Fruits for Summer Season: जिन्हें आम से नहीं प्यार, उनके लिए ये सीजनल फल हैं बेस्ट ऑप्शन
Fruits for Summer Season: गर्मी आते ही घर से लेकर बाजारों तक हर तरफ आम की चर्चा शुरू हो जाती है. यह फल बस खाने के लिए ही नहीं, बल्कि मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम और तरह-तरह की रेसिपी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आम कुछ खास पसंद नहीं होता है. ऐसे में उन्हें लगता है कि इस सीजन में जब बाजारों में चारों तरफ सिर्फ आम ही बिक रहे हैं, तो इसके अलावा कोई और फल नहीं होगा जो इस मौसम में मिलता हो. ऐसे में यह जानकर खुशी होगी कि गर्मी का मौसम सिर्फ आम का ही सीजन नहीं होता, बल्कि इस मौसम में और भी कई रसीले और सेहतमंद फल मिलते हैं. जो स्वाद से भरपूर तो होते ही हैं, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी. तरबूज और लीची भी हैं गर्मियों के शानदार फल गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने की बात आती है तो सबसे पहले नाम तरबूज का आता है, जो गर्मी से राहत तो देता ही है, साथ ही आपको हाइड्रेट भी रखता है. इसके अलावा लीची भी है, जो इस मौसम में भारी मात्रा में मिलती है. ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो लीची जैसे फल को नहीं खाते होंगे. साथ ही लीची से मिलने वाले फायदों की बात करें तो लीची में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बारिश शुरू होने से पहले लीची का सेवन कर लेना चाहिए, क्योंकि बारिश के आते ही लीची में कीड़े लगने लगते हैं. ऐसे में व्यक्ति को सावधानी से और अच्छी तरह देखकर ही लीची खानी चाहिए. यह भी पढ़ेंः Child Mortality Rate In India: बच्चों की मौत को लगातार कैसे मात दे रहा भारत, जानें दुनिया के मुकाबले कैसे मिली यह कामयाबी? बेल और आइस एप्पल भी हैं बेहतरीन विकल्प इसके अलावा अगर पेट और पाचन की बात करें तो इस मामले में बेल के फल की टक्कर में कोई नहीं होगा. चाहे बेल का फल खाना हो या बेल का शरबत पीना हो, दोनों ही बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसी तरह आइस एप्पल भी एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे इस सीजन में खाया जा सकता है. आइस एप्पल को कई जगहों पर इसका जूस बनाकर भी बेचा जाता है. गर्मी से राहत पाने के लिए यह फल भी बेहद अच्छा विकल्प है. कुल मिलाकर देखा जाए तो जिन लोगों को आम पसंद नहीं हैं, वे लोग भी गर्मियों का मजा ले सकते हैं. यह भी पढ़ेंः Signs Of Hearing Loss: बहरा होने से पहले कानों में दिखते हैं ये कई शुरुआती लक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी
Fruits for Summer Season: गर्मी आते ही घर से लेकर बाजारों तक हर तरफ आम की चर्चा शुरू हो जाती है. यह फल बस खाने के लिए ही नहीं, बल्कि मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम और तरह-तरह की रेसिपी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आम कुछ खास पसंद नहीं होता है. ऐसे में उन्हें लगता है कि इस सीजन में जब बाजारों में चारों तरफ सिर्फ आम ही बिक रहे हैं, तो इसके अलावा कोई और फल नहीं होगा जो इस मौसम में मिलता हो. ऐसे में यह जानकर खुशी होगी कि गर्मी का मौसम सिर्फ आम का ही सीजन नहीं होता, बल्कि इस मौसम में और भी कई रसीले और सेहतमंद फल मिलते हैं. जो स्वाद से भरपूर तो होते ही हैं, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.
तरबूज और लीची भी हैं गर्मियों के शानदार फल
गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने की बात आती है तो सबसे पहले नाम तरबूज का आता है, जो गर्मी से राहत तो देता ही है, साथ ही आपको हाइड्रेट भी रखता है. इसके अलावा लीची भी है, जो इस मौसम में भारी मात्रा में मिलती है. ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो लीची जैसे फल को नहीं खाते होंगे. साथ ही लीची से मिलने वाले फायदों की बात करें तो लीची में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बारिश शुरू होने से पहले लीची का सेवन कर लेना चाहिए, क्योंकि बारिश के आते ही लीची में कीड़े लगने लगते हैं. ऐसे में व्यक्ति को सावधानी से और अच्छी तरह देखकर ही लीची खानी चाहिए.
बेल और आइस एप्पल भी हैं बेहतरीन विकल्प
इसके अलावा अगर पेट और पाचन की बात करें तो इस मामले में बेल के फल की टक्कर में कोई नहीं होगा. चाहे बेल का फल खाना हो या बेल का शरबत पीना हो, दोनों ही बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसी तरह आइस एप्पल भी एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे इस सीजन में खाया जा सकता है. आइस एप्पल को कई जगहों पर इसका जूस बनाकर भी बेचा जाता है. गर्मी से राहत पाने के लिए यह फल भी बेहद अच्छा विकल्प है. कुल मिलाकर देखा जाए तो जिन लोगों को आम पसंद नहीं हैं, वे लोग भी गर्मियों का मजा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः Signs Of Hearing Loss: बहरा होने से पहले कानों में दिखते हैं ये कई शुरुआती लक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी
What's Your Reaction?