Healthy Indian Snacks: चिप्स-नमकीन को मारो गोली! बिना वजन बढ़ाए भूख मिटाएंगे भारत के ये 6 पारंपरिक स्नैक्स

Indian Snacks That Are Actually Good For Health: जब भी हल्की-फुल्की भूख लगती है, ज्यादातर लोग चिप्स, नमकीन या तले-भुने स्नैक्स की ओर रुख कर लेते हैं. हालांकि, भारत में ऐसे कई पारंपरिक स्नैक्स मौजूद हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. ये न केवल पेट भरने का काम करते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. चलिए आपको ऐसे 6 भारतीय स्नैक्स के बारे में जिन्हें आप बिना ज्यादा चिंता के अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. मुरमुरा भेल मुरमुरा भेल एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जो कम कैलोरी होने के बावजूद पेट को अच्छी तरह भरने में मदद करता है. इसमें मुरमुरे के साथ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और नींबू का रस मिलाया जाता है. फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह स्नैक शाम की भूख शांत करने के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है. ढोकला गुजरात की पहचान बन चुका ढोकला स्वाद और सेहत का शानदार मेल है. इसे भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसमें तेल की मात्रा बहुत कम होती है. फर्मेंटेड घोल से तैयार होने के कारण यह डाइजेशन सिस्टम के लिए भी अच्छा माना जाता है. हल्का होने की वजह से इसे नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है. इडली दक्षिण भारतीय भोजन का लोकप्रिय हिस्सा इडली भी एक हेल्दी स्नैक है. चावल और उड़द दाल से बनी इडली भाप में पकाई जाती है, जिससे इसमें अतिरिक्त वसा नहीं होती. यह आसानी से पच जाती है और पेट पर भारी भी नहीं पड़ती. अगर इसे सांभर के साथ खाया जाए तो प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा और बढ़ जाती है. पोहा पोहा कई भारतीय घरों में पसंद किया जाने वाला नाश्ता है. चिवड़े से बनने वाला यह व्यंजन हल्का होने के साथ-साथ आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें सब्जियां और मूंगफली मिलाने से इसका पोषण मूल्य और बढ़ जाता है. यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. इसे भी पढ़ें- Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी भुना चना भुना चना एक ऐसा स्नैक है जिसे कहीं भी और कभी भी खाया जा सकता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं. वजन नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. स्प्राउटेड मूंग चाट अंकुरित मूंग से तैयार की गई चाट स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन मिक्स है. इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. नींबू, प्याज और मसालों के साथ तैयार की गई यह चाट न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी उपलब्ध कराती है. अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो ये पारंपरिक भारतीय स्नैक्स आपकी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

Jun 14, 2026 - 21:30
 0
Healthy Indian Snacks: चिप्स-नमकीन को मारो गोली! बिना वजन बढ़ाए भूख मिटाएंगे भारत के ये 6 पारंपरिक स्नैक्स

Indian Snacks That Are Actually Good For Health: जब भी हल्की-फुल्की भूख लगती है, ज्यादातर लोग चिप्स, नमकीन या तले-भुने स्नैक्स की ओर रुख कर लेते हैं. हालांकि, भारत में ऐसे कई पारंपरिक स्नैक्स मौजूद हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. ये न केवल पेट भरने का काम करते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. चलिए आपको ऐसे 6 भारतीय स्नैक्स के बारे में जिन्हें आप बिना ज्यादा चिंता के अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मुरमुरा भेल

मुरमुरा भेल एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जो कम कैलोरी होने के बावजूद पेट को अच्छी तरह भरने में मदद करता है. इसमें मुरमुरे के साथ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और नींबू का रस मिलाया जाता है. फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह स्नैक शाम की भूख शांत करने के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

ढोकला

गुजरात की पहचान बन चुका ढोकला स्वाद और सेहत का शानदार मेल है. इसे भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसमें तेल की मात्रा बहुत कम होती है. फर्मेंटेड घोल से तैयार होने के कारण यह डाइजेशन सिस्टम के लिए भी अच्छा माना जाता है. हल्का होने की वजह से इसे नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है.

इडली

दक्षिण भारतीय भोजन का लोकप्रिय हिस्सा इडली भी एक हेल्दी स्नैक है. चावल और उड़द दाल से बनी इडली भाप में पकाई जाती है, जिससे इसमें अतिरिक्त वसा नहीं होती. यह आसानी से पच जाती है और पेट पर भारी भी नहीं पड़ती. अगर इसे सांभर के साथ खाया जाए तो प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा और बढ़ जाती है.

पोहा

पोहा कई भारतीय घरों में पसंद किया जाने वाला नाश्ता है. चिवड़े से बनने वाला यह व्यंजन हल्का होने के साथ-साथ आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें सब्जियां और मूंगफली मिलाने से इसका पोषण मूल्य और बढ़ जाता है. यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

भुना चना

भुना चना एक ऐसा स्नैक है जिसे कहीं भी और कभी भी खाया जा सकता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं. वजन नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

स्प्राउटेड मूंग चाट

अंकुरित मूंग से तैयार की गई चाट स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन मिक्स है. इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. नींबू, प्याज और मसालों के साथ तैयार की गई यह चाट न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी उपलब्ध कराती है. अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो ये पारंपरिक भारतीय स्नैक्स आपकी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow