? गर्म खाने को फ्रिज में रखने से पहले उसे जल्दी और सुरक्षित तरीके से ठंडा करना बेहतर है. इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि खाने को एक बड़े बर्तन में रखने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दें. छोटे कंटेनर में खाना रखने से उसकी ज्यादा सतह बाहर के संपर्क में आती है और गर्मी जल्दी निकलती है. साथ ही छोटे हिस्सों में खाना अपने बीच गर्मी को ज्यादा देर तक रोककर नहीं रखता. इससे खाने का बीच वाला हिस्सा भी जल्दी ठंडा होने लगता है. खाने को ठंडा करने के लिए धातु या कांच के कंटेनर इस्तेमाल करना भी मददगार हो सकता है. धातु गर्मी को प्लास्टिक की तुलना में बेहतर तरीके से बाहर निकाल सकता है, जिससे खाना जल्दी ठंडा होने में मदद मिलती है. आइस बाथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल अगर खाना काफी गर्म है, तो कंटेनर को बर्फ वाले पानी में रखकर भी जल्दी ठंडा किया जा सकता है. इसके लिए सिंक या किसी बड़े बर्तन में साफ पानी और बर्फ भरें. ध्यान रखें कि पानी खाने के कंटेनर के अंदर न जाए. अब गर्म खाने वाले कंटेनर को बर्फ के पानी में रखें और खाने को बीच-बीच में चलाते रहें. जरूरत के मुताबिक बर्फ या ठंडा पानी बदलते रहें. खाने का तापमान फूड थर्मामीटर से चेक किया जा सकता है. जब खाना करीब 70 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाए, तो उसे फ्रिज में रखकर आगे ठंडा किया जा सकता है. हालांकि यह तरीका हर तरह के खाने पर एक जैसा काम नहीं करता. उदाहरण के लिए, ग्रेवी या सूप जैसी चीजों में गर्मी कंटेनर की दीवारों तक आसानी से पहुंच सकती है, जबकि कटे हुए मांस के टुकड़ों में गर्मी इतनी तेजी से बाहर नहीं निकलती. इसे भी पढ़ें : Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं सूप और ग्रेवी को कैसे ठंडा करें? सूप, स्टू या दूसरी तरल चीजों को जल्दी ठंडा करने के लिए उन्हें लगातार चलाया जा सकता है. कुछ मामलों में बर्फ डालकर भी तापमान कम किया जा सकता है. इससे अंदर फंसी गर्मी बाहर निकलने में मदद मिलती है और खाना जल्दी सुरक्षित तापमान तक पहुंच सकता है. गर्म खाना सीधे फ्रीजर में रखना सही है? गर्म खाने को जल्दी ठंडा करने के लिए उसे सीधे फ्रीजर में रखना सही तरीका नहीं है. इससे फ्रीजर का तापमान बढ़ सकता है और आसपास रखा जमे हुए खाना आंशिक रूप से पिघल सकता है. इसलिए पहले खाने को सुरक्षित तरीके से ठंडा करें और उसके बाद ही फ्रीजर में रखें. खाना कितनी देर तक बाहर रखा जा सकता है? पका हुआ खाना कमरे के तापमान पर दो घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए. अगर बाहर का तापमान करीब 90 डिग्री फारेनहाइट यानी लगभग 32 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा है, तो यह समय घटकर एक घंटे रह जाता है. इसे भी पढ़ें : Kitchen Tips: सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार

Oct 5, 2026 - 17:30
 0
Hot Food Storage: गर्म खाना तुरंत ढंकें या पहले ठंडा होने दें, क्या है स्टोर करने का सही तरीका?

Food Safety Danger Zone Temperature Rules: खाना बच जाए तो उसे बाद के लिए फ्रिज में रखना रोजमर्रा की किचन रूटीन का हिस्सा है. लेकिन यहां एक सवाल अक्सर उलझन में डाल देता है- गर्म खाने को तुरंत ढंककर फ्रिज में रखें या पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें? बहुत से लोग मानते हैं कि गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से खाना खराब हो सकता है या फ्रिज को नुकसान पहुंच सकता है. इसी वजह से वे खाने को काफी देर तक बाहर रख देते हैं. लेकिन यही तरीका कई बार सेहत के लिए जोखिम बढ़ा सकता है.

गर्म खाना ज्यादा देर बाहर रखना क्यों ठीक नहीं?

कमरे के तापमान पर रखे खाने को ठंडा होने में समय लगता है. इस दौरान खाना ऐसे तापमान के दायरे में रह सकता है जहां हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 40 से 140 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब 4 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बैक्टीरिया के लिए अनुकूल माना जाता है.


फिर गर्म खाना सीधे फ्रिज में क्यों न रखें?

इसका मतलब यह भी नहीं है कि बड़े बर्तन में रखा बिल्कुल गर्म खाना सीधे फ्रिज में रख दिया जाए. अगर बहुत गर्म खाना एक बड़े बर्तन में रखा है, तो उसके अंदर का खाना एक समान गति से ठंडा नहीं हो सकता. बर्तन के बीच का हिस्सा ज्यादा देर तक गर्म रह सकता है और वहां बैक्टीरिया पनपने का खतरा बना रहता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा गर्म और बड़ी मात्रा में खाना फ्रिज के अंदर का तापमान भी बढ़ा सकता है. इससे आसपास रखे दूसरे खाद्य पदार्थों का तापमान भी बढ़ सकता है और उनकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.


खाने को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

गर्म खाने को फ्रिज में रखने से पहले उसे जल्दी और सुरक्षित तरीके से ठंडा करना बेहतर है. इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि खाने को एक बड़े बर्तन में रखने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दें. छोटे कंटेनर में खाना रखने से उसकी ज्यादा सतह बाहर के संपर्क में आती है और गर्मी जल्दी निकलती है. साथ ही छोटे हिस्सों में खाना अपने बीच गर्मी को ज्यादा देर तक रोककर नहीं रखता. इससे खाने का बीच वाला हिस्सा भी जल्दी ठंडा होने लगता है. खाने को ठंडा करने के लिए धातु या कांच के कंटेनर इस्तेमाल करना भी मददगार हो सकता है. धातु गर्मी को प्लास्टिक की तुलना में बेहतर तरीके से बाहर निकाल सकता है, जिससे खाना जल्दी ठंडा होने में मदद मिलती है.

आइस बाथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर खाना काफी गर्म है, तो कंटेनर को बर्फ वाले पानी में रखकर भी जल्दी ठंडा किया जा सकता है. इसके लिए सिंक या किसी बड़े बर्तन में साफ पानी और बर्फ भरें. ध्यान रखें कि पानी खाने के कंटेनर के अंदर न जाए. अब गर्म खाने वाले कंटेनर को बर्फ के पानी में रखें और खाने को बीच-बीच में चलाते रहें. जरूरत के मुताबिक बर्फ या ठंडा पानी बदलते रहें. खाने का तापमान फूड थर्मामीटर से चेक किया जा सकता है. जब खाना करीब 70 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाए, तो उसे फ्रिज में रखकर आगे ठंडा किया जा सकता है.

हालांकि यह तरीका हर तरह के खाने पर एक जैसा काम नहीं करता. उदाहरण के लिए, ग्रेवी या सूप जैसी चीजों में गर्मी कंटेनर की दीवारों तक आसानी से पहुंच सकती है, जबकि कटे हुए मांस के टुकड़ों में गर्मी इतनी तेजी से बाहर नहीं निकलती.

इसे भी पढ़ें : Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं

सूप और ग्रेवी को कैसे ठंडा करें?

सूप, स्टू या दूसरी तरल चीजों को जल्दी ठंडा करने के लिए उन्हें लगातार चलाया जा सकता है. कुछ मामलों में बर्फ डालकर भी तापमान कम किया जा सकता है. इससे अंदर फंसी गर्मी बाहर निकलने में मदद मिलती है और खाना जल्दी सुरक्षित तापमान तक पहुंच सकता है.

गर्म खाना सीधे फ्रीजर में रखना सही है?

गर्म खाने को जल्दी ठंडा करने के लिए उसे सीधे फ्रीजर में रखना सही तरीका नहीं है. इससे फ्रीजर का तापमान बढ़ सकता है और आसपास रखा जमे हुए खाना आंशिक रूप से पिघल सकता है. इसलिए पहले खाने को सुरक्षित तरीके से ठंडा करें और उसके बाद ही फ्रीजर में रखें.

खाना कितनी देर तक बाहर रखा जा सकता है?

पका हुआ खाना कमरे के तापमान पर दो घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए. अगर बाहर का तापमान करीब 90 डिग्री फारेनहाइट यानी लगभग 32 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा है, तो यह समय घटकर एक घंटे रह जाता है.

इसे भी पढ़ें : Kitchen Tips: सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow