G20 समिट को लेकर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, जानें क्यों दक्षिण अफ्रीका को दे डाली चेतावनी?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. ट्रंप ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका में हुए G20 सम्मेलन में इसलिए हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि वहां की सरकार 'गोरों पर हो रहे अत्याचार' को गंभीरता से नहीं ले रही. ट्रंप का दावा है कि दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकनर और यूरोपीय मूल के लोगों पर हमले हो रहे हैं और उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ट्रंप ने बताया कि G20 सम्मेलन के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता नहीं सौंपी, जबकि वे समापन समारोह में मौजूद थे. ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को दी चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी निर्देशानुसार दक्षिण अफ्रीका को अगले साल मियामी में होने वाले 2026 G20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रण नहीं दिया जाएगा. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी आर्थिक मदद तुरंत बंद कर देगा. ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर भी बोला हमला ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर भी हमला बोला और कहा कि फेक न्यूज मीडिया इस पूरे मामले पर चुप है और दक्षिण अफ्रीका में हो रहे कथित अत्याचारों पर कोई रिपोर्टिंग नहीं कर रहा. दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वह पहले भी व्हाइट जेनोसाइड के आरोपों को झूठा बता चुका है. सरकार का कहना रहा है कि उसके यहां भूमि सुधार कानून के तहत ही होते हैं. G20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया अमेरिका दक्षिण अफ्रीका ने इस साल G20 शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी जोहान्सबर्ग में की, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर सहित कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ कोरिया, नीदरलैंड, जमैका और कई अन्य देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए. लेकिन इस बार अमेरिका ने सम्मेलन का बहिष्कार किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G20 में हिस्सा नहीं लिया और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी शामिल नहीं हुआ. ये भी पढ़ें- 'कोई मतभेद नहीं...', ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार की पहली प्रतिक्रिया, कुर्सी विवाद पर क्या बोले?

Nov 29, 2025 - 15:30
 0
G20 समिट को लेकर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, जानें क्यों दक्षिण अफ्रीका को दे डाली चेतावनी?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. ट्रंप ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका में हुए G20 सम्मेलन में इसलिए हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि वहां की सरकार 'गोरों पर हो रहे अत्याचार' को गंभीरता से नहीं ले रही.

ट्रंप का दावा है कि दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकनर और यूरोपीय मूल के लोगों पर हमले हो रहे हैं और उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ट्रंप ने बताया कि G20 सम्मेलन के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता नहीं सौंपी, जबकि वे समापन समारोह में मौजूद थे.

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को दी चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी निर्देशानुसार दक्षिण अफ्रीका को अगले साल मियामी में होने वाले 2026 G20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रण नहीं दिया जाएगा. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी आर्थिक मदद तुरंत बंद कर देगा.

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर भी बोला हमला

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर भी हमला बोला और कहा कि फेक न्यूज मीडिया इस पूरे मामले पर चुप है और दक्षिण अफ्रीका में हो रहे कथित अत्याचारों पर कोई रिपोर्टिंग नहीं कर रहा. दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वह पहले भी व्हाइट जेनोसाइड के आरोपों को झूठा बता चुका है. सरकार का कहना रहा है कि उसके यहां भूमि सुधार कानून के तहत ही होते हैं.

G20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया अमेरिका

दक्षिण अफ्रीका ने इस साल G20 शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी जोहान्सबर्ग में की, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर सहित कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ कोरिया, नीदरलैंड, जमैका और कई अन्य देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए.

लेकिन इस बार अमेरिका ने सम्मेलन का बहिष्कार किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G20 में हिस्सा नहीं लिया और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी शामिल नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें-

'कोई मतभेद नहीं...', ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार की पहली प्रतिक्रिया, कुर्सी विवाद पर क्या बोले?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow