Gemini AI में आने वाले हैं विज्ञापन! अब बदल जाएगा यूजर्स का अनुभव, जानिए पूरी जानकारी

Google Gemini AI: टेक दिग्गज Google अब अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini को एक नए दिशा में ले जाने की योजना बना रहा है. खबरों के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस ऐप में विज्ञापन और स्पॉन्सर्ड कंटेंट जोड़ सकती है. अब तक जहां AI चैटिंग को एक साफ और बिना बाधा वाला अनुभव माना जाता था वहीं आने वाले समय में यूजर्स को बातचीत के बीच कमर्शियल कंटेंट भी देखने को मिल सकता है. कमाई बढ़ाने के लिए नया कदम रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने AI प्रोडक्ट्स को ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाला बनाना चाहती है. इसी रणनीति के तहत Gemini ऐप में विज्ञापन शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. कंपनी के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जो विज्ञापन मॉडल पहले से AI आधारित सर्च फीचर्स में काम कर रहा है, उसे Gemini में भी लागू किया जा सकता है. इसका मतलब साफ है कि भविष्य में जब आप AI से कोई सवाल पूछेंगे तो उसके जवाबों के साथ आपको स्पॉन्सर्ड सुझाव भी दिखाई दे सकते हैं. सर्च हिस्ट्री के आधार पर दिखेंगे विज्ञापन Google पहले से ही अपने AI सर्च फीचर्स में यूजर्स को उनकी क्वेरी के हिसाब से विज्ञापन दिखा रहा है. अलग-अलग देशों में यह सिस्टम एक्टिव है जहां टेक्स्ट और शॉपिंग ऐड्स सर्च रिजल्ट के साथ दिखाई देते हैं. इस मॉडल से कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यही वजह है कि अब इसे Gemini में भी लाने की तैयारी चल रही है. इसका असर यह होगा कि AI चैटिंग अब सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि उसमें मार्केटिंग का तत्व भी जुड़ जाएगा. AI मार्केट में बढ़ेगा कंपटीशन अगर Gemini में विज्ञापन शुरू होते हैं तो यह सीधी टक्कर OpenAI के ChatGPT से होगी. पहले ही ChatGPT में कुछ यूजर्स के लिए विज्ञापन जैसे फीचर्स पर काम हो चुका है. हालांकि कंपनियां यह दावा करती हैं कि विज्ञापन से AI के जवाबों की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन यूजर एक्सपीरियंस पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है. बदलती AI दुनिया का नया दौर AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि एक बड़ा बिजनेस प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है. कंपनियां इसे कमाई का नया जरिया बनाने में लगी हैं. ऐसे में आने वाले समय में AI चैटबॉट्स का अनुभव पहले जैसा सरल और बिना विज्ञापन वाला नहीं रह सकता. अब देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स इस बदलाव को कितना पसंद करते हैं और क्या यह कदम AI प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता पर असर डालता है या नहीं. यह भी पढ़ें: Tech Tips: किस दीवार पर AC लगाने से मिलेगी सबसे ज्यादा कूलिंग? यह बात जान ली तो नहीं रहेगा झंझट

May 3, 2026 - 04:30
 0
Gemini AI में आने वाले हैं विज्ञापन! अब बदल जाएगा यूजर्स का अनुभव, जानिए पूरी जानकारी

Google Gemini AI: टेक दिग्गज Google अब अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini को एक नए दिशा में ले जाने की योजना बना रहा है. खबरों के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस ऐप में विज्ञापन और स्पॉन्सर्ड कंटेंट जोड़ सकती है. अब तक जहां AI चैटिंग को एक साफ और बिना बाधा वाला अनुभव माना जाता था वहीं आने वाले समय में यूजर्स को बातचीत के बीच कमर्शियल कंटेंट भी देखने को मिल सकता है.

कमाई बढ़ाने के लिए नया कदम

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने AI प्रोडक्ट्स को ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाला बनाना चाहती है. इसी रणनीति के तहत Gemini ऐप में विज्ञापन शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. कंपनी के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जो विज्ञापन मॉडल पहले से AI आधारित सर्च फीचर्स में काम कर रहा है, उसे Gemini में भी लागू किया जा सकता है. इसका मतलब साफ है कि भविष्य में जब आप AI से कोई सवाल पूछेंगे तो उसके जवाबों के साथ आपको स्पॉन्सर्ड सुझाव भी दिखाई दे सकते हैं.

सर्च हिस्ट्री के आधार पर दिखेंगे विज्ञापन

Google पहले से ही अपने AI सर्च फीचर्स में यूजर्स को उनकी क्वेरी के हिसाब से विज्ञापन दिखा रहा है. अलग-अलग देशों में यह सिस्टम एक्टिव है जहां टेक्स्ट और शॉपिंग ऐड्स सर्च रिजल्ट के साथ दिखाई देते हैं. इस मॉडल से कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यही वजह है कि अब इसे Gemini में भी लाने की तैयारी चल रही है. इसका असर यह होगा कि AI चैटिंग अब सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि उसमें मार्केटिंग का तत्व भी जुड़ जाएगा.

AI मार्केट में बढ़ेगा कंपटीशन

अगर Gemini में विज्ञापन शुरू होते हैं तो यह सीधी टक्कर OpenAI के ChatGPT से होगी. पहले ही ChatGPT में कुछ यूजर्स के लिए विज्ञापन जैसे फीचर्स पर काम हो चुका है. हालांकि कंपनियां यह दावा करती हैं कि विज्ञापन से AI के जवाबों की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन यूजर एक्सपीरियंस पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है.

बदलती AI दुनिया का नया दौर

AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि एक बड़ा बिजनेस प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है. कंपनियां इसे कमाई का नया जरिया बनाने में लगी हैं. ऐसे में आने वाले समय में AI चैटबॉट्स का अनुभव पहले जैसा सरल और बिना विज्ञापन वाला नहीं रह सकता. अब देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स इस बदलाव को कितना पसंद करते हैं और क्या यह कदम AI प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता पर असर डालता है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Tech Tips: किस दीवार पर AC लगाने से मिलेगी सबसे ज्यादा कूलिंग? यह बात जान ली तो नहीं रहेगा झंझट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow