Gold Price Today: सोने की तेजी थमी, चांदी भी हुई सस्ती, जानें अपने शहर के ताजा रेट
Gold-Silver Price Today May 23: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कई देशों पर देखने को मिल रहा है. भारत में भी महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इसी बीच देश में सोने की कीमतों में जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है. 23 मई शनिवार की सुबह सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है. अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 24 कैरेट सोना घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास बिजनेस कर रहा है. मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी के बजट पर बढ़ा दबाव सोने की कीमतों पर क्यों पड़ा असर? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर इन्वेस्टर्स सर्तक बने हुए हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव, होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है. इसके साथ ही भारतीय रुपये की अस्थिरता भी सोने के रेट को प्रभावित कर रही है. अपने शहर के ताजा रेट जानें शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) दिल्ली 146240 159630मुंबई 146190 159480अहमदाबाद 146240 159530चेन्नई 147790 161230कोलकाता 146190 159480हैदराबाद 146190 159480जयपुर 146240 159630भोपाल 146240 159530लखनऊ 146240 159630चंडीगढ़ 146240 159630 पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की मांग, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र चांदी की कीमत में भी गिरावट बता दें कि सोने के साथ-साथ चांदी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. 23 मई यानी आज सुबह चांदी 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. इससे पहले इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है.
Gold-Silver Price Today May 23: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कई देशों पर देखने को मिल रहा है. भारत में भी महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इसी बीच देश में सोने की कीमतों में जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है. 23 मई शनिवार की सुबह सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है. अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 24 कैरेट सोना घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास बिजनेस कर रहा है.
मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी के बजट पर बढ़ा दबाव
सोने की कीमतों पर क्यों पड़ा असर?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर इन्वेस्टर्स सर्तक बने हुए हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव, होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है. इसके साथ ही भारतीय रुपये की अस्थिरता भी सोने के रेट को प्रभावित कर रही है.
अपने शहर के ताजा रेट जानें
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 146240 159630
मुंबई 146190 159480
अहमदाबाद 146240 159530
चेन्नई 147790 161230
कोलकाता 146190 159480
हैदराबाद 146190 159480
जयपुर 146240 159630
भोपाल 146240 159530
लखनऊ 146240 159630
चंडीगढ़ 146240 159630
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की मांग, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र
चांदी की कीमत में भी गिरावट
बता दें कि सोने के साथ-साथ चांदी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. 23 मई यानी आज सुबह चांदी 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. इससे पहले इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है.
What's Your Reaction?