Fresh Food At Restaurants: ढाबे से लेकर होटल तक... ये सब्जियां बनती हैं एकदम ताजी, ऑर्डर करने से पहले आप भी जान लें
Which Vegetables Are Cooked Fresh At Restaurants: भारत में एक बड़ी आबादी है, जो होस्टल या ढाबे पर रात या फिर दोपहर और रात दोनों टाइम का खाना खाती है. यह चलन खासतौर पर बड़े शहरों में देखने को मिलता है, जहां एक बड़ी आबादी दफ्तरों या फैक्टरियों में काम करती है. 9-10 घंटे की ड्यूटी करने के बाद लोग थके-हारे होते हैं और खाना बनाने की जगह बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि जो सब्जी उनकी थाली में परोसी जा रही है, वह ताजी बनी है या पहले से बनाकर रखी गई है. चलिए आपको बताते हैं कि होटल या ढाबे में कौन-सी सब्जियां आपको ताजी मिल सकती हैं. भिंडी की सब्जी इस लिस्ट में पहला नाम भिंडी की सब्जी का आता है. इसे ऑर्डर मिलने के बाद ही तैयार किया जाता है, क्योंकि भिंडी जल्दी काली और चिपचिपी हो जाती है. इसलिए इसे पहले से बनाकर रखना मुश्किल होता है. यही वजह है कि ज्यादातर होटल या ढाबों पर यह ऑर्डर मिलने के बाद ही काटकर बनाई जाती है. बैंगन का भरता इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैंगन का भरता शामिल है. इसे आमतौर पर ताजे भुने बैंगन से ही बनाया जाता है. इसे स्टोर करके रखना स्वाद और सेफ्टी, दोनों के लिहाज से सही नहीं माना जाता. पनीर की सब्जियां पनीर की सब्जियां भी ज्यादातर ऑर्डर मिलने के बाद ही बनाई जाती हैं, क्योंकि इसके कई प्रकार होते हैं और होटल में सभी को पहले से बनाकर रखना आसान नहीं होता. पनीर भुर्जी, शाही पनीर या कढ़ाही पनीर जैसी डिशेज में ग्रेवी बेस तैयार हो सकता है, लेकिन पनीर डालकर सब्जी आमतौर पर ऑर्डर पर ही बनाई जाती है. मिक्स वेज ड्राई सूखी सब्जियों वाली मिक्स वेज को ढाबों और होटलों में अक्सर ताजी कटी सब्जियों से बनाया जाता है, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और इसका स्वाद भी बना रहता है. तवा सब्जियां तवा फ्राई सब्जियां जैसे तवा पनीर या तवा मिक्स वेज हमेशा ऑर्डर पर ही बनती हैं, क्योंकि इन्हें दोबारा गर्म करने से स्वाद खराब हो जाता है. क्यों ताजी सब्जियां खानी चाहिए? अगर बात करें कि हमेशा ताजी सब्जी बनवाकर क्यों खानी चाहिए, तो इसका जवाब यह है कि यह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. काफी देर पहले बनी सब्जी खाने से कई लोगों को एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. कुछ मामलों में फूड पॉयजनिंग की शिकायत भी सामने आती है, जिसमें बार-बार उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. सदगुरू बताते हैं कि अगर आप ताजे फल और सब्जियां खाते हैं, इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है. View this post on Instagram A post shared by Sadhguru Hindi (@sadhguru.hindiofficial) ये भी पढ़ें: Alzheimer Disease: अल्जाइमर ने छीनी याददाश्त, पर नहीं मिटा पाया मुहब्बत, बीमारी से जूझते शख्स ने कैसे जिंदा रखा अपना रिश्ता? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Which Vegetables Are Cooked Fresh At Restaurants: भारत में एक बड़ी आबादी है, जो होस्टल या ढाबे पर रात या फिर दोपहर और रात दोनों टाइम का खाना खाती है. यह चलन खासतौर पर बड़े शहरों में देखने को मिलता है, जहां एक बड़ी आबादी दफ्तरों या फैक्टरियों में काम करती है. 9-10 घंटे की ड्यूटी करने के बाद लोग थके-हारे होते हैं और खाना बनाने की जगह बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि जो सब्जी उनकी थाली में परोसी जा रही है, वह ताजी बनी है या पहले से बनाकर रखी गई है. चलिए आपको बताते हैं कि होटल या ढाबे में कौन-सी सब्जियां आपको ताजी मिल सकती हैं.
भिंडी की सब्जी
इस लिस्ट में पहला नाम भिंडी की सब्जी का आता है. इसे ऑर्डर मिलने के बाद ही तैयार किया जाता है, क्योंकि भिंडी जल्दी काली और चिपचिपी हो जाती है. इसलिए इसे पहले से बनाकर रखना मुश्किल होता है. यही वजह है कि ज्यादातर होटल या ढाबों पर यह ऑर्डर मिलने के बाद ही काटकर बनाई जाती है.
बैंगन का भरता
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैंगन का भरता शामिल है. इसे आमतौर पर ताजे भुने बैंगन से ही बनाया जाता है. इसे स्टोर करके रखना स्वाद और सेफ्टी, दोनों के लिहाज से सही नहीं माना जाता.
पनीर की सब्जियां
पनीर की सब्जियां भी ज्यादातर ऑर्डर मिलने के बाद ही बनाई जाती हैं, क्योंकि इसके कई प्रकार होते हैं और होटल में सभी को पहले से बनाकर रखना आसान नहीं होता. पनीर भुर्जी, शाही पनीर या कढ़ाही पनीर जैसी डिशेज में ग्रेवी बेस तैयार हो सकता है, लेकिन पनीर डालकर सब्जी आमतौर पर ऑर्डर पर ही बनाई जाती है.
मिक्स वेज ड्राई
सूखी सब्जियों वाली मिक्स वेज को ढाबों और होटलों में अक्सर ताजी कटी सब्जियों से बनाया जाता है, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और इसका स्वाद भी बना रहता है.
तवा सब्जियां
तवा फ्राई सब्जियां जैसे तवा पनीर या तवा मिक्स वेज हमेशा ऑर्डर पर ही बनती हैं, क्योंकि इन्हें दोबारा गर्म करने से स्वाद खराब हो जाता है.
क्यों ताजी सब्जियां खानी चाहिए?
अगर बात करें कि हमेशा ताजी सब्जी बनवाकर क्यों खानी चाहिए, तो इसका जवाब यह है कि यह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. काफी देर पहले बनी सब्जी खाने से कई लोगों को एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. कुछ मामलों में फूड पॉयजनिंग की शिकायत भी सामने आती है, जिसमें बार-बार उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. सदगुरू बताते हैं कि अगर आप ताजे फल और सब्जियां खाते हैं, इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है.
View this post on Instagram
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
What's Your Reaction?