Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
Why Dumas Beach Is Considered Haunted: भारत में समुद्र किनारों की बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले गोवा या मुंबई जैसे नाम आते हैं, लेकिन गुजरात का डुमस बीच अपनी खूबसूरती से ज्यादा रहस्यमयी कहानियों के लिए जाना जाता है, सूरत शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित यह बीच दिन में जितना शांत और खूबसूरत दिखाई देता है, रात होते ही उतना ही डरावना महसूस होने लगता है. यही वजह है कि इसे भारत के सबसे डरावने बीचों में गिना जाता है. डुमस बीच की क्या है पहचान? डुमस बीच की सबसे अलग पहचान इसकी काली रेत है. जहां ज्यादातर समुद्र तटों पर सुनहरी रेत दिखाई देती है, वहीं यहां की रेत गहरे काले रंग की है. समुद्र की लहरें, दूर तक फैली काली जमीन और शाम के बाद छाने वाला सन्नाटा इस जगह को किसी डरावनी फिल्म जैसा माहौल दे देता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह इलाका कभी हिंदू श्मशान घाट हुआ करता था. कहा जाता है कि वर्षों पहले यहां अंतिम संस्कार किए जाते थे और उसी के बाद से यह जगह रहस्यमयी घटनाओं के लिए मशहूर हो गई. इसे भी पढ़ें - Best Cities To Visit In 2026: 2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों की सैर, कसम से आ जाएगा मजा अजीब-अवाजें सुनने का दावा कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां रात के समय अजीब आवाजें सुनी हैं. कुछ पर्यटकों का कहना है कि शाम ढलने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई उनका पीछा कर रहा हो या उन्हें लगातार देख रहा हो. कई बार यहां घूमने वाले कुत्ते भी अचानक अंधेरे की तरफ देखकर भौंकने लगते हैं, जिससे लोगों का डर और बढ़ जाता है. हालांकि इन बातों का कोई साइंटिस्ट प्रमाण नहीं है, लेकिन डुमस बीच की कहानियां आज भी लोगों के बीच रोमांच और डर दोनों पैदा करती हैं. स्थानीय लोगों का क्या कहना? स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रहती है कि यहां कुछ लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई, लेकिन ऐसी कहानियां इस जगह को और ज्यादा रहस्यमयी बना देती हैं. यही कारण है कि सूरज ढलने के बाद ज्यादातर लोग यहां ज्यादा देर रुकने से बचते हैं. लोगों को अपनी तरफ खींचती है खूबसूरती हालांकि डर और रहस्य के बीच डुमस बीच की खूबसूरती भी लोगों को अपनी तरफ खींचती है. काली रेत और नीले समुद्र का मेल बेहद अलग और आकर्षक दृश्य बनाता है. यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होती, इसलिए जो लोग शांत माहौल पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह खास अनुभव बन सकती है. बीच के आसपास मिलने वाले भजिया, पाव भाजी, गुजराती स्नैक्स और नारियल पानी यहां आने वालों के सफर को और मजेदार बना देते हैं. साइंटिस्ट का मानना है कि यहां की काली रेत प्राकृतिक खनिजों की वजह से हो सकती है और रात में सुनाई देने वाली आवाजें समुद्री हवाओं और लहरों का असर भी हो सकती हैं. लेकिन सच चाहे जो भी हो, डुमस बीच आज भी उन लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है, जो यात्रा में सिर्फ खूबसूरती नहीं बल्कि रोमांच और रहस्य भी तलाशते हैं. इसे भी पढ़ें - Nations Staring with letter 'D': सिर्फ इन 5 देशों के नाम D से होते हैं शुरू, जान लें यहां घूमने लायक जगहों के नाम
Why Dumas Beach Is Considered Haunted: भारत में समुद्र किनारों की बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले गोवा या मुंबई जैसे नाम आते हैं, लेकिन गुजरात का डुमस बीच अपनी खूबसूरती से ज्यादा रहस्यमयी कहानियों के लिए जाना जाता है, सूरत शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित यह बीच दिन में जितना शांत और खूबसूरत दिखाई देता है, रात होते ही उतना ही डरावना महसूस होने लगता है. यही वजह है कि इसे भारत के सबसे डरावने बीचों में गिना जाता है.
डुमस बीच की क्या है पहचान?
डुमस बीच की सबसे अलग पहचान इसकी काली रेत है. जहां ज्यादातर समुद्र तटों पर सुनहरी रेत दिखाई देती है, वहीं यहां की रेत गहरे काले रंग की है. समुद्र की लहरें, दूर तक फैली काली जमीन और शाम के बाद छाने वाला सन्नाटा इस जगह को किसी डरावनी फिल्म जैसा माहौल दे देता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह इलाका कभी हिंदू श्मशान घाट हुआ करता था. कहा जाता है कि वर्षों पहले यहां अंतिम संस्कार किए जाते थे और उसी के बाद से यह जगह रहस्यमयी घटनाओं के लिए मशहूर हो गई.
इसे भी पढ़ें - Best Cities To Visit In 2026: 2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों की सैर, कसम से आ जाएगा मजा
अजीब-अवाजें सुनने का दावा
कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां रात के समय अजीब आवाजें सुनी हैं. कुछ पर्यटकों का कहना है कि शाम ढलने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई उनका पीछा कर रहा हो या उन्हें लगातार देख रहा हो. कई बार यहां घूमने वाले कुत्ते भी अचानक अंधेरे की तरफ देखकर भौंकने लगते हैं, जिससे लोगों का डर और बढ़ जाता है. हालांकि इन बातों का कोई साइंटिस्ट प्रमाण नहीं है, लेकिन डुमस बीच की कहानियां आज भी लोगों के बीच रोमांच और डर दोनों पैदा करती हैं.
स्थानीय लोगों का क्या कहना?
स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रहती है कि यहां कुछ लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई, लेकिन ऐसी कहानियां इस जगह को और ज्यादा रहस्यमयी बना देती हैं. यही कारण है कि सूरज ढलने के बाद ज्यादातर लोग यहां ज्यादा देर रुकने से बचते हैं.
लोगों को अपनी तरफ खींचती है खूबसूरती
हालांकि डर और रहस्य के बीच डुमस बीच की खूबसूरती भी लोगों को अपनी तरफ खींचती है. काली रेत और नीले समुद्र का मेल बेहद अलग और आकर्षक दृश्य बनाता है. यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होती, इसलिए जो लोग शांत माहौल पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह खास अनुभव बन सकती है. बीच के आसपास मिलने वाले भजिया, पाव भाजी, गुजराती स्नैक्स और नारियल पानी यहां आने वालों के सफर को और मजेदार बना देते हैं. साइंटिस्ट का मानना है कि यहां की काली रेत प्राकृतिक खनिजों की वजह से हो सकती है और रात में सुनाई देने वाली आवाजें समुद्री हवाओं और लहरों का असर भी हो सकती हैं. लेकिन सच चाहे जो भी हो, डुमस बीच आज भी उन लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है, जो यात्रा में सिर्फ खूबसूरती नहीं बल्कि रोमांच और रहस्य भी तलाशते हैं.
इसे भी पढ़ें - Nations Staring with letter 'D': सिर्फ इन 5 देशों के नाम D से होते हैं शुरू, जान लें यहां घूमने लायक जगहों के नाम
What's Your Reaction?