Gut Health: सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश

Do This One Thing in the Morning for a Clean Gut: अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से हो जाए, तो उसका असर सीधे पेट की सेहत और पूरे दिन की एनर्जी पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह उठते ही की गई कुछ छोटी-सी आदतें पेट को एकदम साफ रखने में मदद करती हैं और दिनभर हल्कापन व फ्रेशनेस बनी रहती है. अच्छी गट हेल्थ सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं होती, बल्कि इम्युनिटी, मेटाबॉलिज्म, मूड और त्वचा की सेहत से भी गहराई से जुड़ी होती है. चलिए आपको बताते हैं कि आप क्या काम करके अपने पूरे दिन को सही बनाने के लिए पेट साफ करने के लिए क्या कर सकते हैं. क्या कहते हैं एक्सपर्ट? एआईआईएमएस से ट्रेंड और हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड में पढ़ चुके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर गट हेल्थ के लिए 10 बेहतरीन मॉर्निंग हैबिट्स साझा कीं. उनका कहना है कि अगर इन आदतों को रोज सुबह अपनाया जाए, तो कब्ज, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है और पेट नियमित रूप से साफ रहता है.             View this post on Instagram                       A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi) सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं 7 से 8 घंटे की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आंतें एक्टिव होती हैं और नैचुरल बाउल मूवमेंट में मदद मिलती है. चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिला सकते हैं. हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग, योग या 10 से 15 मिनट की वॉक पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करती है. इससे आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है, गैस कम होती है और पेट साफ होने में आसानी होती है. फाइबर से भरपूर नाश्ता जरूरी ओट्स, फल, चिया सीड्स या साबुत अनाज जैसे फाइबर-युक्त फूड्स गट के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं. इससे पाचन सुधरता है और कब्ज की समस्या दूर रहती है. नाश्ते में प्रोटीन शामिल करें अंडे, दही, पनीर या टोफू जैसे प्रोटीन सोर्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करते हैं और ब्लड शुगर को भी संतुलित रखते हैं। फाइबर और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन पेट को लंबे समय तक हल्का रखता है. खाते वक्त मोबाइल से दूरी रखें फोन देखते हुए खाना खाने से पाचन धीमा हो जाता है. ध्यान से चबाकर खाने से खाना अच्छे से पचता है और ब्लोटिंग नहीं होती. अदरक की चाय या नींबू पानी लें अदरक पेट की सूजन कम करता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है. गुनगुना नींबू पानी भी पेट को आराम देता है. मीठे सीरियल्स से बचें और धूप लें ज्यादा शुगर गट बैलेंस बिगाड़ सकती है. वहीं सुबह 10 से 15 मिनट की धूप विटामिन D बढ़ाकर पाचन और इम्युनिटी को सपोर्ट करती है. यह भी पढ़ें - सिर्फ सुबह-सुबह टहलने से नहीं सुधरेगी हार्ट हेल्थ, जानें क्या-क्या है जरूरी? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Feb 8, 2026 - 18:30
 0
Gut Health: सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश

Do This One Thing in the Morning for a Clean Gut: अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से हो जाए, तो उसका असर सीधे पेट की सेहत और पूरे दिन की एनर्जी पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह उठते ही की गई कुछ छोटी-सी आदतें पेट को एकदम साफ रखने में मदद करती हैं और दिनभर हल्कापन व फ्रेशनेस बनी रहती है. अच्छी गट हेल्थ सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं होती, बल्कि इम्युनिटी, मेटाबॉलिज्म, मूड और त्वचा की सेहत से भी गहराई से जुड़ी होती है. चलिए आपको बताते हैं कि आप क्या काम करके अपने पूरे दिन को सही बनाने के लिए पेट साफ करने के लिए क्या कर सकते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एआईआईएमएस से ट्रेंड और हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड में पढ़ चुके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर गट हेल्थ के लिए 10 बेहतरीन मॉर्निंग हैबिट्स साझा कीं. उनका कहना है कि अगर इन आदतों को रोज सुबह अपनाया जाए, तो कब्ज, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है और पेट नियमित रूप से साफ रहता है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं

7 से 8 घंटे की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आंतें एक्टिव होती हैं और नैचुरल बाउल मूवमेंट में मदद मिलती है. चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिला सकते हैं.

हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें

सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग, योग या 10 से 15 मिनट की वॉक पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करती है. इससे आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है, गैस कम होती है और पेट साफ होने में आसानी होती है.

फाइबर से भरपूर नाश्ता जरूरी

ओट्स, फल, चिया सीड्स या साबुत अनाज जैसे फाइबर-युक्त फूड्स गट के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं. इससे पाचन सुधरता है और कब्ज की समस्या दूर रहती है.

नाश्ते में प्रोटीन शामिल करें

अंडे, दही, पनीर या टोफू जैसे प्रोटीन सोर्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करते हैं और ब्लड शुगर को भी संतुलित रखते हैं। फाइबर और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन पेट को लंबे समय तक हल्का रखता है.

खाते वक्त मोबाइल से दूरी रखें

फोन देखते हुए खाना खाने से पाचन धीमा हो जाता है. ध्यान से चबाकर खाने से खाना अच्छे से पचता है और ब्लोटिंग नहीं होती.

अदरक की चाय या नींबू पानी लें

अदरक पेट की सूजन कम करता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है. गुनगुना नींबू पानी भी पेट को आराम देता है.

मीठे सीरियल्स से बचें और धूप लें

ज्यादा शुगर गट बैलेंस बिगाड़ सकती है. वहीं सुबह 10 से 15 मिनट की धूप विटामिन D बढ़ाकर पाचन और इम्युनिटी को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें - सिर्फ सुबह-सुबह टहलने से नहीं सुधरेगी हार्ट हेल्थ, जानें क्या-क्या है जरूरी?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow