Gold-Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, कीमत में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट; जानें अब 24 और 22 कैरेट का रेट?

Gold-Silver Rate Today on June 10: आज अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. पश्चिम एशया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े नए सैन्य तनाव और मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से दोनों कीमती धातुओं की 1-3% तक की बड़ी गिरावट आई है.  कितना सस्ता हुआ सोना? आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 4300 रुपये तक की बड़ी गिरावट आई है, जबकि गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 केरेट सोना 1,36,450 से 1,37,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है. वैश्विक बाजार में सोना इस वक्त 4175 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जो साल की शुरुआत में इसके 5602 डॉलर प्रति औंस के इसके हाई लेवल से 25% से ज्यादा नीचे है.  शहरवार सोने की कीमतें शहर  24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) दिल्ली 14,901 रुपये 13,660 रुपये मुंबई 14,886 रुपये 13,645 रुपये कोलकाता 14,886 रुपये 13,645 रुपये चेन्नई  15,055 रुपये 13,800 रुपये बेंगलुरु 14,886 रुपये 13,645 रुपये पुणे  14,886 रुपये 13,645 रुपये जयपुर  14,901 रुपये 13,660 रुपये चांदी की कीमतों में भी गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 8,100 से 8,200 रुपये प्रति किलो (3.3%) टूटकर 2,38,225 के स्तर पर आ गया है. दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 999 फाइन चांदी का रेट गिरकर 2,35,520-2,36,110 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बना हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 1.4% गिरकर 64.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो मार्च के बाद इसकस सबसे निचला स्तर है.  क्यों गिरी सोने-चांदी कीमत? महंगाई और ब्याज दरों का डर- अमेरिका और ईरान के बीच फिर नए सिरे से टेंशन बढ़ने और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं. निवेशकों को डर है कि इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है, जिससे नॉन-यील्डिंग एसेट्स (सोना-चांदी) की मांग कमजोर हुई है.  मजबूत अमेरिकी डॉलर- भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक निवेशकों ने डॉलर को सुरक्षित विकल्प के तौर पर चुना है. डॉलर इंडेक्स के 99.95 के पार जाने से अन्य देशों की करेंसीज के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा हो गया है. इसके अलावा, चांदी में पिछले कुछ दिनों से जारी प्रॉफिट बुकिंग और एआई बेस्ड ट्रेडर्स की बिकवाली से गिरावट और गहरा गई है. ये भी पढ़ें: Gold News: सोना बेचकर अपना सारा पैसा बैंक में जमा करें, PM मोदी ने महिलाओं से की अपील? जानें PIB ने क्या बताया 

Jun 10, 2026 - 16:30
 0
Gold-Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, कीमत में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट; जानें अब 24 और 22 कैरेट का रेट?

Gold-Silver Rate Today on June 10: आज अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. पश्चिम एशया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े नए सैन्य तनाव और मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से दोनों कीमती धातुओं की 1-3% तक की बड़ी गिरावट आई है. 

कितना सस्ता हुआ सोना?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 4300 रुपये तक की बड़ी गिरावट आई है, जबकि गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 केरेट सोना 1,36,450 से 1,37,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है. वैश्विक बाजार में सोना इस वक्त 4175 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जो साल की शुरुआत में इसके 5602 डॉलर प्रति औंस के इसके हाई लेवल से 25% से ज्यादा नीचे है. 

शहरवार सोने की कीमतें

शहर  24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)
दिल्ली 14,901 रुपये 13,660 रुपये
मुंबई 14,886 रुपये 13,645 रुपये
कोलकाता 14,886 रुपये 13,645 रुपये
चेन्नई  15,055 रुपये 13,800 रुपये
बेंगलुरु 14,886 रुपये 13,645 रुपये
पुणे  14,886 रुपये 13,645 रुपये
जयपुर  14,901 रुपये 13,660 रुपये

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 8,100 से 8,200 रुपये प्रति किलो (3.3%) टूटकर 2,38,225 के स्तर पर आ गया है. दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 999 फाइन चांदी का रेट गिरकर 2,35,520-2,36,110 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बना हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 1.4% गिरकर 64.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो मार्च के बाद इसकस सबसे निचला स्तर है. 

क्यों गिरी सोने-चांदी कीमत?

महंगाई और ब्याज दरों का डर- अमेरिका और ईरान के बीच फिर नए सिरे से टेंशन बढ़ने और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं. निवेशकों को डर है कि इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है, जिससे नॉन-यील्डिंग एसेट्स (सोना-चांदी) की मांग कमजोर हुई है. 

मजबूत अमेरिकी डॉलर- भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक निवेशकों ने डॉलर को सुरक्षित विकल्प के तौर पर चुना है. डॉलर इंडेक्स के 99.95 के पार जाने से अन्य देशों की करेंसीज के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा हो गया है. इसके अलावा, चांदी में पिछले कुछ दिनों से जारी प्रॉफिट बुकिंग और एआई बेस्ड ट्रेडर्स की बिकवाली से गिरावट और गहरा गई है.

ये भी पढ़ें:

Gold News: सोना बेचकर अपना सारा पैसा बैंक में जमा करें, PM मोदी ने महिलाओं से की अपील? जानें PIB ने क्या बताया 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow