God of Fruits: किस फल को कहा जाता है फलों का भगवान? नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बेहतर सेहत के लिए हर कोई फल खाना पसंद करता है. हर फल की अपनी खासियत होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जिसे फलों का भगवान कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? साथ ही, इसके साइड इफेक्ट्स भी बताएंगे. किस फल को कहते हैं फलों का भगवान? आम को हम फलों का राजा कहते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर इसे फलों का भगवान भी कहा जाता है. नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड और इंडिया स्टेट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है. भारत में हर साल 22-26 मिलियन टन (लगभग 2.2-2.6 करोड़ टन) आम पैदा होता है, जो ग्लोबल प्रॉडक्शन का 40-45 पर्सेंट है. वहीं, उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जहां सालाना करीब 60 लाख टन आम होता है. इसके बाद आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र का नंबर आता है.  क्या होती हैं आम की खासियतें? आम सिर्फ मीठा फल नहीं, बल्कि पोषण का खजाना होता है. मध्यम आकार के एक आम में विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, पोटैशियम, मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन, विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं. वहीं, एनर्जी के रूप में 150 से 200 कैलोरी तक मिलती हैं. आम खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो भी आम काफी फायदेमंद होता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम से दूर रखता है. इसके अलावा आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन दुरुस्त रखने और दिल को हेल्दी रखने में भी मददगार है. आम खाने से स्किन चमकदार होती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है. आम में मौजूद मैंगिफेरिन और पॉलीफेनॉल्स जैसे तत्व कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं. एनीमिया आदि बीमारियों में भी आम फायदेमंद होता है. क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स?  आयुर्वेद में आम की तासीर गर्म मानी जाती है. अगर आपको डायबिटीज है तो आम को परहेज के साथ खाना चाहिए, वरना ब्लड शुगर बढ़ सकता है. इसके अलावा ज्यादा आम खाने से पेट खराब होने का डर रहता है, क्योंकि ज्यादा फाइबर की वजह से दस्त हो सकते हैं. कुछ लोगों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है और स्किन पर खुजली या चकत्ते की दिक्कत हो सकती है. आम में काफी कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है. इसके अलावा ज्यादा आम खाने से गले में खराश या पेट दर्द की प्रॉब्लम भी हो सकती है.  ये भी पढ़ें: रोजाना पिएंगे करेले का जूस तो कैसी हो जाएगी किडनी की हालत? जान लें हकीकत Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Dec 25, 2025 - 13:30
 0
God of Fruits: किस फल को कहा जाता है फलों का भगवान? नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बेहतर सेहत के लिए हर कोई फल खाना पसंद करता है. हर फल की अपनी खासियत होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जिसे फलों का भगवान कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? साथ ही, इसके साइड इफेक्ट्स भी बताएंगे.

किस फल को कहते हैं फलों का भगवान?

आम को हम फलों का राजा कहते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर इसे फलों का भगवान भी कहा जाता है. नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड और इंडिया स्टेट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है. भारत में हर साल 22-26 मिलियन टन (लगभग 2.2-2.6 करोड़ टन) आम पैदा होता है, जो ग्लोबल प्रॉडक्शन का 40-45 पर्सेंट है. वहीं, उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जहां सालाना करीब 60 लाख टन आम होता है. इसके बाद आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र का नंबर आता है. 

क्या होती हैं आम की खासियतें?

आम सिर्फ मीठा फल नहीं, बल्कि पोषण का खजाना होता है. मध्यम आकार के एक आम में विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, पोटैशियम, मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन, विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं. वहीं, एनर्जी के रूप में 150 से 200 कैलोरी तक मिलती हैं.

आम खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां

वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो भी आम काफी फायदेमंद होता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम से दूर रखता है. इसके अलावा आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन दुरुस्त रखने और दिल को हेल्दी रखने में भी मददगार है. आम खाने से स्किन चमकदार होती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है. आम में मौजूद मैंगिफेरिन और पॉलीफेनॉल्स जैसे तत्व कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं. एनीमिया आदि बीमारियों में भी आम फायदेमंद होता है.

क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स? 

आयुर्वेद में आम की तासीर गर्म मानी जाती है. अगर आपको डायबिटीज है तो आम को परहेज के साथ खाना चाहिए, वरना ब्लड शुगर बढ़ सकता है. इसके अलावा ज्यादा आम खाने से पेट खराब होने का डर रहता है, क्योंकि ज्यादा फाइबर की वजह से दस्त हो सकते हैं. कुछ लोगों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है और स्किन पर खुजली या चकत्ते की दिक्कत हो सकती है. आम में काफी कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है. इसके अलावा ज्यादा आम खाने से गले में खराश या पेट दर्द की प्रॉब्लम भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: रोजाना पिएंगे करेले का जूस तो कैसी हो जाएगी किडनी की हालत? जान लें हकीकत

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow