Freezer Smell Problem: फ्रीजर की बर्फ से आती है बदबू? ये एक गलती बिगाड़ रही खाने का स्वाद और सेहत

Why Does Ice Taste Like Freezer Smell: हम में से ज्यादातर लोग फ्रीजर को ऐसी जगह मानते हैं जहां खाना सुरक्षित रहता है और समय जैसे थम जाता है. बचा हुआ भोजन, सब्जियां और बर्फ के टुकड़े हम बिना सोचे उसमें रख देते हैं. लेकिन कई बार पानी में डाली गई बर्फ से अजीब-सी गंध आने लगती है या जमा हुआ मांस पकाने पर सूखा और स्वादहीन लगता है. दरअसल, फ्रीजर के भीतर लगातार केमिकल बदलाव होते रहते हैं, जो स्वाद और बनावट दोनों को प्रभावित करते हैं.  क्यों होती है यह दिक्कत? एक्सपर्ट बताते हैं कि असली समस्या केवल जमाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि उसकी गति और साथ में रखी चीजों से भी जुड़ी है. घरों में इस्तेमाल होने वाले फ्रीजर भोजन को धीरे-धीरे जमाते हैं, जिससे ओडोर-एक्टिव कंपाउंड माइग्रेशन जैसी प्रक्रिया होती है. आसान शब्दों में कहें तो फ्रीजर के अंदर गंध एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने लगती है. अगर मछली या अन्य खाद्य पदार्थ ठीक से ढके नहीं हैं, तो उनकी गंध बर्फ तक पहुंच जाती है. क्यों बाजार जैसे नहीं लगते बर्फ के टुकड़े? यही कारण है कि घर में बने बर्फ के टुकड़े बाजार जैसे ताजगी भरे नहीं लगते. इफेक्ट ऑफ फ्रीजिंग मेथड एंड फ्रोजन स्टोरेज ड्यूरेशन ऑन ओडर-एक्टिव कंपाउंड्स एंड सेंसरी परसेप्शन ऑफ लैम्ब नाम के रिसर्ट में साइंटिस्ट ने बताया कि धीमी जमावट के दौरान कुछ रासायनिक तत्व, जैसे स्ट्रेकर एल्डिहाइड बनते हैं, जो स्वाद को बिगाड़ते हैं. इसके साथ ही, भोजन की सूक्ष्म संरचना भी टूटने लगती है, जिससे उसका नेचुरल रस कम हो जाता है. धीरे-धीरे जमने पर बनने वाले बर्फ के कण बड़े और खुरदरे होते हैं. ये छोटे स्पंज की तरह आसपास की गंध को सोख लेते हैं. यही वजह है कि लंबे समय तक रखी बर्फ का स्वाद बदल जाता है और पानी भी वैसा ताजा नहीं लगता. इसे भी पढ़ें-Washing Machine Stain Problem: क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा? कितना पहुंचाता है नुकसान? इसका असर केवल स्वाद तक सीमित नहीं है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जमाने और पिघलाने की प्रक्रिया में भोजन की सेल्स टूट जाती हैं. खासकर मांस में, पिघलते समय उसका रस बाहर निकल जाता है, जिसे पर्ज लॉस कहा जाता है. इससे मांस सूखा और कम स्वादिष्ट हो जाता है. फ्रीजर में बार-बार हल्का पिघलना और फिर जमना भी नुकसान पहुंचाता है. यह प्रक्रिया स्वचालित बर्फ हटाने की  सिस्टम के कारण होती है, जिससे बर्फ की बनावट मोटी हो जाती है और गंध का फैलाव बढ़ जाता है. कैसे रोक सकते हैं इसको? हालांकि, कुछ आसान बदलावों से इस समस्या को रोका जा सकता है. सबसे पहले, बर्फ और खाने को हमेशा ढककर रखें ताकि गंध एक जगह से दूसरी जगह न जाए. नई चीजों को रखते समय उनके बीच पर्याप्त जगह छोड़ें, जिससे वे जल्दी जम सकें. गर्म भोजन को एक साथ रखने से बचें, क्योंकि इससे जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इसे भी पढ़ें-Toxic Family Members: 'टॉक्सिक' रिश्तेदारों से कैसे बनाएं दूरी? गौरांग दास ने बताए 3 अचूक तरीके

Apr 20, 2026 - 16:30
 0
Freezer Smell Problem: फ्रीजर की बर्फ से आती है बदबू? ये एक गलती बिगाड़ रही खाने का स्वाद और सेहत

Why Does Ice Taste Like Freezer Smell: हम में से ज्यादातर लोग फ्रीजर को ऐसी जगह मानते हैं जहां खाना सुरक्षित रहता है और समय जैसे थम जाता है. बचा हुआ भोजन, सब्जियां और बर्फ के टुकड़े हम बिना सोचे उसमें रख देते हैं. लेकिन कई बार पानी में डाली गई बर्फ से अजीब-सी गंध आने लगती है या जमा हुआ मांस पकाने पर सूखा और स्वादहीन लगता है. दरअसल, फ्रीजर के भीतर लगातार केमिकल बदलाव होते रहते हैं, जो स्वाद और बनावट दोनों को प्रभावित करते हैं. 

क्यों होती है यह दिक्कत?

एक्सपर्ट बताते हैं कि असली समस्या केवल जमाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि उसकी गति और साथ में रखी चीजों से भी जुड़ी है. घरों में इस्तेमाल होने वाले फ्रीजर भोजन को धीरे-धीरे जमाते हैं, जिससे ओडोर-एक्टिव कंपाउंड माइग्रेशन जैसी प्रक्रिया होती है. आसान शब्दों में कहें तो फ्रीजर के अंदर गंध एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने लगती है. अगर मछली या अन्य खाद्य पदार्थ ठीक से ढके नहीं हैं, तो उनकी गंध बर्फ तक पहुंच जाती है.

क्यों बाजार जैसे नहीं लगते बर्फ के टुकड़े?

यही कारण है कि घर में बने बर्फ के टुकड़े बाजार जैसे ताजगी भरे नहीं लगते. इफेक्ट ऑफ फ्रीजिंग मेथड एंड फ्रोजन स्टोरेज ड्यूरेशन ऑन ओडर-एक्टिव कंपाउंड्स एंड सेंसरी परसेप्शन ऑफ लैम्ब नाम के रिसर्ट में साइंटिस्ट ने बताया कि धीमी जमावट के दौरान कुछ रासायनिक तत्व, जैसे स्ट्रेकर एल्डिहाइड बनते हैं, जो स्वाद को बिगाड़ते हैं. इसके साथ ही, भोजन की सूक्ष्म संरचना भी टूटने लगती है, जिससे उसका नेचुरल रस कम हो जाता है.

धीरे-धीरे जमने पर बनने वाले बर्फ के कण बड़े और खुरदरे होते हैं. ये छोटे स्पंज की तरह आसपास की गंध को सोख लेते हैं. यही वजह है कि लंबे समय तक रखी बर्फ का स्वाद बदल जाता है और पानी भी वैसा ताजा नहीं लगता.

इसे भी पढ़ें-Washing Machine Stain Problem: क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा?

कितना पहुंचाता है नुकसान?

इसका असर केवल स्वाद तक सीमित नहीं है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जमाने और पिघलाने की प्रक्रिया में भोजन की सेल्स टूट जाती हैं. खासकर मांस में, पिघलते समय उसका रस बाहर निकल जाता है, जिसे पर्ज लॉस कहा जाता है. इससे मांस सूखा और कम स्वादिष्ट हो जाता है. फ्रीजर में बार-बार हल्का पिघलना और फिर जमना भी नुकसान पहुंचाता है. यह प्रक्रिया स्वचालित बर्फ हटाने की  सिस्टम के कारण होती है, जिससे बर्फ की बनावट मोटी हो जाती है और गंध का फैलाव बढ़ जाता है.

कैसे रोक सकते हैं इसको?

हालांकि, कुछ आसान बदलावों से इस समस्या को रोका जा सकता है. सबसे पहले, बर्फ और खाने को हमेशा ढककर रखें ताकि गंध एक जगह से दूसरी जगह न जाए. नई चीजों को रखते समय उनके बीच पर्याप्त जगह छोड़ें, जिससे वे जल्दी जम सकें. गर्म भोजन को एक साथ रखने से बचें, क्योंकि इससे जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

इसे भी पढ़ें-Toxic Family Members: 'टॉक्सिक' रिश्तेदारों से कैसे बनाएं दूरी? गौरांग दास ने बताए 3 अचूक तरीके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow