Glass Cleaning Hacks: अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
White Vinegar Hacks For Foggy Glass Cups: अगर बर्तन धोने के बाद भी आपके कांच के गिलास साफ और चमकदार नहीं दिखते, बल्कि उन पर सफेद या धुंधली परत नजर आती है, तो इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं होती. कई बार डिशवॉशर, हार्ड वॉटर या गलत तरीके से सफाई करने के कारण गिलास अपनी चमक खो देते हैं. अच्छी बात यह है कि हर बार नए गिलास खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर धुंधलापन हार्ड वॉटर की वजह से है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर उन्हें फिर से चमकदार बनाया जा सकता है. क्यों धुंघले होते हैं गिलास? सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि गिलास धुंधले क्यों होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी सबसे आम वजह हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स हैं. ये धीरे-धीरे गिलास की सतह पर जम जाते हैं और सफेद या धुंधली परत बना देते हैं. वहीं अगर गिलास लंबे समय तक डिशवॉशर की तेज गर्मी और डिटर्जेंट के संपर्क में रहते हैं, तो उनकी सतह पर स्थायी नुकसान भी हो सकता है. इसे एचिंग कहा जाता है। ऐसी स्थिति में गिलास की चमक वापस लाना संभव नहीं होता. इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना कैसे कर सकते हैं साफ? अगर धुंधलापन केवल मिनरल्स की परत की वजह से है, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है. एक बर्तन में इतना सफेद सिरका लें कि गिलास उसमें डूब जाएं. अब गिलासों को करीब पांच मिनट तक इसमें भिगोकर रखें. सिरके की नेचुरल एसिडिटी जमे हुए मिनरल्स को धीरे-धीरे घोल देती है. अगर दाग ज्यादा पुराने हैं, तो सिरके को हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल किया जा सकता है. भिगोने के बाद गिलास को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. यदि कहीं हल्के दाग बाकी रह जाएं, तो उंगली पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर बहुत हल्के हाथ से रगड़ें. चाहें तो इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से कांच पर खरोंच आ सकती है. पोंछते समय किस बात का रखें ध्यान? धोने के बाद गिलास को अपने आप सूखने के लिए छोड़ने के बजाय माइक्रोफाइबर कपड़े या बिना रेशे वाले साफ कपड़े से तुरंत पोंछ दें. इससे पानी के नए दाग नहीं बनते और गिलास पहले जैसी चमक बनाए रखते हैं. अगर आपके घर में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो भविष्य में गिलास धुंधले होने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें. महंगे या पसंदीदा कांच के गिलासों को डिशवॉशर में धोने के बजाय हाथ से साफ करें. डिशवॉशर का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट न डालें और मशीन को जरूरत से ज्यादा न भरें, ताकि पानी और डिटर्जेंट हर गिलास तक आसानी से पहुंच सके. वॉश साइकिल खत्म होते ही गिलास निकाल लें और हाथ से सुखा दें. इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
White Vinegar Hacks For Foggy Glass Cups: अगर बर्तन धोने के बाद भी आपके कांच के गिलास साफ और चमकदार नहीं दिखते, बल्कि उन पर सफेद या धुंधली परत नजर आती है, तो इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं होती. कई बार डिशवॉशर, हार्ड वॉटर या गलत तरीके से सफाई करने के कारण गिलास अपनी चमक खो देते हैं. अच्छी बात यह है कि हर बार नए गिलास खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर धुंधलापन हार्ड वॉटर की वजह से है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर उन्हें फिर से चमकदार बनाया जा सकता है.
क्यों धुंघले होते हैं गिलास?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि गिलास धुंधले क्यों होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी सबसे आम वजह हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स हैं. ये धीरे-धीरे गिलास की सतह पर जम जाते हैं और सफेद या धुंधली परत बना देते हैं. वहीं अगर गिलास लंबे समय तक डिशवॉशर की तेज गर्मी और डिटर्जेंट के संपर्क में रहते हैं, तो उनकी सतह पर स्थायी नुकसान भी हो सकता है. इसे एचिंग कहा जाता है। ऐसी स्थिति में गिलास की चमक वापस लाना संभव नहीं होता.
इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना
कैसे कर सकते हैं साफ?
अगर धुंधलापन केवल मिनरल्स की परत की वजह से है, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है. एक बर्तन में इतना सफेद सिरका लें कि गिलास उसमें डूब जाएं. अब गिलासों को करीब पांच मिनट तक इसमें भिगोकर रखें. सिरके की नेचुरल एसिडिटी जमे हुए मिनरल्स को धीरे-धीरे घोल देती है. अगर दाग ज्यादा पुराने हैं, तो सिरके को हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल किया जा सकता है.
भिगोने के बाद गिलास को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. यदि कहीं हल्के दाग बाकी रह जाएं, तो उंगली पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर बहुत हल्के हाथ से रगड़ें. चाहें तो इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से कांच पर खरोंच आ सकती है.
पोंछते समय किस बात का रखें ध्यान?
धोने के बाद गिलास को अपने आप सूखने के लिए छोड़ने के बजाय माइक्रोफाइबर कपड़े या बिना रेशे वाले साफ कपड़े से तुरंत पोंछ दें. इससे पानी के नए दाग नहीं बनते और गिलास पहले जैसी चमक बनाए रखते हैं. अगर आपके घर में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो भविष्य में गिलास धुंधले होने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें. महंगे या पसंदीदा कांच के गिलासों को डिशवॉशर में धोने के बजाय हाथ से साफ करें. डिशवॉशर का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट न डालें और मशीन को जरूरत से ज्यादा न भरें, ताकि पानी और डिटर्जेंट हर गिलास तक आसानी से पहुंच सके. वॉश साइकिल खत्म होते ही गिलास निकाल लें और हाथ से सुखा दें.
इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
What's Your Reaction?