HDFC Bank के CEO को कितनी मिलती है सैलरी? अनुप बागची का सालाना पैकेज जानकर चौंक जाएंगे

बैंक में नौकरी करने वालों की सैलरी से लेकर बड़े अधिकारियों की कमाई तक, लोगों की दिलचस्पी हमेशा रहती है. अब HDFC Bank के CEO की सैलरी भी चर्चा में है. बैंक की FY26 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन MD और CEO शशिधर जगदीशन को वित्त वर्ष 2025-26 में टोटल 15.13 करोड़ रुपए का रिम्यूनरेशन मिला है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.  अगर इस सालाना रकम को 12 महीनों में बांटकर देखें तो ये करीब 1.26 करोड़ रुपए प्रति महीने बैठती है. हालांकि, इसे CEO की फिक्स्ड मासिक सैलरी समझना सही नहीं होगा, क्योंकि इस रकम में बेसिक पे के अलावा अलाउंस, परफॉर्मेंस बोनस और दूसरे कंपोनेंट शामिल हैं. बेसिक सैलरी कितनी है?FY26 में शशिधर जगदीशन की बेसिक सैलरी करीब 3.09 करोड़ रुपए रही है. इसके अलावा उन्हें करीब 3.46 करोड़ रुपए के अलाउंस और परक्विजिट्स मिले हैं. यानी CEO की कुल कमाई सिर्फ बेसिक सैलरी से नहीं बनती है, इसमें कई तरह के भुगतान जुड़े होते हैं. बोनस कितना मिलता है?FY26 में जगदीशन की कमाई बढ़ने की बड़ी वजह उनका परफॉर्मेंस बोनस रहा. उन्हें करीब 7.28 करोड़ रुपए का परफॉर्मेंस बोनस मिला, जबकि FY25 में यह रकम करीब 4.67 करोड़ रुपए थी. यानी बोनस में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई.  इसके अलावा RBI के नियमों के मुताबिक, उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 के परफॉर्मेंस से जुड़ी कैश वैरिएबल पे का 50 फीसदी हिस्सा यानी करीब 2.67 करोड़ रुपए जनवरी 2026 में मिला था.  महीने की सैलरी कितनी है?अगर सिर्फ कुल सालाना रिम्यूनरेशन ₹15.13 करोड़ को 12 से बांटें तो रकम करीब 1.26 करोड़ महीना. इस 1.26 करोड़ को हर महीने मिलने वाली फिक्स्ड सैलरी नहीं कहा जा सकता. सालाना रिम्यूनरेशन में परफॉर्मेंस बोनस, वैरिएबल पे और दूसरे लाभ भी शामिल हैं. इसलिए हर महीने बैंक खाते में इतनी रकम आना जरूरी नहीं है. CEO से भी ज्यादा किसे मिली सैलरी?FY26 में HDFC Bank में सबसे ज्यादा कुल रिम्यूनरेशन पाने वाले अधिकारी खुद CEO शशिधर जगदीशन नहीं थे. बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कैज़ाद मानेक भरूचा को FY26 में कुल 17.14 करोड़ रुपए का रिम्यूनरेशन मिला. ये CEO के 15.13 करोड़ रुपए से करीब 2 करोड़ रुपए ज्यादा है. बहरूचा की कमाई में अलावा FY26 में करीब 8.57 करोड़ रुपए का परफॉर्मेंस बोनस मिला. नए CEO की कितनी मिलेगी सैलरी?अब HDFC Bank में CEO की कुर्सी बदलने वाली है. अनुप बागची को RBI की मंजूरी मिल चुकी है और वो 27 अक्टूबर 2026 से HDFC Bank के MD और CEO का पद संभालेंगे.  बागची की नियुक्ति को RBI ने मंजूरी दी है, जिसमें उनकी रिम्यूनरेशन भी शामिल है. हालांकि उनकी सटीक सैलरी का आंकड़ा सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है, इसलिए अभी उनके महीने के वेतन का कोई फिक्स आंकड़ा बताना सही नहीं होगा.  मेट्रो से भी सस्ती और तेज! भारत में Sky Bus पर क्या है गडकरी का मास्टरप्लान?

