Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा ITI के लिए 2 जून से शुरू होंगे एडमिशन, 80 से ज्यादा ट्रेड्स के लिए कर सकेंगे अप्लाई
Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा में आईटीआई से तकनीक और स्किल्ड बेस्ट कोर्स करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा में शैक्षणिक स्तर 2026-27 के लिए हरियाणा आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है. राज्य के सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार छात्र 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस बार राज्य भर के सैकड़ों सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स में दाखिले दिए जाएंगे. खास बात यह है कि 8वीं, 10वीं और 12वीं पास छात्र अलग-अलग ट्रेड्स के लिए आवेदन कर सकेंगे. 80 से ज्यादा ट्रेड्स में मिलेगा एडमिशन हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के तहत राज्य की सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में 80 से ज्यादा ट्रेड्स में एडमिशन दिया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार इस बार लगभग 199 सरकारी और 186 निजी आईटीआई संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया चलेगी. इन ट्रेड्स में तकनीकी और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स शामिल है, जिनका उद्देश्य छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना है. इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग दोनों तरह के ट्रेड्स में सीटें उपलब्ध रहेगी. करीब 1 लाख सीटों पर होंगे एडमिशन विभाग की ओर से इस बार करीब 1 लाख सीटों पर एडमिशन की तैयारी की जा रही है. राज्यपाल में आईटीआई संस्थानों में मेरिट के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी. वहीं फरीदाबाद जिले के 9 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 2026-27 के लिए 2180 सीटों पर एडमिशन की तैयारी पूरी कर ली गई है. डिपार्टमेंट का लक्ष्य इस बार भी सीटों को बढ़ाने का है. वहीं हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए वहीं छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं बोर्ड की है. अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की है. इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, कुछ स्पेशल ट्रेड्स में अलग-अलग शर्तें भी लागू हो सकती है. ये भी पढ़ें-UPSSSC AGTA Group C recruitment 2026: UPSSSC में 2759 कृषि पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऐसे करना होगा आवेदन छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा और और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ट्रेड और इंस्टिट्यूट सेलेक्ट करना होगा. फिर फीस जमा करनी होगी, आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से वह आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. जैसे जनरल कैटेगरी के लिए 100 रुपये, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. यह डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी आवेदन के दौरान छात्रों को कई जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. इनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और हस्ताक्षर शामिल है. इसके अलावा शैक्षणिक दस्तावेज जैसे आठवीं, दसवीं या 12वीं की मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाण पत्र भी जरूरी होंगे. आरक्षित वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा. वहीं स्पेशल कैटिगरी के छात्रों के लिए प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है. ये भी पढ़ें-CUET JEE NEET Admission Guide: सीयूईटी, जेईई और नीट... किस एग्जाम से कौन से कॉलेज मिलते हैं? यहां जान लें सबकुछ
Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा में आईटीआई से तकनीक और स्किल्ड बेस्ट कोर्स करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा में शैक्षणिक स्तर 2026-27 के लिए हरियाणा आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है. राज्य के सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार छात्र 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस बार राज्य भर के सैकड़ों सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स में दाखिले दिए जाएंगे. खास बात यह है कि 8वीं, 10वीं और 12वीं पास छात्र अलग-अलग ट्रेड्स के लिए आवेदन कर सकेंगे.
80 से ज्यादा ट्रेड्स में मिलेगा एडमिशन
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के तहत राज्य की सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में 80 से ज्यादा ट्रेड्स में एडमिशन दिया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार इस बार लगभग 199 सरकारी और 186 निजी आईटीआई संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया चलेगी. इन ट्रेड्स में तकनीकी और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स शामिल है, जिनका उद्देश्य छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना है. इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग दोनों तरह के ट्रेड्स में सीटें उपलब्ध रहेगी.
करीब 1 लाख सीटों पर होंगे एडमिशन
विभाग की ओर से इस बार करीब 1 लाख सीटों पर एडमिशन की तैयारी की जा रही है. राज्यपाल में आईटीआई संस्थानों में मेरिट के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी. वहीं फरीदाबाद जिले के 9 सरकारी आईटीआई संस्थानों में 2026-27 के लिए 2180 सीटों पर एडमिशन की तैयारी पूरी कर ली गई है. डिपार्टमेंट का लक्ष्य इस बार भी सीटों को बढ़ाने का है. वहीं हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए वहीं छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं बोर्ड की है. अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की है. इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, कुछ स्पेशल ट्रेड्स में अलग-अलग शर्तें भी लागू हो सकती है.
ये भी पढ़ें-UPSSSC AGTA Group C recruitment 2026: UPSSSC में 2759 कृषि पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
ऐसे करना होगा आवेदन
छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा और और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ट्रेड और इंस्टिट्यूट सेलेक्ट करना होगा. फिर फीस जमा करनी होगी, आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से वह आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. जैसे जनरल कैटेगरी के लिए 100 रुपये, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है.
यह डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी
आवेदन के दौरान छात्रों को कई जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. इनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और हस्ताक्षर शामिल है. इसके अलावा शैक्षणिक दस्तावेज जैसे आठवीं, दसवीं या 12वीं की मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाण पत्र भी जरूरी होंगे. आरक्षित वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा. वहीं स्पेशल कैटिगरी के छात्रों के लिए प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है.
What's Your Reaction?