GEN Z में बढ़ रहा हेयर कलर का ट्रेंड, ब्लू, रेड या गोल्डन बालों से जानें व्यक्तित्व का राज

Samudrik Shastra: ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व या स्वभाव के बारे में जानना है तो उसके बालों को देखें. सामुद्रिक शास्त्र में भी वर्णन मिलता है कि, बालों के रंग के जरिए का दूसरे व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानने के तरीके बताए गए हैं. हालांकि इस बात पर भी गौर करने की जरूरत है कि, कई लोगों के बाल प्राकृतिक रूप से काले, भूरे, ग्रे या सफेद होते हैं. लेकिन आज की युवा पीढ़ी यानी GEN Z में फैशन और स्टाइल केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि वो कई तरह के हेयर कलर के साथ ही अपने व्यक्तित्व को निखारने का माध्यम बनाती है. इन दिनों खासकर Generation Z में बालों को अलग-अलग रंगों में रंगने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. बालों के लिए ब्लू, रेड, गोल्डन और पर्पल जैसे आकर्षक रंग युवाओं की पहचान बनते जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि, बाल और बालों के रंग से भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानने के संकेत मिलते हैं. समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, केवल बाल ही नहीं बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट और विशेषताओं के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं युवाओं में ट्रेंड होने वाले हेयर कलर का उनके स्वभाव से संकेत. ब्लू हेयर कलर- युवा पीढ़ी अपने बालों को ब्लू यानी नीले रंग में रंगवाना पसंद कर रही है. ज्योतिष  की माने तो, ऐसे लोग रचनात्मक और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं, जो नई चीजें सीखने और प्रयोग करने में विश्वास रखते हैं. इनके भीतर कला, संगीत या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में रुचि अधिक देखी जाती है. इसलिए ये भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाते हैं. रेड हेयर कलर- बालों में लाल रंग का ट्रेंड ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है, वे साहसी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. इसलिए ऐसे लोग किसी तरह का जोखिम लेने से नहीं डरते. लेकिन कई बार इनका स्वभाव थोड़ा उग्र भी हो सकता है. गोल्डन हेयर कलर- गोल्डन यानी सुनहरे रंग के बाल भी आजकल काफी चलन में हैं. माना जाता है कि, जिन्हें गोल्डेन रंग पसंद होता है वो आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. ऐसे लोग सामाजिक जीवन में सक्रिय रहते हैं और दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं. पर्पल या फिर अन्य यूनिक कलर- नई जेनेरेशन की युवा पीढ़ी को बालों में पर्पल, ग्रीन या सिल्वर जैसे अनोखे रंग को भी ट्राई करते हैं. ऐसे लोग स्वतंत्र सोच वाले होते हैं, जो पारंपरिक नियमों से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने में विश्वास करते हैं. इनमें रचनात्मकता और आत्मविश्वास होता है. ये भी पढ़ें: IIT बाबा अभय सिंह ने प्रतीका संग शादी कर बसाई गृहस्थी, महाशिवरात्रि पर लिए थे सात फेरेDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Apr 8, 2026 - 00:30
 0
GEN Z में बढ़ रहा हेयर कलर का ट्रेंड, ब्लू, रेड या गोल्डन बालों से जानें व्यक्तित्व का राज

Samudrik Shastra: ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व या स्वभाव के बारे में जानना है तो उसके बालों को देखें. सामुद्रिक शास्त्र में भी वर्णन मिलता है कि, बालों के रंग के जरिए का दूसरे व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानने के तरीके बताए गए हैं.

हालांकि इस बात पर भी गौर करने की जरूरत है कि, कई लोगों के बाल प्राकृतिक रूप से काले, भूरे, ग्रे या सफेद होते हैं. लेकिन आज की युवा पीढ़ी यानी GEN Z में फैशन और स्टाइल केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि वो कई तरह के हेयर कलर के साथ ही अपने व्यक्तित्व को निखारने का माध्यम बनाती है. इन दिनों खासकर Generation Z में बालों को अलग-अलग रंगों में रंगने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. बालों के लिए ब्लू, रेड, गोल्डन और पर्पल जैसे आकर्षक रंग युवाओं की पहचान बनते जा रहे हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि, बाल और बालों के रंग से भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानने के संकेत मिलते हैं. समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, केवल बाल ही नहीं बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट और विशेषताओं के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं युवाओं में ट्रेंड होने वाले हेयर कलर का उनके स्वभाव से संकेत.

ब्लू हेयर कलर- युवा पीढ़ी अपने बालों को ब्लू यानी नीले रंग में रंगवाना पसंद कर रही है. ज्योतिष  की माने तो, ऐसे लोग रचनात्मक और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं, जो नई चीजें सीखने और प्रयोग करने में विश्वास रखते हैं. इनके भीतर कला, संगीत या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में रुचि अधिक देखी जाती है. इसलिए ये भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाते हैं.

रेड हेयर कलर- बालों में लाल रंग का ट्रेंड ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है, वे साहसी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. इसलिए ऐसे लोग किसी तरह का जोखिम लेने से नहीं डरते. लेकिन कई बार इनका स्वभाव थोड़ा उग्र भी हो सकता है.

गोल्डन हेयर कलर- गोल्डन यानी सुनहरे रंग के बाल भी आजकल काफी चलन में हैं. माना जाता है कि, जिन्हें गोल्डेन रंग पसंद होता है वो आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. ऐसे लोग सामाजिक जीवन में सक्रिय रहते हैं और दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं.

पर्पल या फिर अन्य यूनिक कलर- नई जेनेरेशन की युवा पीढ़ी को बालों में पर्पल, ग्रीन या सिल्वर जैसे अनोखे रंग को भी ट्राई करते हैं. ऐसे लोग स्वतंत्र सोच वाले होते हैं, जो पारंपरिक नियमों से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने में विश्वास करते हैं. इनमें रचनात्मकता और आत्मविश्वास होता है.

ये भी पढ़ें: IIT बाबा अभय सिंह ने प्रतीका संग शादी कर बसाई गृहस्थी, महाशिवरात्रि पर लिए थे सात फेरे
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow