GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
GenZ Spendings: जंतर- प्रोटस्ट के बाद से GenZ का देशभर में बोल बाला है. इस जनरेशन की हिम्मत और ताकत लोगों ने देखी और समझी. इतना ही नहीं बल्कि इस प्रोटेस्ट ने जेन जी लाइफस्टाइल को लेकर भी कई सारे राज खोले हैं. इसी बीच ये बात भी सामने आई है कि नौकरी करने वाले GenZ अपने पैसे को किस तरह से खर्च करना पसंद करते हैं. कैसी है GenZ की लाइफस्टाइलये वाली जनरेशन यानी GenZ को घूमने-फिरने, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और लाइफस्टाइल पर ज्यादा खर्च करना ज्यादा पसंद है. इस पीढ़ी को यही माना भी जाता है. लेकिन एक नई स्टडी की तस्वीर कुछ अलग ही दिखाती है. दरअसल हाल ही में SalarySe की एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि लाखों UPI ट्रांजैक्शन पर आधारित स्टडी में 5.2 लाख से ज्यादा सैलरी पाने वाले GenZ यूजर्स को शामिल किया गया. ये भी पढ़ें: Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें क्या कहती है रिपोर्ट?इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, GenZ की हर महीने की 70% से ज्यादा कमाई रोजमर्रा की जरूरतों और जरूरी खर्चों में चली जाती है. GenZ के महीने के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन का है. इस पर करीब 20.1% खर्च होता है. इसके बाद किराने पर 15.7% खर्च किया जाता है. तो वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज पर 12.2%, शॉपिंग पर 11.9%, खाने- पीने पर 11.5% और ट्रैवल पर सिर्फ 5% ही खर्च किया जाता है. इससे ये पता चलता है कि GenZ के खर्च का बड़ा हिस्सा घूमने-फिरने या मनोरंजन के बजाय घर-परिवार की जरूरतों, खाने-पीने, बिल और फाइनेंस पर जा रहा है. UPI ने बदली तस्वीरGen Z के लिए मोबाइल और डिजिटल पेमेंट रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं. बिजली-पानी के बिल भरने, सब्सक्रिप्शन लेने, खरीदारी करने और दूसरे भुगतान के लिए युवा तेजी से डिजिटल मीडियम का इस्तेमाल कर रहे हैं. शॉपिंग से लेकर हर एक चीज के लिए ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन चुना जा रहा है, क्योंकि ये बेहद आसान भी है. खर्च के मामले में कैसा है GenZ?इस स्टडी से साफ पता चलता है कि Gen Z को सिर्फ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती पर पैसा खर्च करने वाली पीढ़ी मानना सही नहीं है. उनके खर्च का बड़ा हिस्सा बिल भरने, किराना, खाने-पीने, फाइनेंशियल सर्विसेज और दूसरी रोजमर्रा की जरूरतों पर जा रहा है. यानी GenZ लाइफस्टाइल पर खर्च जरूर करती है, लेकिन उसके साथ-साथ अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियां भी पूरी कर रही है. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
GenZ Spendings: जंतर- प्रोटस्ट के बाद से GenZ का देशभर में बोल बाला है. इस जनरेशन की हिम्मत और ताकत लोगों ने देखी और समझी. इतना ही नहीं बल्कि इस प्रोटेस्ट ने जेन जी लाइफस्टाइल को लेकर भी कई सारे राज खोले हैं. इसी बीच ये बात भी सामने आई है कि नौकरी करने वाले GenZ अपने पैसे को किस तरह से खर्च करना पसंद करते हैं.
कैसी है GenZ की लाइफस्टाइल
ये वाली जनरेशन यानी GenZ को घूमने-फिरने, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और लाइफस्टाइल पर ज्यादा खर्च करना ज्यादा पसंद है. इस पीढ़ी को यही माना भी जाता है. लेकिन एक नई स्टडी की तस्वीर कुछ अलग ही दिखाती है. दरअसल हाल ही में SalarySe की एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि लाखों UPI ट्रांजैक्शन पर आधारित स्टडी में 5.2 लाख से ज्यादा सैलरी पाने वाले GenZ यूजर्स को शामिल किया गया.
ये भी पढ़ें: Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
क्या कहती है रिपोर्ट?
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, GenZ की हर महीने की 70% से ज्यादा कमाई रोजमर्रा की जरूरतों और जरूरी खर्चों में चली जाती है. GenZ के महीने के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन का है. इस पर करीब 20.1% खर्च होता है. इसके बाद किराने पर 15.7% खर्च किया जाता है. तो वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज पर 12.2%, शॉपिंग पर 11.9%, खाने- पीने पर 11.5% और ट्रैवल पर सिर्फ 5% ही खर्च किया जाता है. इससे ये पता चलता है कि GenZ के खर्च का बड़ा हिस्सा घूमने-फिरने या मनोरंजन के बजाय घर-परिवार की जरूरतों, खाने-पीने, बिल और फाइनेंस पर जा रहा है.
UPI ने बदली तस्वीर
Gen Z के लिए मोबाइल और डिजिटल पेमेंट रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं. बिजली-पानी के बिल भरने, सब्सक्रिप्शन लेने, खरीदारी करने और दूसरे भुगतान के लिए युवा तेजी से डिजिटल मीडियम का इस्तेमाल कर रहे हैं. शॉपिंग से लेकर हर एक चीज के लिए ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन चुना जा रहा है, क्योंकि ये बेहद आसान भी है.
खर्च के मामले में कैसा है GenZ?
इस स्टडी से साफ पता चलता है कि Gen Z को सिर्फ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती पर पैसा खर्च करने वाली पीढ़ी मानना सही नहीं है. उनके खर्च का बड़ा हिस्सा बिल भरने, किराना, खाने-पीने, फाइनेंशियल सर्विसेज और दूसरी रोजमर्रा की जरूरतों पर जा रहा है. यानी GenZ लाइफस्टाइल पर खर्च जरूर करती है, लेकिन उसके साथ-साथ अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियां भी पूरी कर रही है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
What's Your Reaction?