Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज

Earbuds Not Working: आजकल हर इंसान काम करते समय या अपने फ्री समय में Earbuds लगाकर गाने सुनना ज्यादा पसंद करता है. हालांकि, अक्सर Earbuds में एक समस्या देखने को मिलती है कि Earbuds कुछ समय बाद अपनेआप काम करना बंद कर देते हैं. Earbuds में ऐसी समस्या होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो अब बेकार हो चुके हैं. अक्सर कुछ तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो जाता है. ऐसे में आपको नए Earbuds खरीदने के बजाय उनको एक बार अच्छे से चेक कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं कैसे...  चार्जिंग केस पर जमा डस्ट इसको Earbuds खराब होने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. क्योंकि जब हम लगातार लंबे समय तक Earbuds का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो हमारे कानों का वैक्स और इसके आसपास की धूल मिट्टी Earbuds के चार्जिंग पॉइंट पर जमा होने लगती है. इसके अलावा जिस चार्जिंग केस के अंदर हम Earbuds रखते हैं, उसमें भी धूल जमा होने लगती है. इस गंदगी के कारण Earbuds और केस के मेटल आपस में टच नहीं हो पाते. जिससे Earbuds को चार्ज होने में दिक्कत हो सकती है और वो ठीक से काम नहीं कर पाते.   ब्लूटूथ कनेक्शन को रीसेट करें जरुरी नहीं कि हर बार दिक्कत आपके Earbuds में ही हो. कई बार समस्या आपके फोन के ब्लूटूथ कनेक्शन में भी होती है. जब फोन और Earbuds के बीच का कनेक्शन ठीक से काम नहीं करता है, जिससे Earbuds में आवाज आना बंद हो जाती है. इसे ठीक करने के लिए आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाकर ब्लूटूथ ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर अपने Earbuds डिवाइस का नाम ढूंढकर उसे forget डिवाइस कर फिर से कनेक्ट करें. कई बार ऐसा करने से Earbuds ठीक से काम करना शुरू कर देते हैं.  यह भी पढ़ें- दिल्ली में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते मोबाइल कवर? ये है बेस्ट लोकेशन एक साइड के Earbuds से आवाज आना ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी समस्या यही होती है, पुराने होने पर Earbuds के बस एक साइड ही ठीक से काम करती है. इस समस्या को सिंगल इयरबड नॉट वर्किंग की समस्या कहते हैं. ऐसा तब होता है जब दोनों Earbuds का आपस में कनेक्शन टूट जाता है. इस समस्या को ठीक करने के लिए Earbuds को पूरे तरीके से रीसेट करना होगा. हर कंपनी के Earbuds को रीसेट करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर दोनों Earbuds को चार्जिंग केस के अंदर रखकर उनके टच एरीया या बटन को 10 से 15 सेकंड तक दबाकर रखें. अगर उनकी लाइट चमकने लगे तो इसका मतलब है कि Earbuds रिसेट हो गए हैं. अब दोनो Earbuds में से बराबर आवाज आने लगेगी.  अगर ये सब करने के बाद भी Earbuds की समस्या दूर न हो, तो आप एक बार अपने मोबाइल फोन को रिस्टार्ट जरुर कर लें. दरअसल, कई सारे एप्स एक साथ चलने से ब्लूटूथ कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है. साथ ही अपने फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक कर लें. अक्सर ये अपडेट ब्लूटूथ से जुड़ी समस्या को ठीक कर देते है.  यह भी पढ़ें- क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका

Aug 7, 2026 - 23:30
 0
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज

Earbuds Not Working: आजकल हर इंसान काम करते समय या अपने फ्री समय में Earbuds लगाकर गाने सुनना ज्यादा पसंद करता है. हालांकि, अक्सर Earbuds में एक समस्या देखने को मिलती है कि Earbuds कुछ समय बाद अपनेआप काम करना बंद कर देते हैं. Earbuds में ऐसी समस्या होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो अब बेकार हो चुके हैं. अक्सर कुछ तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो जाता है. ऐसे में आपको नए Earbuds खरीदने के बजाय उनको एक बार अच्छे से चेक कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं कैसे... 

चार्जिंग केस पर जमा डस्ट

इसको Earbuds खराब होने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. क्योंकि जब हम लगातार लंबे समय तक Earbuds का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो हमारे कानों का वैक्स और इसके आसपास की धूल मिट्टी Earbuds के चार्जिंग पॉइंट पर जमा होने लगती है. इसके अलावा जिस चार्जिंग केस के अंदर हम Earbuds रखते हैं, उसमें भी धूल जमा होने लगती है. इस गंदगी के कारण Earbuds और केस के मेटल आपस में टच नहीं हो पाते. जिससे Earbuds को चार्ज होने में दिक्कत हो सकती है और वो ठीक से काम नहीं कर पाते. 

 ब्लूटूथ कनेक्शन को रीसेट करें

जरुरी नहीं कि हर बार दिक्कत आपके Earbuds में ही हो. कई बार समस्या आपके फोन के ब्लूटूथ कनेक्शन में भी होती है. जब फोन और Earbuds के बीच का कनेक्शन ठीक से काम नहीं करता है, जिससे Earbuds में आवाज आना बंद हो जाती है. इसे ठीक करने के लिए आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाकर ब्लूटूथ ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर अपने Earbuds डिवाइस का नाम ढूंढकर उसे forget डिवाइस कर फिर से कनेक्ट करें. कई बार ऐसा करने से Earbuds ठीक से काम करना शुरू कर देते हैं. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते मोबाइल कवर? ये है बेस्ट लोकेशन

एक साइड के Earbuds से आवाज आना

ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी समस्या यही होती है, पुराने होने पर Earbuds के बस एक साइड ही ठीक से काम करती है. इस समस्या को सिंगल इयरबड नॉट वर्किंग की समस्या कहते हैं. ऐसा तब होता है जब दोनों Earbuds का आपस में कनेक्शन टूट जाता है. इस समस्या को ठीक करने के लिए Earbuds को पूरे तरीके से रीसेट करना होगा. हर कंपनी के Earbuds को रीसेट करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर दोनों Earbuds को चार्जिंग केस के अंदर रखकर उनके टच एरीया या बटन को 10 से 15 सेकंड तक दबाकर रखें. अगर उनकी लाइट चमकने लगे तो इसका मतलब है कि Earbuds रिसेट हो गए हैं. अब दोनो Earbuds में से बराबर आवाज आने लगेगी. 

अगर ये सब करने के बाद भी Earbuds की समस्या दूर न हो, तो आप एक बार अपने मोबाइल फोन को रिस्टार्ट जरुर कर लें. दरअसल, कई सारे एप्स एक साथ चलने से ब्लूटूथ कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है. साथ ही अपने फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक कर लें. अक्सर ये अपडेट ब्लूटूथ से जुड़ी समस्या को ठीक कर देते है. 

यह भी पढ़ें- क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow