Gold-Silver Price: उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?

Gold-Silver Price Today: भारत में सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 16331 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 93 रुपये ज्यादा है. इसी तरह से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अभी 1,63,310 रुपये के करीब है, जबकि 100 ग्राम सोने की कीमत  लगभग 16,33,100 रुपये है. 22 और 18 कैरेट की कितनी बढ़ी कीमत? देश में आज 22 कैरेट सोने की भी कीमत बढ़ी है. आज  22 कैरेट सोना लगभग 14970 रुपये प्रति ग्राम है. घरेलू बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,700 रुपये के आसपास है, जबकि 100 ग्राम की कीमत 14,97,000 रुपये के करीब है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग 12248 प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 69 रुपये की बढ़ोतरी को दिखाता है. 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग 1,22,480 है, जबकि 100 ग्राम की कीमत लगभग 12,24,800 रुपये है.  क्यों बढ़ी कीमत?  जानकारों का कहना है कि सोने को जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता से स्ट्रक्चरल सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन बड़े मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर भी उतने ही जरूरी हैं. इन्वेस्टर ग्लोबल महंगाई के ट्रेंड और सेंट्रल बैंक की पॉलिसी पर करीब से नजर रख रहे हैं. इस बीच, आज क्रूड ऑयल की कीमत भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने का भी सोने की कीमत पर असर दिख रहा है. आमतौर पर जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो सोना भी महंगा हो जाता है. कच्चा तेल महंगा होने से माल ढुलाई से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक खर्च बढ़ जाता है. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका रहती है और सोना महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है.  इसके अलावा, तेल की कीमत का डॉलर की वैल्यू पर भी असर पड़ता है क्योंकि दुनियाभर में तेल का कारोबार इसी के जरिए होता है. जब तेल महंगा होता है, तो अमेरिका जैसे तेल आयात करने वाले देशों का खर्च बढ़ जाता है. इससे कभी-कभी डॉलर कमजोर हो जाता है. डॉलर के कमजोर पड़ने पर निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने को ही अपनाते हैं. अब जाहिर सी बात है कि सोने की डिमांड ज्यादा होगी, तो इसकी कीमत भी बढ़ेगी. चांदी की कीमत भारत में आज चांदी की कीमत प्रति ग्राम 280 रुपये और प्रति किलो 2,80,000 रुपये है. इनमें कल के मुकाबले क्रमश: 10 रुपये और 10000 रुपये की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते यह बड़ी गिरावट आई है. ये भी पढ़ें: Crude Oil Price Today: तेल बाजार में कोहराम! 100 डॉलर के पार गया भाव, अब ईरान ने दे दी यह चेतावनी 

Mar 12, 2026 - 15:30
 0
Gold-Silver Price: उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?

Gold-Silver Price Today: भारत में सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 16331 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 93 रुपये ज्यादा है. इसी तरह से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अभी 1,63,310 रुपये के करीब है, जबकि 100 ग्राम सोने की कीमत  लगभग 16,33,100 रुपये है.

22 और 18 कैरेट की कितनी बढ़ी कीमत?

देश में आज 22 कैरेट सोने की भी कीमत बढ़ी है. आज  22 कैरेट सोना लगभग 14970 रुपये प्रति ग्राम है. घरेलू बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,700 रुपये के आसपास है, जबकि 100 ग्राम की कीमत 14,97,000 रुपये के करीब है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग 12248 प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 69 रुपये की बढ़ोतरी को दिखाता है. 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग 1,22,480 है, जबकि 100 ग्राम की कीमत लगभग 12,24,800 रुपये है. 

क्यों बढ़ी कीमत? 

जानकारों का कहना है कि सोने को जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता से स्ट्रक्चरल सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन बड़े मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर भी उतने ही जरूरी हैं. इन्वेस्टर ग्लोबल महंगाई के ट्रेंड और सेंट्रल बैंक की पॉलिसी पर करीब से नजर रख रहे हैं. इस बीच, आज क्रूड ऑयल की कीमत भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने का भी सोने की कीमत पर असर दिख रहा है.

आमतौर पर जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो सोना भी महंगा हो जाता है. कच्चा तेल महंगा होने से माल ढुलाई से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक खर्च बढ़ जाता है. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका रहती है और सोना महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है. 

इसके अलावा, तेल की कीमत का डॉलर की वैल्यू पर भी असर पड़ता है क्योंकि दुनियाभर में तेल का कारोबार इसी के जरिए होता है. जब तेल महंगा होता है, तो अमेरिका जैसे तेल आयात करने वाले देशों का खर्च बढ़ जाता है. इससे कभी-कभी डॉलर कमजोर हो जाता है. डॉलर के कमजोर पड़ने पर निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने को ही अपनाते हैं. अब जाहिर सी बात है कि सोने की डिमांड ज्यादा होगी, तो इसकी कीमत भी बढ़ेगी.

चांदी की कीमत

भारत में आज चांदी की कीमत प्रति ग्राम 280 रुपये और प्रति किलो 2,80,000 रुपये है. इनमें कल के मुकाबले क्रमश: 10 रुपये और 10000 रुपये की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते यह बड़ी गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें:

Crude Oil Price Today: तेल बाजार में कोहराम! 100 डॉलर के पार गया भाव, अब ईरान ने दे दी यह चेतावनी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow