DU PG Admission 2026: DU ने शुरू किए पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम पेश किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.7 जून तक खुले रहेंगे आवेदनविश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. छात्र 7 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. दाखिले की पूरी प्रक्रिया CSAS पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें.  यह भी पढ़ें - CBSE के OSM सिस्टम पर उठे सवाल, बोर्ड ने कहा मूल्यांकन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी,रिचेकिंग का मिलेगा मौकाCUET PG स्कोर के आधार पर मिलेगा प्रवेशDU ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रवेश केवल CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर किए जाएंगे. ऐसे छात्र जो वर्तमान में स्नातक के तीसरे या चौथे वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी और CUET PG 2026 में संबंधित विषय की परीक्षा देनी होगी.एक वर्षीय PG प्रोग्राम के लिए अलग पोर्टलविश्वविद्यालय ने बताया कि NEP ढांचे के तहत शुरू किए गए एक वर्षीय PG प्रोग्राम्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाएगी. इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. चार वर्षीय बैचलर डिग्री ऑनर्स विद रिसर्च या एंटरप्रेन्योरशिप कर रहे छात्र इन कोर्सों के लिए पात्र होंगे.आवेदन शुल्क की जानकारीSC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रति प्रोग्राम 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा. वहीं, UR, OBC-NCL और EWS वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये प्रति प्रोग्राम तय किया गया है.DigiLocker फीचर से आसान होगी प्रक्रियाइस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय ने एडमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए DigiLocker/API Setu आधारित ऑटो-इंटीग्रेशन सुविधा भी शुरू की है. इसके जरिए छात्रों का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, जेंडर, माता-पिता का नाम और CUET स्कोर जैसी जानकारी स्वतः प्राप्त की जा सकेगी.छात्रों को वेबसाइट पर नजर रखने की सलाहविश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों और शेड्यूल अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहें. इससे आवेदन प्रक्रिया और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सकेगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.. यह भी पढ़ें - NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स

May 17, 2026 - 09:30
 0
DU PG Admission 2026: DU ने शुरू किए पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow