Elon Musk का महा प्लान, एक होने जा रही हैं Tesla और Space X? बाजार में मची हलचल
Elon Musk: दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी और अरबपतियों की लिस्ट में शुमार इलॉन मस्क एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं. खबरें हैं कि इलॉन बिजनेस जगत में कुछ बड़ा और नया करने जा रहे हैं. जिसके चलते बाजार में भी हलचल मची हुई है. दरअसल खबरें हैं कि इलॉन मस्क की कंपनी SpaceX जल्द ही बड़ा IPO लाने की तैयारी में है. इसी बीच एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में SpaceX और Tesla का मर्जर करने की प्लानिंग भी मस्क कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: इस सरकारी बैंक के शेयरों में आई तेजी, अब 8000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, जानें पूंजी बढ़ाने का मास्टर प्लान IPO के दस्तावेज हुए जमाकुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, SpaceX की तरफ से 20 मई 2026 को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के पास IPO के डॉक्युमेंट्स भी जमा किए गए हैं. माना जा रहा है कि ये दुनिया के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है. कंपनी करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है और इसकी वैल्यूएशन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर आंकी जा रही है. टेस्ला और स्पेसएक्स होंगी एकसीएनबीसी की रिपोर्ट्स की मानें तो इलॉन मस्क ने अपने करीबी लोगों के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स को एक करने पर चर्चा की है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि दोनों कंपनियां पहले से कई संसाधन भी शेयर करती हैं. टेस्ला के कुछ कर्मचारियों का मानना है कि दोनों कंपनियों का एक साथ आना लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है. ये भी पढ़ें: Hotel Booking: अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट इंटरेस्टिंग होगा कोलेबोरेशनइन दोनों कंपनियों का कोलेबोरेशन काफी इंटरेस्टिंग माना जा रहा है. क्योंकि टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है और स्पेसएक्स अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करती है ऐसे में दोनों कंपनियां मिलकर क्या कमाल करेंगी इस पर नजर है. हालांकि दोनों कंपनियों में एक बात कॉमन है कि दोनों ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से निवेश कर रही हैं. इतना ही नहीं दोनों कंपनियों के बोर्ड में भी कई समान लोग शामिल हैं. इलॉन मस्क दोनों कंपनियों के बोर्ड का हिस्सा हैं और कई अन्य अधिकारी भी पहले टेस्ला और स्पेसएक्स दोनों से जुड़े रहे हैं.
Elon Musk: दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी और अरबपतियों की लिस्ट में शुमार इलॉन मस्क एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं. खबरें हैं कि इलॉन बिजनेस जगत में कुछ बड़ा और नया करने जा रहे हैं. जिसके चलते बाजार में भी हलचल मची हुई है.
दरअसल खबरें हैं कि इलॉन मस्क की कंपनी SpaceX जल्द ही बड़ा IPO लाने की तैयारी में है. इसी बीच एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में SpaceX और Tesla का मर्जर करने की प्लानिंग भी मस्क कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: इस सरकारी बैंक के शेयरों में आई तेजी, अब 8000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, जानें पूंजी बढ़ाने का मास्टर प्लान
IPO के दस्तावेज हुए जमा
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, SpaceX की तरफ से 20 मई 2026 को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के पास IPO के डॉक्युमेंट्स भी जमा किए गए हैं. माना जा रहा है कि ये दुनिया के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है. कंपनी करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है और इसकी वैल्यूएशन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर आंकी जा रही है.
टेस्ला और स्पेसएक्स होंगी एक
सीएनबीसी की रिपोर्ट्स की मानें तो इलॉन मस्क ने अपने करीबी लोगों के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स को एक करने पर चर्चा की है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं हुई है. रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि दोनों कंपनियां पहले से कई संसाधन भी शेयर करती हैं. टेस्ला के कुछ कर्मचारियों का मानना है कि दोनों कंपनियों का एक साथ आना लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है.
ये भी पढ़ें: Hotel Booking: अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट
इंटरेस्टिंग होगा कोलेबोरेशन
इन दोनों कंपनियों का कोलेबोरेशन काफी इंटरेस्टिंग माना जा रहा है. क्योंकि टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है और स्पेसएक्स अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करती है ऐसे में दोनों कंपनियां मिलकर क्या कमाल करेंगी इस पर नजर है. हालांकि दोनों कंपनियों में एक बात कॉमन है कि दोनों ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से निवेश कर रही हैं.
इतना ही नहीं दोनों कंपनियों के बोर्ड में भी कई समान लोग शामिल हैं. इलॉन मस्क दोनों कंपनियों के बोर्ड का हिस्सा हैं और कई अन्य अधिकारी भी पहले टेस्ला और स्पेसएक्स दोनों से जुड़े रहे हैं.
What's Your Reaction?