Oct 2, 2026 - 20:30
 0
HDFC Bank के CEO को कितनी मिलती है सैलरी? अनुप बागची का सालाना पैकेज जानकर चौंक जाएंगे

बैंक में नौकरी करने वालों की सैलरी से लेकर बड़े अधिकारियों की कमाई तक, लोगों की दिलचस्पी हमेशा रहती है. अब HDFC Bank के CEO की सैलरी भी चर्चा में है. बैंक की FY26 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन MD और CEO शशिधर जगदीशन को वित्त वर्ष 2025-26 में टोटल 15.13 करोड़ रुपए का रिम्यूनरेशन मिला है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

अगर इस सालाना रकम को 12 महीनों में बांटकर देखें तो ये करीब 1.26 करोड़ रुपए प्रति महीने बैठती है. हालांकि, इसे CEO की फिक्स्ड मासिक सैलरी समझना सही नहीं होगा, क्योंकि इस रकम में बेसिक पे के अलावा अलाउंस, परफॉर्मेंस बोनस और दूसरे कंपोनेंट शामिल हैं.

बेसिक सैलरी कितनी है?
FY26 में शशिधर जगदीशन की बेसिक सैलरी करीब 3.09 करोड़ रुपए रही है. इसके अलावा उन्हें करीब 3.46 करोड़ रुपए के अलाउंस और परक्विजिट्स मिले हैं. यानी CEO की कुल कमाई सिर्फ बेसिक सैलरी से नहीं बनती है, इसमें कई तरह के भुगतान जुड़े होते हैं.

बोनस कितना मिलता है?
FY26 में जगदीशन की कमाई बढ़ने की बड़ी वजह उनका परफॉर्मेंस बोनस रहा. उन्हें करीब 7.28 करोड़ रुपए का परफॉर्मेंस बोनस मिला, जबकि FY25 में यह रकम करीब 4.67 करोड़ रुपए थी. यानी बोनस में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई. 

इसके अलावा RBI के नियमों के मुताबिक, उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 के परफॉर्मेंस से जुड़ी कैश वैरिएबल पे का 50 फीसदी हिस्सा यानी करीब 2.67 करोड़ रुपए जनवरी 2026 में मिला था. 

महीने की सैलरी कितनी है?
अगर सिर्फ कुल सालाना रिम्यूनरेशन ₹15.13 करोड़ को 12 से बांटें तो रकम करीब 1.26 करोड़ महीना. इस 1.26 करोड़ को हर महीने मिलने वाली फिक्स्ड सैलरी नहीं कहा जा सकता. सालाना रिम्यूनरेशन में परफॉर्मेंस बोनस, वैरिएबल पे और दूसरे लाभ भी शामिल हैं. इसलिए हर महीने बैंक खाते में इतनी रकम आना जरूरी नहीं है.

CEO से भी ज्यादा किसे मिली सैलरी?
FY26 में HDFC Bank में सबसे ज्यादा कुल रिम्यूनरेशन पाने वाले अधिकारी खुद CEO शशिधर जगदीशन नहीं थे. बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कैज़ाद मानेक भरूचा को FY26 में कुल 17.14 करोड़ रुपए का रिम्यूनरेशन मिला. ये CEO के 15.13 करोड़ रुपए से करीब 2 करोड़ रुपए ज्यादा है. बहरूचा की कमाई में अलावा FY26 में करीब 8.57 करोड़ रुपए का परफॉर्मेंस बोनस मिला.

नए CEO की कितनी मिलेगी सैलरी?
अब HDFC Bank में CEO की कुर्सी बदलने वाली है. अनुप बागची को RBI की मंजूरी मिल चुकी है और वो 27 अक्टूबर 2026 से HDFC Bank के MD और CEO का पद संभालेंगे. 

बागची की नियुक्ति को RBI ने मंजूरी दी है, जिसमें उनकी रिम्यूनरेशन भी शामिल है. हालांकि उनकी सटीक सैलरी का आंकड़ा सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है, इसलिए अभी उनके महीने के वेतन का कोई फिक्स आंकड़ा बताना सही नहीं होगा. 

मेट्रो से भी सस्ती और तेज! भारत में Sky Bus पर क्या है गडकरी का मास्टरप्लान?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow