Exclusive: ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
हरभजन सिंह और एस श्रीसंत का 'थप्पड़ कांड' समय-समय पर बार-बार ट्रेंडिंग टॉपिक बनता रहता है. IPL 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच समाप्त होने के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था. एबीपी को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन सिंह का नाम लेकर कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो दूर ही अच्छे. पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने हरभजन को रिंग में लड़ने की खुली चुनौती दे डाली थी. दरअसल श्रीसंत 'बेयर नकल फाइट लीग' से जुड़े हैं और उनका कहना था कि 2008 के थप्पड़ कांड को उन्हें रिंग के अंदर सेटल करना चाहिए. इतना पैसा, किसी को विश्वास नहीं हुआ - श्रीसंत ABP से खास बातचीत में श्रीसंत ने बताया कि जब 2008 के आईपीएल ऑक्शन में उनपर 6 लाख 25 हजार यूएस डॉलर की बोली लगी तो कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि एक तेज गेंदबाज पर इतनी ऊंची बोली कैसे लग सकती है. बताते चलें कि यह रकम उस समय भारतीय करेंसी में लगभग ढाई करोड़ रुपये के बराबर थी. श्रीसंत ने कहा, "जब IPL टीमों का एलान हुआ, तब हम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेल रहे थे, जहां हमने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-0 से हराया था. जब टीम अनाउंस हुई तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया ने मुझे 6 लाख 25 हजार यूएस डॉलर्स में खरीदा है. एक तेज गेंदबाज को इतनी रकम मिल सकती है, किसी को यकीन नहीं हो रहा था. वहां चिढ़न या जलन जैसा कुछ नहीं था, लेकिन कुछ ना कुछ तो था." View this post on Instagram A post shared by ABP News (@abpnewstv) कुछ रिश्ते दूर ही अच्छे श्रीसंत ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हरभजन सिंह को ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने बताया, "मैंने उसे लाइफ टाइम के लिए ब्लॉक कर दिया है. मैंने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत सब जगह हरभजन को ब्लॉक कर दिया है. मैं भाभी और भज्जी पा का भी सम्मान करता हूं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो दूर ही अच्छे होते हैं."
हरभजन सिंह और एस श्रीसंत का 'थप्पड़ कांड' समय-समय पर बार-बार ट्रेंडिंग टॉपिक बनता रहता है. IPL 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच समाप्त होने के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था. एबीपी को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन सिंह का नाम लेकर कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो दूर ही अच्छे.
पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने हरभजन को रिंग में लड़ने की खुली चुनौती दे डाली थी. दरअसल श्रीसंत 'बेयर नकल फाइट लीग' से जुड़े हैं और उनका कहना था कि 2008 के थप्पड़ कांड को उन्हें रिंग के अंदर सेटल करना चाहिए.
इतना पैसा, किसी को विश्वास नहीं हुआ - श्रीसंत
ABP से खास बातचीत में श्रीसंत ने बताया कि जब 2008 के आईपीएल ऑक्शन में उनपर 6 लाख 25 हजार यूएस डॉलर की बोली लगी तो कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि एक तेज गेंदबाज पर इतनी ऊंची बोली कैसे लग सकती है. बताते चलें कि यह रकम उस समय भारतीय करेंसी में लगभग ढाई करोड़ रुपये के बराबर थी.
श्रीसंत ने कहा, "जब IPL टीमों का एलान हुआ, तब हम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेल रहे थे, जहां हमने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-0 से हराया था. जब टीम अनाउंस हुई तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया ने मुझे 6 लाख 25 हजार यूएस डॉलर्स में खरीदा है. एक तेज गेंदबाज को इतनी रकम मिल सकती है, किसी को यकीन नहीं हो रहा था. वहां चिढ़न या जलन जैसा कुछ नहीं था, लेकिन कुछ ना कुछ तो था."
View this post on Instagram
कुछ रिश्ते दूर ही अच्छे
श्रीसंत ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हरभजन सिंह को ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने बताया, "मैंने उसे लाइफ टाइम के लिए ब्लॉक कर दिया है. मैंने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत सब जगह हरभजन को ब्लॉक कर दिया है. मैं भाभी और भज्जी पा का भी सम्मान करता हूं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो दूर ही अच्छे होते हैं."
What's Your Reaction?