Explained: दुनियाभर में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक? भारत में फिक्र करें या नहीं
कोविड का एक नया वैरिएंट PJ.2.1 दुनिया भर में तेजी से पैर पसार रहा है. WHO ने 9 नवंबर 2026 को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इस वैरिएंट के लक्षण आम सर्दी-फ्लू से बहुत मिलते-जुलते हैं. सिर्फ लक्षणों से पता नहीं चलता कि संक्रमण कोविड का है या किसी और रेस्पिरेटरी वायरस का. अमेरिका में वेस्टवॉटर सर्वेलांस के आधार पर PJ.2.1 इस वक्त सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिएंट है. भारत में अभी तक इसका कोई कन्फर्म केस सामने नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सतर्कता और टेस्टिंग ही सबसे बड़ा हथियार है. तो आखिर यह वायरस क्या है, कहां फैल रहा है और भारत में रहते हुए इससे डरने की जरूरत है या नहीं... PJ.2.1 आखिर क्या बला है? PJ.2.1 SARS-CoV-2 का एक नया लिनिएज है, जिसे रिसर्चर्स ने 'साल्टेशन वैरिएंट' करार दिया है. आम वैरिएंट्स धीरे-धीरे, एक-दो म्यूटेशन करके बदलते हैं, लेकिन साल्टेशन वैरिएंट एक ही झटके में ढेर सारे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन इकट्ठा कर लेता है. मान लीजिए, वायरस ने एक ही बार में कई 'अपग्रेड' ले लिए. यह वैरिएंट मूल रूप से MC.10.1.7 से निकला है, जो JN.1 लिनिएज का वंशज है और मई 2025 तक सर्कुलेशन में था. पहली बार कब और कहां मिला? कनाडा के ओंटारियो प्रांत में 2 मई 2026 को सबसे पहला सैंपल डिटेक्ट हुआ था. इसके बाद यह अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और न्यू ब्रंसविक जैसे कनाडाई प्रांतों में फैला. अमेरिका में पहला केस 30 जून 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में मिला और फिर कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यू जर्सी, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना, मिसौरी, ओक्लाहोमा, कोलोराडो और फ्लोरिडा तक पहुंच गया. अब तक किन-किन देशों में पहुंच चुका है? यह वैरिएंट अब सिर्फ उत्तरी अमेरिका तक सीमित नहीं है. सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, फ्रांस और स्पेन में भी PJ.2.1 की मौजूदगी कन्फर्म हो चुकी है. स्पेन में तो रिसर्चर्स ने कातालोन्या, बास्क कंट्री और मैड्रिड जैसे अलग-अलग इलाकों में लोकल ट्रांसमिशन चेन के साफ संकेत देखे हैं, यानी वहां यह अब बाहर से आए केसों तक सीमित नहीं है. कनाडा के पब्लिक हेल्थ ओंटारियो के डेटा के मुताबिक, 20 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच जिन सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई, उनमें PJ.2.1 की हिस्सेदारी 25.2% थी. यह पिछले चार हफ्तों में 16.9% की बढ़ोतरी है. तेजी से क्यों फैल रहा है? आमतौर पर नए वैरिएंट तेजी से फैलते हैं क्योंकि वे वैक्सीन या पिछले इन्फेक्शन से बनी इम्युनिटी को चकमा दे देते हैं. जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में अक्टूबर 2026 में छपी स्टडी बताती है कि PJ.2.1 के मामले में ऐसा नहीं है. स्टडी के मुताबिक, PJ.2.1 का तेजी से फैलना ACE2 रिसेप्टर से इसकी बेहतर बाइंडिंग कैपेसिटी की वजह से है. ACE2 वह 'दरवाजा' है जिससे होकर कोरोनावायरस हमारी कोशिकाओं में घुसता है. PJ.2.1 इस दरवाजे को पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से पकड़ता है, इसलिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. रिसर्चर्स ने लिखा है कि 'मॉडरेट एंटीबॉडी इवेजन' के बावजूद इसका तेज प्रसार मुख्य रूप से बढ़ी हुई ACE2 बाइंडिंग से चल रहा है. यानी यह वैक्सीन को पूरी तरह चकमा नहीं दे रहा, बल्कि सेल में घुसने की अपनी 'कला' में ज्यादा माहिर हो गया है. WHO ने चेताया है कि कोविड और फ्लू के लक्षण इतने मिलते-जुलते हैं कि सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह बताना भरोसेमंद नहीं है कि संक्रमण किस वायरस का है. सही जांच (RT-PCR या रैपिड टेस्ट) ही इसका सटीक जवाब दे सकती है. कुछ एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया है कि PJ.2.1 में गले में गंभीर खराश और थकान के लंबे समय तक बने रहने की शिकायत बाकी वैरिएंट्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा देखी जा रही है. हालांकि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. क्या यह ज्यादा खतरनाक है? अब तक के डेटा में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि PJ.2.1 पहले के वैरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा करता है, अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ाता है या मौतों का आंकड़ा बढ़ाता है. बेलारूस के हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट भी कहती है कि PJ.2.1 से निमोनिया, तीव्र रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम या सांस की विफलता जैसे गंभीर मामलों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है. रूस के Rospotrebnadzor (हेल्थ रेगुलेटर) ने भी कहा है कि यह स्ट्रेन ज्यादा गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में इजाफा नहीं कर रहा. UAE के NMC रॉयल हॉस्पिटल, शारजाह के इमरजेंसी फिजिशियन डॉ. आशेर जमाल का कहना है, 'नए वैरिएंट आते रहेंगे, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं है कि हाल के वैरिएंट ज्यादा गंभीर बीमारी कर रहे हैं, अलग इलाज की जरूरत पैदा कर रहे हैं या तत्काल कोई बड़ा खतरा बने हुए हैं. हमें नजर रखनी चाहिए, लेकिन बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है'. वैक्सीन काम करेगी या नहीं? अच्छी खबर यह है कि LP.8.1-अडैप्टेड वैक्सीन (जो हाल के वैक्सीन अपडेट का आधार है) लेने वाले लोगों के एंटीबॉडीज PJ.2.1 को भी न्यूट्रलाइज कर पाते हैं, यानी वायरस को ब्लॉक कर सकते हैं. हां, इनकी एफिकेसी उस वैरिएंट के मुकाबले लगभग 1.8 गुना कम हो जाती है जिसके लिए वैक्सीन बनी थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैक्सीन बेकार है. रिसर्चर्स ने कहा है कि PJ.2.1 में 'मॉडरेट एंटीबॉडी इवेजन' है, यानी यह इम्युनिटी को पूरी तरह भेद नहीं पाया है. यही वजह है कि WHO ने इस वैरिएंट को अभी तक 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' या 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' की कैटेगरी में नहीं रखा है. भारत के लिए कितनी चिंता की बात? भारत में अभी तक PJ.2.1 का कोई कन्फर्म केस आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोई नया एडवाइजरी जारी नहीं की है. हालांकि, WHO की ओर से यह चेतावनी जरूर है कि यह वैरिएंट एशिया के कई हिस्सों में पहुंच चुका है, इसलिए भारत को भी टेस्टिंग और सर्वेलांस पर पूरा ध्यान देना चाहिए. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मुंबई के ग्लेनेगल्स हॉस्पिटल्स, परेल के सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट फिजिशिय
कोविड का एक नया वैरिएंट PJ.2.1 दुनिया भर में तेजी से पैर पसार रहा है. WHO ने 9 नवंबर 2026 को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इस वैरिएंट के लक्षण आम सर्दी-फ्लू से बहुत मिलते-जुलते हैं. सिर्फ लक्षणों से पता नहीं चलता कि संक्रमण कोविड का है या किसी और रेस्पिरेटरी वायरस का. अमेरिका में वेस्टवॉटर सर्वेलांस के आधार पर PJ.2.1 इस वक्त सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिएंट है. भारत में अभी तक इसका कोई कन्फर्म केस सामने नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सतर्कता और टेस्टिंग ही सबसे बड़ा हथियार है.
तो आखिर यह वायरस क्या है, कहां फैल रहा है और भारत में रहते हुए इससे डरने की जरूरत है या नहीं...
PJ.2.1 आखिर क्या बला है?
PJ.2.1 SARS-CoV-2 का एक नया लिनिएज है, जिसे रिसर्चर्स ने 'साल्टेशन वैरिएंट' करार दिया है. आम वैरिएंट्स धीरे-धीरे, एक-दो म्यूटेशन करके बदलते हैं, लेकिन साल्टेशन वैरिएंट एक ही झटके में ढेर सारे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन इकट्ठा कर लेता है.
मान लीजिए, वायरस ने एक ही बार में कई 'अपग्रेड' ले लिए. यह वैरिएंट मूल रूप से MC.10.1.7 से निकला है, जो JN.1 लिनिएज का वंशज है और मई 2025 तक सर्कुलेशन में था.
पहली बार कब और कहां मिला?
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में 2 मई 2026 को सबसे पहला सैंपल डिटेक्ट हुआ था. इसके बाद यह अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और न्यू ब्रंसविक जैसे कनाडाई प्रांतों में फैला. अमेरिका में पहला केस 30 जून 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में मिला और फिर कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यू जर्सी, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना, मिसौरी, ओक्लाहोमा, कोलोराडो और फ्लोरिडा तक पहुंच गया.
अब तक किन-किन देशों में पहुंच चुका है?
यह वैरिएंट अब सिर्फ उत्तरी अमेरिका तक सीमित नहीं है. सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, फ्रांस और स्पेन में भी PJ.2.1 की मौजूदगी कन्फर्म हो चुकी है. स्पेन में तो रिसर्चर्स ने कातालोन्या, बास्क कंट्री और मैड्रिड जैसे अलग-अलग इलाकों में लोकल ट्रांसमिशन चेन के साफ संकेत देखे हैं, यानी वहां यह अब बाहर से आए केसों तक सीमित नहीं है.
कनाडा के पब्लिक हेल्थ ओंटारियो के डेटा के मुताबिक, 20 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच जिन सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई, उनमें PJ.2.1 की हिस्सेदारी 25.2% थी. यह पिछले चार हफ्तों में 16.9% की बढ़ोतरी है.
तेजी से क्यों फैल रहा है?
आमतौर पर नए वैरिएंट तेजी से फैलते हैं क्योंकि वे वैक्सीन या पिछले इन्फेक्शन से बनी इम्युनिटी को चकमा दे देते हैं. जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में अक्टूबर 2026 में छपी स्टडी बताती है कि PJ.2.1 के मामले में ऐसा नहीं है.
स्टडी के मुताबिक, PJ.2.1 का तेजी से फैलना ACE2 रिसेप्टर से इसकी बेहतर बाइंडिंग कैपेसिटी की वजह से है. ACE2 वह 'दरवाजा' है जिससे होकर कोरोनावायरस हमारी कोशिकाओं में घुसता है. PJ.2.1 इस दरवाजे को पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से पकड़ता है, इसलिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
रिसर्चर्स ने लिखा है कि 'मॉडरेट एंटीबॉडी इवेजन' के बावजूद इसका तेज प्रसार मुख्य रूप से बढ़ी हुई ACE2 बाइंडिंग से चल रहा है. यानी यह वैक्सीन को पूरी तरह चकमा नहीं दे रहा, बल्कि सेल में घुसने की अपनी 'कला' में ज्यादा माहिर हो गया है.
WHO ने चेताया है कि कोविड और फ्लू के लक्षण इतने मिलते-जुलते हैं कि सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह बताना भरोसेमंद नहीं है कि संक्रमण किस वायरस का है. सही जांच (RT-PCR या रैपिड टेस्ट) ही इसका सटीक जवाब दे सकती है.
कुछ एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया है कि PJ.2.1 में गले में गंभीर खराश और थकान के लंबे समय तक बने रहने की शिकायत बाकी वैरिएंट्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा देखी जा रही है. हालांकि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है.
क्या यह ज्यादा खतरनाक है?
अब तक के डेटा में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि PJ.2.1 पहले के वैरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा करता है, अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ाता है या मौतों का आंकड़ा बढ़ाता है. बेलारूस के हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट भी कहती है कि PJ.2.1 से निमोनिया, तीव्र रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम या सांस की विफलता जैसे गंभीर मामलों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है.
रूस के Rospotrebnadzor (हेल्थ रेगुलेटर) ने भी कहा है कि यह स्ट्रेन ज्यादा गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में इजाफा नहीं कर रहा.
UAE के NMC रॉयल हॉस्पिटल, शारजाह के इमरजेंसी फिजिशियन डॉ. आशेर जमाल का कहना है, 'नए वैरिएंट आते रहेंगे, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं है कि हाल के वैरिएंट ज्यादा गंभीर बीमारी कर रहे हैं, अलग इलाज की जरूरत पैदा कर रहे हैं या तत्काल कोई बड़ा खतरा बने हुए हैं. हमें नजर रखनी चाहिए, लेकिन बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है'.
वैक्सीन काम करेगी या नहीं?
अच्छी खबर यह है कि LP.8.1-अडैप्टेड वैक्सीन (जो हाल के वैक्सीन अपडेट का आधार है) लेने वाले लोगों के एंटीबॉडीज PJ.2.1 को भी न्यूट्रलाइज कर पाते हैं, यानी वायरस को ब्लॉक कर सकते हैं. हां, इनकी एफिकेसी उस वैरिएंट के मुकाबले लगभग 1.8 गुना कम हो जाती है जिसके लिए वैक्सीन बनी थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैक्सीन बेकार है.
रिसर्चर्स ने कहा है कि PJ.2.1 में 'मॉडरेट एंटीबॉडी इवेजन' है, यानी यह इम्युनिटी को पूरी तरह भेद नहीं पाया है. यही वजह है कि WHO ने इस वैरिएंट को अभी तक 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' या 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' की कैटेगरी में नहीं रखा है.
भारत के लिए कितनी चिंता की बात?
भारत में अभी तक PJ.2.1 का कोई कन्फर्म केस आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोई नया एडवाइजरी जारी नहीं की है. हालांकि, WHO की ओर से यह चेतावनी जरूर है कि यह वैरिएंट एशिया के कई हिस्सों में पहुंच चुका है, इसलिए भारत को भी टेस्टिंग और सर्वेलांस पर पूरा ध्यान देना चाहिए.
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मुंबई के ग्लेनेगल्स हॉस्पिटल्स, परेल के सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरीश चाफले ने कहा कि PJ.2.1 के फैलाव को 'तुरंत अलार्म' नहीं, बल्कि 'करीबी निगरानी' का कारण मानना चाहिए.
WHO क्या करने को कह रहा है?
WHO ने कहा है कि जब इलाज के फैसले या पब्लिक हेल्थ मेजर्स टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करते हों, तो डायग्नोस्टिक टेस्टिंग जरूर कराई जानी चाहिए. सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि संक्रमण कोविड का है या किसी और रेस्पिरेटरी वायरस का.
WHO का टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (TAG-CO-VAC) इस वैरिएंट को लेकर एक्टिव है. 27 अक्टूबर 2026 को जारी एक बयान में उसने रिसर्चर्स और वैक्सीन निर्माताओं से PJ.2.1 समेत कई उभरते वैरिएंट्स पर जेनेटिक इवोल्यूशन, एंटीजेनिक विशेषताओं और मौजूदा वैक्सीन की सुरक्षा से जुड़ा डेटा मुहैया कराने को कहा है. यह डेटा दिसंबर 2026 में होने वाली उस बैठक में इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें वैक्सीन की कंपोजिशन को अपडेट करने पर विचार किया जाएगा.
इस बीच आपको क्या करना चाहिए?
फिलहाल, आप सिर्फ 4 काम करें:
- लक्षण दिखे तो टेस्ट कराएं: सर्दी-फ्लू जैसा लगे तो भी कोविड की जांच जरूर कराएं, खासकर अगर आप बुजुर्गों या कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के संपर्क में हैं.
- भीड़ और बंद जगहों पर मास्क: अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, तो मास्क पहनना एक अच्छी आदत है.
- हाथ धोते रहें: बार-बार साबुन से हाथ धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेसिक लेकिन असरदार तरीका है.
बुजुर्ग और बीमार लोगों का खास ध्यान: अगर घर में कोई बुजुर्ग है, किसी को दिल-फेफड़े की बीमारी है या इम्युनिटी कमजोर है, तो उन्हें भीड़ से बचाएं और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.
What's Your Reaction?