Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े इवेंट की डेट आ गई सामने, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

Google I/O 2026: टेक दिग्गज गूगल ने साल के अपने सबसे बड़े इवेंट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि इस साल Google I/O 2026 को 19-20 मई को आयोजित किया जाएगा. अमेरिका के कैलिफॉर्निया में होने वाले इस इवेंट को लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा. बता दें कि यह गूगल की एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस होती है, जहां आमतौर पर कंपनी अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स में बड़ी अपडेट का ऐलान करती है और आने वाले प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाती है. इस साल गूगल का फोकस अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करने के साथ-साथ एआई में मिली कामयाबियों पर रहेगा. जेमिनी से लेकर एंड्रॉयड तक में अपडेट का इंतजार गूगल ने अभी तक इवेंट का डिटेल्ड एजेंडा शेयर नहीं किया है, लेकिन यह कन्फर्म कर दिया है कि इसमें जेमिनी से लेकर एंड्रॉयड तक से जुड़ी अपडेट और जानकारी मिलेगी. साथ ही कई डेवलपर्स टूल्स का भी डेमो देखने को मिलेगा. इवेंट के प्रोग्राम्स की बात करें तो इसमें कई गूगल के कई बड़े नाम कीनोट प्रेजेंटेशन देंगे. इसके साथ-साथ कई प्रोडक्ट डेमो और टेक्नीकल सेशन भी होने की उम्मीद है. जनरेटिव एआई में गूगल के काम को देखते हुए यह भी उम्मीद की जा रही है कि जेमिनी एआई इस इवेंट की सेंट्रल थीम रह सकती है. रजिस्ट्रेशन हुए शुरू गूगल ने इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिए हैं. एजेंडा और सेशन की डिटेल इवेंट डेट के पास आने पर जारी कर दी जाएगी. बता दें पिछले करीब 10 सालों से गूगल कैलिफॉर्निया में अपने हेडक्वार्टर के पास शोरलाइन एंफिथियेटर में इस इवेंट को आयोजित करते हुए आ रही है. 2016 से यहां इवेंट की शुरुआत हुई थी. 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण यह इवेंट आयोजित नहीं हो पाया था. पिछले साल की बात करें तो गूगल ने इस इवेंट में Gemini 2.5 Pro और Flash के साथ एंड्रॉयड XR हेडसेट और जेमिनी पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस की झलक दिखाई थी. ये भी पढ़ें- 60/60 रूल जान लिया तो नहीं होगी कोई दिक्कत, एयरपॉड्स और इयरफोन यूज करते हैं तो जरूर होना चाहिए पता

Feb 18, 2026 - 14:30
 0
Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े इवेंट की डेट आ गई सामने, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

Google I/O 2026: टेक दिग्गज गूगल ने साल के अपने सबसे बड़े इवेंट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि इस साल Google I/O 2026 को 19-20 मई को आयोजित किया जाएगा. अमेरिका के कैलिफॉर्निया में होने वाले इस इवेंट को लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा. बता दें कि यह गूगल की एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस होती है, जहां आमतौर पर कंपनी अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स में बड़ी अपडेट का ऐलान करती है और आने वाले प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाती है. इस साल गूगल का फोकस अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करने के साथ-साथ एआई में मिली कामयाबियों पर रहेगा.

जेमिनी से लेकर एंड्रॉयड तक में अपडेट का इंतजार

गूगल ने अभी तक इवेंट का डिटेल्ड एजेंडा शेयर नहीं किया है, लेकिन यह कन्फर्म कर दिया है कि इसमें जेमिनी से लेकर एंड्रॉयड तक से जुड़ी अपडेट और जानकारी मिलेगी. साथ ही कई डेवलपर्स टूल्स का भी डेमो देखने को मिलेगा. इवेंट के प्रोग्राम्स की बात करें तो इसमें कई गूगल के कई बड़े नाम कीनोट प्रेजेंटेशन देंगे. इसके साथ-साथ कई प्रोडक्ट डेमो और टेक्नीकल सेशन भी होने की उम्मीद है. जनरेटिव एआई में गूगल के काम को देखते हुए यह भी उम्मीद की जा रही है कि जेमिनी एआई इस इवेंट की सेंट्रल थीम रह सकती है.

रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

गूगल ने इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिए हैं. एजेंडा और सेशन की डिटेल इवेंट डेट के पास आने पर जारी कर दी जाएगी. बता दें पिछले करीब 10 सालों से गूगल कैलिफॉर्निया में अपने हेडक्वार्टर के पास शोरलाइन एंफिथियेटर में इस इवेंट को आयोजित करते हुए आ रही है. 2016 से यहां इवेंट की शुरुआत हुई थी. 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण यह इवेंट आयोजित नहीं हो पाया था. पिछले साल की बात करें तो गूगल ने इस इवेंट में Gemini 2.5 Pro और Flash के साथ एंड्रॉयड XR हेडसेट और जेमिनी पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस की झलक दिखाई थी.

ये भी पढ़ें-

60/60 रूल जान लिया तो नहीं होगी कोई दिक्कत, एयरपॉड्स और इयरफोन यूज करते हैं तो जरूर होना चाहिए पता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow