Former Punjab DGP Case: पूर्व DGP के बेटे ने पिता पर लगाए पत्नी संग अवैध संबंध के आरोप! तंग आकर दे दी थी जान, अब CBI करेगी जांच
CBI ने पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में FIR दर्ज कर ली है. ये केस अब हरियाणा पुलिस से लेकर CBI को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, अकील अख्तर की मौत 6 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध हालात में हुई थी. वह पंचकूला के सेक्टर-4 में मानसा देवी मंदिर के पास रहते थे. उनके पिता का नाम मोहम्मद मुस्तफा है और मां का नाम रज़िया सुल्ताना हैं, जो पंजाब सरकार में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुकी हैं. बताया जा रहा है कि अकील अख्तर का अपने परिवार से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. उन्होंने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले आरोप लगाए थे. वीडियो में अकील ने कहा था कि उन्हें अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता चला है. उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनका पूरा परिवार, जिसमें उनकी मां और बहन भी शामिल है. उन्हें मारने या किसी झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहा है. केस की जांच CBI को सौंपने की सिफारिशअकील अख्तर की मौत के बाद 20 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला स्थित मानसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से इस केस की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की थी. केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. जांच एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत 4 लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें मोहम्मद मुस्तफा (पूर्व डीजीपी, पंजाब), रज़िया सुल्ताना (पूर्व मंत्री, पंजाब), मृतक की पत्नी और मृतक की बहन शामिल है. अब सीबीआई इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी. ये भी पढ़ें: PM मोदी 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह की करेंगे शुरुआत, जारी करेंगे डाक टिकट और सिक्का
CBI ने पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में FIR दर्ज कर ली है. ये केस अब हरियाणा पुलिस से लेकर CBI को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, अकील अख्तर की मौत 6 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध हालात में हुई थी. वह पंचकूला के सेक्टर-4 में मानसा देवी मंदिर के पास रहते थे. उनके पिता का नाम मोहम्मद मुस्तफा है और मां का नाम रज़िया सुल्ताना हैं, जो पंजाब सरकार में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुकी हैं.
बताया जा रहा है कि अकील अख्तर का अपने परिवार से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. उन्होंने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले आरोप लगाए थे. वीडियो में अकील ने कहा था कि उन्हें अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता चला है. उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनका पूरा परिवार, जिसमें उनकी मां और बहन भी शामिल है. उन्हें मारने या किसी झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहा है.
केस की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश
अकील अख्तर की मौत के बाद 20 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला स्थित मानसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से इस केस की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की थी. केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. जांच एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत 4 लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें मोहम्मद मुस्तफा (पूर्व डीजीपी, पंजाब), रज़िया सुल्ताना (पूर्व मंत्री, पंजाब), मृतक की पत्नी और मृतक की बहन शामिल है. अब सीबीआई इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी.
ये भी पढ़ें: PM मोदी 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह की करेंगे शुरुआत, जारी करेंगे डाक टिकट और सिक्का
What's Your Reaction?