Expensive Fruits During Monsoon: बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट

Expensive Fruits During Monsoon:  हेल्दी डाइट की बात करें तो कई लोग रोजाना फिट रहने के लिए अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करते हैं. ऐसे में उनके लिए बरसात के दौरान फलों की खरीदारी करने में एक परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह है उनके बढ़ते दाम. बरसात के मौसम में फलों के दाम अचानक बढ़ जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है ट्रांसपोर्ट की दिक्कत. भारी बारिश से सड़कें खराब हो जाती हैं, जिस वजह से दाम बढ़ जाते हैं. दूसरी वजह है नमी. बारिश में नमी बहुत ज्यादा होती है, जिससे फल जल्दी खराब होने लगते हैं. खासकर वे फल जो बाहर से ट्रांसपोर्ट होकर आते हैं. ऐसे में खरीदारी कर रहे लोगों को समझ नहीं आता कि कौन-कौन से फल बरसात में महंगे हो जाते हैं, किन फलों को खरीदने से पहले सोच-विचार करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी. बरसात में कौन-कौन से फल महंगे होते हैं सबसे महंगे फलों की बात करें तो बरसात के मौसम में सेब, अनार, अंगूर, संतरा और केला जैसे फलों के दाम सबसे ज्यादा बढ़ते हैं. सेब चूंकि पहाड़ी इलाकों से आता है, इसलिए बारिश के दौरान ऐसे रास्तों में सफर करना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि कई जगहों पर इसके दाम बढ़ जाते हैं. साथ ही अनार और अंगूर के महंगे होने के पीछे की वजह थोड़ी अलग है, वह है नमी. बरसात में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण इस प्रकार के फल सड़ने लगते हैं, इसलिए इनके दाम भी तेजी से बढ़ जाते हैं. इसके अलावा यह जानकारी उन लोगों के लिए सबसे जरूरी होगी जो लोग केले का सेवन रोजाना अपने नाश्ते में करते हैं. केले की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है, लेकिन बारिश में ट्रांसपोर्ट की दिक्कत से इसके दाम में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं. वहीं अगर संतरे की बात करें तो इनको भी दूसरे राज्यों से मंगाया जाता है, इसलिए इसकी कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. यह भी पढ़ेंः Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले आम लोगों के लिए क्या करें और क्या न करें इस जानकारी के बाद हर किसी के दिमाग में यही सवाल आता है कि क्या बरसात में ऐसा कोई फल नहीं है जो सही दाम में मिल जाए. ऐसे में इसके जवाब में बता दें कि बरसात में हमेशा लोकल और मौसमी फलों का ही सेवन करना चाहिए, जैसे जामुन और नाशपाती. क्योंकि ये सही मौसमी फल होते हैं, साथ ही ये अच्छे दाम में भी मिल जाते हैं. यह भी पढ़ेंः  सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा

Jul 14, 2026 - 23:30
 0
Expensive Fruits During Monsoon: बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट

Expensive Fruits During Monsoon:  हेल्दी डाइट की बात करें तो कई लोग रोजाना फिट रहने के लिए अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करते हैं. ऐसे में उनके लिए बरसात के दौरान फलों की खरीदारी करने में एक परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह है उनके बढ़ते दाम. बरसात के मौसम में फलों के दाम अचानक बढ़ जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है ट्रांसपोर्ट की दिक्कत. भारी बारिश से सड़कें खराब हो जाती हैं, जिस वजह से दाम बढ़ जाते हैं. दूसरी वजह है नमी. बारिश में नमी बहुत ज्यादा होती है, जिससे फल जल्दी खराब होने लगते हैं. खासकर वे फल जो बाहर से ट्रांसपोर्ट होकर आते हैं. ऐसे में खरीदारी कर रहे लोगों को समझ नहीं आता कि कौन-कौन से फल बरसात में महंगे हो जाते हैं, किन फलों को खरीदने से पहले सोच-विचार करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

बरसात में कौन-कौन से फल महंगे होते हैं

सबसे महंगे फलों की बात करें तो बरसात के मौसम में सेब, अनार, अंगूर, संतरा और केला जैसे फलों के दाम सबसे ज्यादा बढ़ते हैं. सेब चूंकि पहाड़ी इलाकों से आता है, इसलिए बारिश के दौरान ऐसे रास्तों में सफर करना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि कई जगहों पर इसके दाम बढ़ जाते हैं. साथ ही अनार और अंगूर के महंगे होने के पीछे की वजह थोड़ी अलग है, वह है नमी. बरसात में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण इस प्रकार के फल सड़ने लगते हैं, इसलिए इनके दाम भी तेजी से बढ़ जाते हैं.

इसके अलावा यह जानकारी उन लोगों के लिए सबसे जरूरी होगी जो लोग केले का सेवन रोजाना अपने नाश्ते में करते हैं. केले की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है, लेकिन बारिश में ट्रांसपोर्ट की दिक्कत से इसके दाम में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं. वहीं अगर संतरे की बात करें तो इनको भी दूसरे राज्यों से मंगाया जाता है, इसलिए इसकी कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ेंः Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले

आम लोगों के लिए क्या करें और क्या न करें

इस जानकारी के बाद हर किसी के दिमाग में यही सवाल आता है कि क्या बरसात में ऐसा कोई फल नहीं है जो सही दाम में मिल जाए. ऐसे में इसके जवाब में बता दें कि बरसात में हमेशा लोकल और मौसमी फलों का ही सेवन करना चाहिए, जैसे जामुन और नाशपाती. क्योंकि ये सही मौसमी फल होते हैं, साथ ही ये अच्छे दाम में भी मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः  सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow