Health Risks Of Reheated Oil: कड़ाही में बचा तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, कब बन जाता है जहर?

How Long Can You Reuse Cooking Oil: घरों में अक्सर ऐसा होता है कि पकौड़े, पूड़ी या दूसरी तली हुई चीजें बनाने के बाद कड़ाही में तेल बच जाता है. कई लोग इस तेल को दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं, ताकि इसे फेंकना न पड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बचा हुआ तेल अगर बार-बार गर्म किया जाए या लंबे समय तक रखा जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, खाना बनाने वाले तेल को तीन बार से ज्यादा दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए. बार-बार गर्म करने पर तेल में टोटल पोलर कंपाउंड नाम के हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. अगर इनकी मात्रा 25 प्रतिशत से ज्यादा हो जाए, तो ऐसा तेल खाना बनाने के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता. बार-बार गर्म करने पर तेल में क्या होता है? जब तेल को बार-बार तेज आंच पर गर्म किया जाता है, तो उसमें ऑक्सीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इस दौरान एल्डिहाइड्स, फ्री रेडिकल्स और ट्रांस फैट जैसे हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय तक ऐसे तेल का सेवन करने से हार्ट रोग, कैंसर, लिवर से जुड़ी समस्याएं और सूजन जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है. कितने दिन तक बचा हुआ तेल इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर किसी वजह से तेल दोबारा इस्तेमाल करना ही पड़े, तो उसे पहले अच्छी तरह छान लें, ताकि उसमें मौजूद खाने के छोटे-छोटे कण निकल जाएं. इसके बाद तेल को एयरटाइट बर्तन में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि ऐसे तेल का इस्तेमाल 1 से 2 दिन के भीतर और सिर्फ एक बार ही करना बेहतर माना जाता है. जितना ज्यादा समय तेल रखा जाएगा, उसके खराब होने का खतरा उतना ही बढ़ जाएगा. इसे भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई कैंसर की नई दवा, 14 दिनों के डोज में खत्म होगी बीमारी! जानें कितनी है कीमत? कब तुरंत फेंक देना चाहिए तेल? अगर तेल से अजीब या बासी गंध आने लगे, उसमें झाग बनने लगे, उसका रंग बहुत गहरा हो जाए या दोबारा गर्म करने पर वह ज्यादा गाढ़ा और धुंधला दिखाई दे, तो उसे बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे संकेत बताते हैं कि तेल खराब हो चुका है और उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. तेल दोबारा इस्तेमाल करते समय रखें ये बातें अगर आप तेल को दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कम स्मोक पॉइंट वाले तेल, जैसे ऑलिव ऑयल या नारियल तेल को दोबारा गर्म करने से बचें. वहीं, तेल को हमेशा छानकर ही रखें और दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसकी गंध और रंग जरूर जांच लें. अगर जरा भी शक हो कि तेल खराब हो चुका है, तो उसे फेंक देना ही बेहतर विकल्प है.  इसे भी पढ़ें-  Osteoporosis In Men: पीठ दर्द से लेकर मामूली चोट तक, पुरुषों की हड्डियों को चुपचाप खोखला बना रही यह खतरनाक बीमारी Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jun 26, 2026 - 20:30
 0
Health Risks Of Reheated Oil: कड़ाही में बचा तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, कब बन जाता है जहर?

How Long Can You Reuse Cooking Oil: घरों में अक्सर ऐसा होता है कि पकौड़े, पूड़ी या दूसरी तली हुई चीजें बनाने के बाद कड़ाही में तेल बच जाता है. कई लोग इस तेल को दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं, ताकि इसे फेंकना न पड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बचा हुआ तेल अगर बार-बार गर्म किया जाए या लंबे समय तक रखा जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, खाना बनाने वाले तेल को तीन बार से ज्यादा दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए. बार-बार गर्म करने पर तेल में टोटल पोलर कंपाउंड नाम के हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. अगर इनकी मात्रा 25 प्रतिशत से ज्यादा हो जाए, तो ऐसा तेल खाना बनाने के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता.

बार-बार गर्म करने पर तेल में क्या होता है?

जब तेल को बार-बार तेज आंच पर गर्म किया जाता है, तो उसमें ऑक्सीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इस दौरान एल्डिहाइड्स, फ्री रेडिकल्स और ट्रांस फैट जैसे हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय तक ऐसे तेल का सेवन करने से हार्ट रोग, कैंसर, लिवर से जुड़ी समस्याएं और सूजन जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है.

कितने दिन तक बचा हुआ तेल इस्तेमाल कर सकते हैं?

अगर किसी वजह से तेल दोबारा इस्तेमाल करना ही पड़े, तो उसे पहले अच्छी तरह छान लें, ताकि उसमें मौजूद खाने के छोटे-छोटे कण निकल जाएं. इसके बाद तेल को एयरटाइट बर्तन में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि ऐसे तेल का इस्तेमाल 1 से 2 दिन के भीतर और सिर्फ एक बार ही करना बेहतर माना जाता है. जितना ज्यादा समय तेल रखा जाएगा, उसके खराब होने का खतरा उतना ही बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई कैंसर की नई दवा, 14 दिनों के डोज में खत्म होगी बीमारी! जानें कितनी है कीमत?

कब तुरंत फेंक देना चाहिए तेल?

अगर तेल से अजीब या बासी गंध आने लगे, उसमें झाग बनने लगे, उसका रंग बहुत गहरा हो जाए या दोबारा गर्म करने पर वह ज्यादा गाढ़ा और धुंधला दिखाई दे, तो उसे बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे संकेत बताते हैं कि तेल खराब हो चुका है और उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

तेल दोबारा इस्तेमाल करते समय रखें ये बातें

अगर आप तेल को दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कम स्मोक पॉइंट वाले तेल, जैसे ऑलिव ऑयल या नारियल तेल को दोबारा गर्म करने से बचें. वहीं, तेल को हमेशा छानकर ही रखें और दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसकी गंध और रंग जरूर जांच लें. अगर जरा भी शक हो कि तेल खराब हो चुका है, तो उसे फेंक देना ही बेहतर विकल्प है. 

इसे भी पढ़ें-  Osteoporosis In Men: पीठ दर्द से लेकर मामूली चोट तक, पुरुषों की हड्डियों को चुपचाप खोखला बना रही यह खतरनाक बीमारी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow