Galaxy S26 सीरीज के कैमरा में आएगी एकदम चकाचक फोटो, सैमसंग ने कर दिया यह काम

सैमंसग की Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च होगी. इसमें तीन मॉडल लॉन्च होंगे और तीनों ही कमाल की कैमरा कैपेबिलिटीज के साथ आएंगे. कंपनी ने अपकमिंग सीरीज के कैमरा को Galaxy S25 सीरीज के मुकाबले बेहतर किया है. बताया जा रहा है कि सैमसंग ने इस सीरीज के कैमरा सेटअप पर काम करते हुए नॉइस रिडक्शन को कम किया है, जिससे फोटो एकदम चकाचक आएगी. आइए जानते हैं कि Galaxy S26 सीरीज के कैमरा में क्या कमाल देखने को मिलेगा. कैमरा पर हुआ है काम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग ने अपकमिंग सीरीज के कैमरा को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया है. इस कैमरा सेटअप में नॉइस रिडक्शन को बेहतर किया गया है, जिससे इमेज क्वालिटी शानदार होगी. बता दें कि सैमसंग की Galaxy S सीरीज के कैमरा शानदार माने जाते हैं और कंपनी लगातार हर साल इम्प्रूवमेंट भी कर रही है. अभी तक के मॉडल में कम लाइट के दौरान फोटो में नॉइस की दिक्कत आती थी, जिसे अपकमिंग सीरीज में दूर कर दिया गया है. 24MP मोड में मिलेगा हाई रेजॉल्यूशन नॉइस रिडक्शन के अलावा भी सैमसंग ने इमेज क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं. यूजर जब अपकमिंग सीरीज के फोन कैमरा को 24MP मोड में सेट करेंगे तो इसमें हाई रेजॉल्यूशन मिलेगा. यानी अब जूम करने पर भी इमेज की क्वालिटी खराब नहीं होगी. कब लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज और कितनी होगी कीमत? सैमसंग 25 फरवरी को होने वाले अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करेगी. इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra समेत तीन मॉडल शामिल होंगे. भारत में इस सीरीज की शुरुआती कीमत 82,000 रुपये के आसपास रह सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है. इस सीरीज के फोन को व्हाइट, स्काई ब्लू, कॉबाल्ट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- लग्जरी टच के साथ आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा, एक की जगह मिलेंगे दो कैमरे, जानें कब हो सकता है लॉन्च

Feb 22, 2026 - 10:30
 0
Galaxy S26 सीरीज के कैमरा में आएगी एकदम चकाचक फोटो, सैमसंग ने कर दिया यह काम

सैमंसग की Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च होगी. इसमें तीन मॉडल लॉन्च होंगे और तीनों ही कमाल की कैमरा कैपेबिलिटीज के साथ आएंगे. कंपनी ने अपकमिंग सीरीज के कैमरा को Galaxy S25 सीरीज के मुकाबले बेहतर किया है. बताया जा रहा है कि सैमसंग ने इस सीरीज के कैमरा सेटअप पर काम करते हुए नॉइस रिडक्शन को कम किया है, जिससे फोटो एकदम चकाचक आएगी. आइए जानते हैं कि Galaxy S26 सीरीज के कैमरा में क्या कमाल देखने को मिलेगा.

कैमरा पर हुआ है काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग ने अपकमिंग सीरीज के कैमरा को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया है. इस कैमरा सेटअप में नॉइस रिडक्शन को बेहतर किया गया है, जिससे इमेज क्वालिटी शानदार होगी. बता दें कि सैमसंग की Galaxy S सीरीज के कैमरा शानदार माने जाते हैं और कंपनी लगातार हर साल इम्प्रूवमेंट भी कर रही है. अभी तक के मॉडल में कम लाइट के दौरान फोटो में नॉइस की दिक्कत आती थी, जिसे अपकमिंग सीरीज में दूर कर दिया गया है.

24MP मोड में मिलेगा हाई रेजॉल्यूशन

नॉइस रिडक्शन के अलावा भी सैमसंग ने इमेज क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं. यूजर जब अपकमिंग सीरीज के फोन कैमरा को 24MP मोड में सेट करेंगे तो इसमें हाई रेजॉल्यूशन मिलेगा. यानी अब जूम करने पर भी इमेज की क्वालिटी खराब नहीं होगी.

कब लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज और कितनी होगी कीमत?

सैमसंग 25 फरवरी को होने वाले अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करेगी. इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra समेत तीन मॉडल शामिल होंगे. भारत में इस सीरीज की शुरुआती कीमत 82,000 रुपये के आसपास रह सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है. इस सीरीज के फोन को व्हाइट, स्काई ब्लू, कॉबाल्ट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

लग्जरी टच के साथ आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा, एक की जगह मिलेंगे दो कैमरे, जानें कब हो सकता है लॉन्च

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow