Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें

Who Should Avoid Ginger Tea: तरुणा मिश्रा का एक शेर है कि, 'आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया, आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैंने.' ये हो गई शायर की पंक्तियां, लेकिन अगर आप चाय में पत्तियों के साथ-साथ अदरक कूट-कूटकर डाल रहे हैं या फिर ठेले पर बन रही अदरक की चाय की सुगंध से खींचे चले जा रहे हैं, तो अब सावधान होने की जरूरत है. दरअसल, अदरक की चाय आपकी तलब को शांत तो कर देती है, लेकिन आपको अस्पताल भी पहुंचा सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि कब इससे दिक्कत होने लगती है और किन लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए. क्या अदरक की चाय नुकसानदायक? कई लोगों का तो दिन ही इसकी एक कप चाय के बिना शुरू नहीं होता. इतना ही नहीं, कुछ लोग इसे सेहत के लिए इतना फायदेमंद मानते हैं कि दिन में कई बार अदरक की चाय पी जाते हैं. Healthline की रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक दिन में करीब 4 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए. सामान्य तौर पर चाय के जरिए इतनी मात्रा तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन अगर आप दिनभर अदरक वाली चाय, काढ़ा और अदरक से बनी दूसरी चीजें लेते रहते हैं, तो कुल मात्रा बढ़ सकती है. क्या होती है इससे दिक्कत? कुछ लोगों को अदरक की चाय पीने के बाद सीने में जलन, एसिडिटी या पेट में हल्की जलन महसूस हो सकती है. कई बार लोग इसे अदरक से एलर्जी समझ लेते हैं, जबकि यह सिर्फ मसालेदार चीजों की तरह होने वाली सामान्य जलन भी हो सकती है. हालांकि अगर चाय पीने के बाद मुंह या शरीर पर चकत्ते पड़ने लगें, खुजली हो या पेट में तेज परेशानी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- Single Malt Whisky: कैसे पीनी चाहिए सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसे पीने का सबसे सही तरीका? किन लोगों को होती है इससे दिक्कत? अगर आपको पहले से पित्त की थैली यानी गॉलब्लैडर से जुड़ी कोई समस्या है, तो अदरक की चाय को नियमित रूप से पीने से पहले डॉक्टर से राय लेना बेहतर माना जाता है. वहीं अदरक ब्लड प्रेशर को थोड़ा कम करने में भी मदद कर सकता है. ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है या जो ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए. अदरक में ऐसे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं, जो खून को थोड़ा पतला करने का असर दिखा सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या जो ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, उन्हें भी बिना डॉक्टर की सलाह के जरूरत से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए. सिर्फ नुकसानदायक नहीं फायदेमंद भी हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि अदरक की चाय नुकसान ही करती है. सही मात्रा में इसका सेवन कई लोगों के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. रिसर्च बताती हैं कि यह मतली, उल्टी, अपच और पेट खराब होने जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाने में मदद कर सकती है. कुछ लोगों को सर्जरी या कीमोथेरेपी के बाद होने वाली मतली में भी इससे फायदा मिलता है. इसके अलावा अदरक में मौजूद जिंजरोल नाम का तत्व शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकता है. इसे भी पढ़ें - Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jun 30, 2026 - 23:30
 0
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें

Who Should Avoid Ginger Tea: तरुणा मिश्रा का एक शेर है कि, 'आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया, आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैंने.' ये हो गई शायर की पंक्तियां, लेकिन अगर आप चाय में पत्तियों के साथ-साथ अदरक कूट-कूटकर डाल रहे हैं या फिर ठेले पर बन रही अदरक की चाय की सुगंध से खींचे चले जा रहे हैं, तो अब सावधान होने की जरूरत है. दरअसल, अदरक की चाय आपकी तलब को शांत तो कर देती है, लेकिन आपको अस्पताल भी पहुंचा सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि कब इससे दिक्कत होने लगती है और किन लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए.

क्या अदरक की चाय नुकसानदायक?

कई लोगों का तो दिन ही इसकी एक कप चाय के बिना शुरू नहीं होता. इतना ही नहीं, कुछ लोग इसे सेहत के लिए इतना फायदेमंद मानते हैं कि दिन में कई बार अदरक की चाय पी जाते हैं. Healthline की रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक दिन में करीब 4 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए. सामान्य तौर पर चाय के जरिए इतनी मात्रा तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन अगर आप दिनभर अदरक वाली चाय, काढ़ा और अदरक से बनी दूसरी चीजें लेते रहते हैं, तो कुल मात्रा बढ़ सकती है.

क्या होती है इससे दिक्कत?

कुछ लोगों को अदरक की चाय पीने के बाद सीने में जलन, एसिडिटी या पेट में हल्की जलन महसूस हो सकती है. कई बार लोग इसे अदरक से एलर्जी समझ लेते हैं, जबकि यह सिर्फ मसालेदार चीजों की तरह होने वाली सामान्य जलन भी हो सकती है. हालांकि अगर चाय पीने के बाद मुंह या शरीर पर चकत्ते पड़ने लगें, खुजली हो या पेट में तेज परेशानी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Single Malt Whisky: कैसे पीनी चाहिए सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसे पीने का सबसे सही तरीका?

किन लोगों को होती है इससे दिक्कत?

अगर आपको पहले से पित्त की थैली यानी गॉलब्लैडर से जुड़ी कोई समस्या है, तो अदरक की चाय को नियमित रूप से पीने से पहले डॉक्टर से राय लेना बेहतर माना जाता है. वहीं अदरक ब्लड प्रेशर को थोड़ा कम करने में भी मदद कर सकता है. ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है या जो ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए. अदरक में ऐसे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं, जो खून को थोड़ा पतला करने का असर दिखा सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या जो ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, उन्हें भी बिना डॉक्टर की सलाह के जरूरत से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए.

सिर्फ नुकसानदायक नहीं फायदेमंद भी

हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि अदरक की चाय नुकसान ही करती है. सही मात्रा में इसका सेवन कई लोगों के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. रिसर्च बताती हैं कि यह मतली, उल्टी, अपच और पेट खराब होने जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाने में मदद कर सकती है. कुछ लोगों को सर्जरी या कीमोथेरेपी के बाद होने वाली मतली में भी इससे फायदा मिलता है. इसके अलावा अदरक में मौजूद जिंजरोल नाम का तत्व शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें - Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow