Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
इन दिनों ठगी के मामले काफी सामने आ रहे हैं. ऑनलाइन घर बैठे कमाने का लालच देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. इस घर बैठे पैसे कमाने के लालच में लोगों को करोड़ों का चूना लग रहा है. साइबर ठग अब Google पर रिव्यू लिखने और रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. शुरुआत में थोड़े पैसे देकर भरोसा जीता जाता है, फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर बड़ी रकम जमा कराई जाती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक महीने में 20 से ज्यादा लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हुए हैं. जिनसे करीब 1 करोड़ तक की ठगी हुई है. कैसे काम करता है स्कैम?इस धोखाधड़ी में ठग लोगों को टेलीग्राम या व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर घर बैठे कमाई का ऑफर देते हैं. जिसके बाद लोगों को गूगल पर किसी दुकान, होटल या बिजनेस का रिव्यू लिखने के बदले 100 से 200 रुपये तक देने का ऑफर देते हैं. शुरुआत में काम पूरा करने पर सचमुच थोड़े पैसे भेजे जाते हैं, ताकि लोगों को भरोसा हो जाए. इसके बाद ज्यादा कमाई के लिए पैसे जमा करने या निवेश करने को कहा जाता है. ठग बड़ी रकम जमा करवाकर ज्यादा मुनाफे का लालच देते हैं. जिसमें फंसकर जब व्यक्ति अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश करता है, तो उसका अकाउंट फ्रीज होने या तकनीकी गड़बड़ी का बहाना बनाया जाता है. आखिर में पैसे निकालने के लिए और रकम मांगी जाती है, लेकिन पैसा वापस नहीं मिलता. ताजा मामला भी आया सामनेदरअस ऐसे ही स्कैम से जुड़ा एक मामला सामने भी आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने इस स्कैम में फंसकर 10 लाख रुपये गंवा दिए हैं. दरअसल विशाखापट्टनम के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को टेलीग्राम पर ऑनलाइन काम का ऑफर मिला. उसे हर टास्क पूरा करने पर 100 से 200 रुपये तक देने की बात कही गई. शुरुआत में उसे 120 रुपये का भुगतान भी किया गया. इसके बाद उसने 500 रुपये जमा किए और बदले में 630 रुपये मिले. फिर उसने 3,000 रुपये लगाए और उसे 4,300 रुपये वापस मिले. शुरुआत में मुनाफा मिलने से उसका भरोसा बढ़ गया. बाद में उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर ले जाया गया, जहां ज्यादा पैसा निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया गया. लेकिन जब उसने पैसे निकालने चाहे, तो उसे बताया गया कि ट्रेडिंग में गड़बड़ी के कारण उसका अकाउंट फ्रीज हो गया है. इसके बाद अकाउंट चालू करने और पैसे निकालने के नाम पर उससे और रकम मांगी गई. क्रेडिट स्कोर बढ़ाने का बहाना भी बनाया गया. व्यक्ति ने करीब 10 लाख रुपये ऐसे ही गंवा दिए. ऐसे पहचानें फ्रॉडयदि आप ऐसे किसी भी स्कैम या फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. यदि कोई ऑनलाइन आपसे काम के नाम पर पैसे मांगे तो समझ लें कि ये कोई ठग हो सकता है. यदि कोई कम समय में ज्यादा मुनाफे का वादा करता है तो ये भी स्कैम हो सकता है. टेलीग्राम या व्हॉट्सएप पर अनजान लोगों के ऑफर से सावधान रहें. फ्रॉड होने पर क्या करें?अगर आपके साथ ऐसा कोई फ्रॉड हो जाए तो, आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपको तत्काल प्रभाव से कुछ जरूरी कदम उठाना होंगे, जैसे: सबसे पहले जिस खाते या UPI से पैसे भेजे हैं, उसके बैंक से संपर्क करके शिकायत दर्ज करें. भारत की राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर जल्द से जल्द शिकायत करें. सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. टेलीग्राम और व्हॉट्सएप चैट, फोन नंबर, वेबसाइट लिंक, बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन की रसीदें संभालकर रखें. अगर ठग पैसा वापस दिलाने या अकाउंट अनफ्रीज करने के नाम पर कोई भी रकम मांगें, तो भुगतान न करें. बता दें कि आप जितना जल्दी शिकायत करेंगे उतनी ही जल्दी आपको पैसे वापस मिलने की उम्मीद होगी. हालांकि पूरे पैसे वापस मिलेंगे या नहीं इसकी गारंटी नहीं होती. ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
इन दिनों ठगी के मामले काफी सामने आ रहे हैं. ऑनलाइन घर बैठे कमाने का लालच देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. इस घर बैठे पैसे कमाने के लालच में लोगों को करोड़ों का चूना लग रहा है. साइबर ठग अब Google पर रिव्यू लिखने और रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. शुरुआत में थोड़े पैसे देकर भरोसा जीता जाता है, फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर बड़ी रकम जमा कराई जाती है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक महीने में 20 से ज्यादा लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हुए हैं. जिनसे करीब 1 करोड़ तक की ठगी हुई है.
कैसे काम करता है स्कैम?
इस धोखाधड़ी में ठग लोगों को टेलीग्राम या व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर घर बैठे कमाई का ऑफर देते हैं. जिसके बाद लोगों को गूगल पर किसी दुकान, होटल या बिजनेस का रिव्यू लिखने के बदले 100 से 200 रुपये तक देने का ऑफर देते हैं. शुरुआत में काम पूरा करने पर सचमुच थोड़े पैसे भेजे जाते हैं, ताकि लोगों को भरोसा हो जाए.
इसके बाद ज्यादा कमाई के लिए पैसे जमा करने या निवेश करने को कहा जाता है. ठग बड़ी रकम जमा करवाकर ज्यादा मुनाफे का लालच देते हैं. जिसमें फंसकर जब व्यक्ति अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश करता है, तो उसका अकाउंट फ्रीज होने या तकनीकी गड़बड़ी का बहाना बनाया जाता है. आखिर में पैसे निकालने के लिए और रकम मांगी जाती है, लेकिन पैसा वापस नहीं मिलता.
ताजा मामला भी आया सामने
दरअस ऐसे ही स्कैम से जुड़ा एक मामला सामने भी आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने इस स्कैम में फंसकर 10 लाख रुपये गंवा दिए हैं. दरअसल विशाखापट्टनम के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को टेलीग्राम पर ऑनलाइन काम का ऑफर मिला. उसे हर टास्क पूरा करने पर 100 से 200 रुपये तक देने की बात कही गई. शुरुआत में उसे 120 रुपये का भुगतान भी किया गया. इसके बाद उसने 500 रुपये जमा किए और बदले में 630 रुपये मिले. फिर उसने 3,000 रुपये लगाए और उसे 4,300 रुपये वापस मिले.
शुरुआत में मुनाफा मिलने से उसका भरोसा बढ़ गया. बाद में उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर ले जाया गया, जहां ज्यादा पैसा निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया गया. लेकिन जब उसने पैसे निकालने चाहे, तो उसे बताया गया कि ट्रेडिंग में गड़बड़ी के कारण उसका अकाउंट फ्रीज हो गया है. इसके बाद अकाउंट चालू करने और पैसे निकालने के नाम पर उससे और रकम मांगी गई. क्रेडिट स्कोर बढ़ाने का बहाना भी बनाया गया. व्यक्ति ने करीब 10 लाख रुपये ऐसे ही गंवा दिए.
ऐसे पहचानें फ्रॉड
यदि आप ऐसे किसी भी स्कैम या फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. यदि कोई ऑनलाइन आपसे काम के नाम पर पैसे मांगे तो समझ लें कि ये कोई ठग हो सकता है. यदि कोई कम समय में ज्यादा मुनाफे का वादा करता है तो ये भी स्कैम हो सकता है. टेलीग्राम या व्हॉट्सएप पर अनजान लोगों के ऑफर से सावधान रहें.
फ्रॉड होने पर क्या करें?
अगर आपके साथ ऐसा कोई फ्रॉड हो जाए तो, आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपको तत्काल प्रभाव से कुछ जरूरी कदम उठाना होंगे, जैसे:
- सबसे पहले जिस खाते या UPI से पैसे भेजे हैं, उसके बैंक से संपर्क करके शिकायत दर्ज करें.
- भारत की राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर जल्द से जल्द शिकायत करें.
- सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
- टेलीग्राम और व्हॉट्सएप चैट, फोन नंबर, वेबसाइट लिंक, बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन की रसीदें संभालकर रखें.
- अगर ठग पैसा वापस दिलाने या अकाउंट अनफ्रीज करने के नाम पर कोई भी रकम मांगें, तो भुगतान न करें.
बता दें कि आप जितना जल्दी शिकायत करेंगे उतनी ही जल्दी आपको पैसे वापस मिलने की उम्मीद होगी. हालांकि पूरे पैसे वापस मिलेंगे या नहीं इसकी गारंटी नहीं होती.
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
What's Your Reaction?