Eating 2 Eggs Daily: अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

What Happens If You Eat 2 Eggs Every Day: कई सालों तक अंडों को लेकर लोगों के मन में उलझन बनी रही. कभी इन्हें हेल्दी प्रोटीन का सबसे आसान सोर्स बताया गया, तो कभी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ. लेकिन अब रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय पहले से कहीं ज्यादा साफ है. ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए रोज दो अंडे खाना नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद आदत हो सकती है, अगर बाकी डाइट भी संतुलित हो. एक अंडे से आपके शरीर को क्या- क्या मिलता है? एक बड़े अंडे में करीब 70 से 72 कैलोरी और लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा इसमें कोलीन, बी-विटामिन्स, ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग, आंखों और नर्व सिस्टम के लिए जरूरी माने जाते हैं. यही वजह है कि अंडे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. हावर्ड हेल्थ के मुताबिक, प्रोटीन से भरपूर अंडे भूख को कंट्रोल करने और बार-बार खाने की इच्छा कम करने में मदद कर सकते हैं. रोज अंडे खाने से क्या होगा इफेक्ट? अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह दो अंडे खाना शुरू करता है, तो शुरुआती एक हफ्ते में सबसे बड़ा बदलाव उसकी भूख और एनर्जी में दिखाई दे सकता है. अंडे धीरे पचते हैं, इसलिए बार-बार स्नैकिंग की जरूरत कम महसूस होती है. खासतौर पर अगर उनकी जगह मीठा सीरियल, पेस्ट्री या सफेद ब्रेड वाला नाश्ता हटाया जाए, तो सुबह की क्रेविंग्स भी कम हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें-AC And Heatwave Health Risks: AC से निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, अचानक तापमान बदलने से पड़ सकते हैं बीमार क्या डेली अंडे खाने से हमें कोई दिक्कत होती है? दूसरे और तीसरे हफ्ते तक असर थोड़ा और स्थिर दिखाई देने लगता है।.प्रोसेस्ड ब्रेकफास्ट की जगह अंडे लेने से कई लोगों को एनर्जी ज्यादा स्थिर महसूस होती है और भारीपन या सुस्ती कम लगती है. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था मायो क्लिनिक के अनुसार अंडों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, ट्रांस फैट और ज्यादा सैचुरेटेड फैट जितना नुकसान नहीं पहुंचाता. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंडों से ज्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि उन्हें किस चीज के साथ खाया जा रहा है. अंडे के साथ क्या कॉम्बिनेशन असल चिंता का विषय अक्सर अंडा नहीं, बल्कि उसके साथ खाया जाने वाला बेकन, सॉसेज, ज्यादा मक्खन, चीज और रिफाइंड ब्रेड होते हैं। अगर अंडों को सब्जियों, ओट्स, होल ग्रेन टोस्ट, बीन्स या एवोकाडो जैसी चीजों के साथ खाया जाए, तो यह एक संतुलित और हेल्दी मील बन सकता है. मायो क्लिनिक के अनुसार अंडों के साथ खाए जाने वाले कई खाद्य पदार्थ हार्ट रिस्क बढ़ाने में ज्यादा भूमिका निभाते हैं. इन लोगों को रखना चाहिए ध्यान हालांकि हर किसी के लिए रोज दो अंडे सही हों, ऐसा जरूरी नहीं. जिन लोगों को डायबिटीज, हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या फैमिली हिस्ट्री में हार्ट डिजीज की समस्या है, उन्हें अपनी पूरी डाइट और ब्लड रिपोर्ट पर ध्यान देने की जरूरत होती है. कुछ रिसर्च में डायबिटीज वाले लोगों में ज्यादा अंडे खाने और हार्ट डिजीज रिस्क के बीच संबंध भी देखा गया है. इसे भी पढ़ें-Mouth Cancer In Young Adults: नॉन-स्मोकर्स युवाओं में तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर, इन लक्षणों को कतई न करें इग्नोर Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 26, 2026 - 01:30
 0
Eating 2 Eggs Daily: अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

What Happens If You Eat 2 Eggs Every Day: कई सालों तक अंडों को लेकर लोगों के मन में उलझन बनी रही. कभी इन्हें हेल्दी प्रोटीन का सबसे आसान सोर्स बताया गया, तो कभी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ. लेकिन अब रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय पहले से कहीं ज्यादा साफ है. ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए रोज दो अंडे खाना नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद आदत हो सकती है, अगर बाकी डाइट भी संतुलित हो.

एक अंडे से आपके शरीर को क्या- क्या मिलता है?

एक बड़े अंडे में करीब 70 से 72 कैलोरी और लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा इसमें कोलीन, बी-विटामिन्स, ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग, आंखों और नर्व सिस्टम के लिए जरूरी माने जाते हैं. यही वजह है कि अंडे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. हावर्ड हेल्थ के मुताबिक, प्रोटीन से भरपूर अंडे भूख को कंट्रोल करने और बार-बार खाने की इच्छा कम करने में मदद कर सकते हैं.

रोज अंडे खाने से क्या होगा इफेक्ट?

अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह दो अंडे खाना शुरू करता है, तो शुरुआती एक हफ्ते में सबसे बड़ा बदलाव उसकी भूख और एनर्जी में दिखाई दे सकता है. अंडे धीरे पचते हैं, इसलिए बार-बार स्नैकिंग की जरूरत कम महसूस होती है. खासतौर पर अगर उनकी जगह मीठा सीरियल, पेस्ट्री या सफेद ब्रेड वाला नाश्ता हटाया जाए, तो सुबह की क्रेविंग्स भी कम हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें-AC And Heatwave Health Risks: AC से निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, अचानक तापमान बदलने से पड़ सकते हैं बीमार

क्या डेली अंडे खाने से हमें कोई दिक्कत होती है?

दूसरे और तीसरे हफ्ते तक असर थोड़ा और स्थिर दिखाई देने लगता है।.प्रोसेस्ड ब्रेकफास्ट की जगह अंडे लेने से कई लोगों को एनर्जी ज्यादा स्थिर महसूस होती है और भारीपन या सुस्ती कम लगती है. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था मायो क्लिनिक के अनुसार अंडों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, ट्रांस फैट और ज्यादा सैचुरेटेड फैट जितना नुकसान नहीं पहुंचाता. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंडों से ज्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि उन्हें किस चीज के साथ खाया जा रहा है.

अंडे के साथ क्या कॉम्बिनेशन

असल चिंता का विषय अक्सर अंडा नहीं, बल्कि उसके साथ खाया जाने वाला बेकन, सॉसेज, ज्यादा मक्खन, चीज और रिफाइंड ब्रेड होते हैं। अगर अंडों को सब्जियों, ओट्स, होल ग्रेन टोस्ट, बीन्स या एवोकाडो जैसी चीजों के साथ खाया जाए, तो यह एक संतुलित और हेल्दी मील बन सकता है. मायो क्लिनिक के अनुसार अंडों के साथ खाए जाने वाले कई खाद्य पदार्थ हार्ट रिस्क बढ़ाने में ज्यादा भूमिका निभाते हैं.

इन लोगों को रखना चाहिए ध्यान

हालांकि हर किसी के लिए रोज दो अंडे सही हों, ऐसा जरूरी नहीं. जिन लोगों को डायबिटीज, हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या फैमिली हिस्ट्री में हार्ट डिजीज की समस्या है, उन्हें अपनी पूरी डाइट और ब्लड रिपोर्ट पर ध्यान देने की जरूरत होती है. कुछ रिसर्च में डायबिटीज वाले लोगों में ज्यादा अंडे खाने और हार्ट डिजीज रिस्क के बीच संबंध भी देखा गया है.

इसे भी पढ़ें-Mouth Cancer In Young Adults: नॉन-स्मोकर्स युवाओं में तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर, इन लक्षणों को कतई न करें इग्नोर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow