Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर

Donald Trump TP Reader Suspended: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेलीप्रॉम्पटर ऑपरेटर को हाल ही में सस्पेंड कर दिया गया है. ये खबर हर तरफ आग की तरह फैल गई है. ये कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि शख्स पर आरोप लगा है कि वो ट्रंप के भाषण पर ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सट्टा लगाता था. जिसके चलते व्हाइट हाउस की तरफ से ये कदम उठाया गया है. अनपेड लीव पर भेजे गए TP ऑपरेटरदरअसल ट्रंप के टीपी ऑपरेटर गेब्रियल पेरेज को फिलहाल बिना वेतन वाली छुट्टी यानी अनपेड लीव पर भेज दिया गया है. इस बारे में खुद व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि, 'राष्ट्रपति ट्रंप को इस मामले की जानकारी है. उन्होंने इसे काफी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है. व्हाइट हाउस में नैतिकता से जुड़े बहुत सख्त नियम हैं, इसलिए संबंधित कर्मचारी को जांच पूरी होने तक बिना वेतन छुट्टी पर रखा गया है.' ये भी पढ़ें: PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच कई बार उठाया अंदरूनी जानकारी का फायदाएबीसी न्यूज की एर रिपोर्ट के अनुसार, गेब्रियल पेरेज साल 2016 से ट्रंप के टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के भाषणों की अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर कई बार दांव लगाए. इनमें इस साल का स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण भी शामिल है. इन जानकारियों का इस्तेमाल करके गेब्रियल ने ऑनलाइन प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म Kalshi पर सट्टा लगाया और इससे 1 लाख डॉलर (करीब 85 लाख रुपये) से ज्यादा कमाए है. Kalshi के नियमों का हुआ उल्लघंनये मामला त सामने आया जब Kalshi के वकील और एनफॉर्समेंट प्रमुख रॉबर्ट डेनॉल्ट ने संदिग्ध गतिविधियों को पहचानकर उनकी जांच की. ये सच सामने आने के बाद रॉबर्ट ने इस मामले को अमेरिकी नियामक संस्था कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (CFTC) को भेज दिया. हालांकि उन्होंने किसी कर्मचारी का नाम नहीं लिया. ये मामला बेटिंग एप Kalshi के नियमों के भी खिलाफ था. Kalshi के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी नौकरी के दौरान मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर सट्टा नहीं लगा सकता. ये भी पढ़ें: Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

Jul 17, 2026 - 22:30
 0
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर

Donald Trump TP Reader Suspended: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेलीप्रॉम्पटर ऑपरेटर को हाल ही में सस्पेंड कर दिया गया है. ये खबर हर तरफ आग की तरह फैल गई है. ये कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि शख्स पर आरोप लगा है कि वो ट्रंप के भाषण पर ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सट्टा लगाता था. जिसके चलते व्हाइट हाउस की तरफ से ये कदम उठाया गया है.

अनपेड लीव पर भेजे गए TP ऑपरेटर
दरअसल ट्रंप के टीपी ऑपरेटर गेब्रियल पेरेज को फिलहाल बिना वेतन वाली छुट्टी यानी अनपेड लीव पर भेज दिया गया है. इस बारे में खुद व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि, 'राष्ट्रपति ट्रंप को इस मामले की जानकारी है. उन्होंने इसे काफी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है. व्हाइट हाउस में नैतिकता से जुड़े बहुत सख्त नियम हैं, इसलिए संबंधित कर्मचारी को जांच पूरी होने तक बिना वेतन छुट्टी पर रखा गया है.'

ये भी पढ़ें: PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच

कई बार उठाया अंदरूनी जानकारी का फायदा
एबीसी न्यूज की एर रिपोर्ट के अनुसार, गेब्रियल पेरेज साल 2016 से ट्रंप के टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के भाषणों की अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर कई बार दांव लगाए. इनमें इस साल का स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण भी शामिल है. इन जानकारियों का इस्तेमाल करके गेब्रियल ने ऑनलाइन प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म Kalshi पर सट्टा लगाया और इससे 1 लाख डॉलर (करीब 85 लाख रुपये) से ज्यादा कमाए है.

Kalshi के नियमों का हुआ उल्लघंन
ये मामला त सामने आया जब Kalshi के वकील और एनफॉर्समेंट प्रमुख रॉबर्ट डेनॉल्ट ने संदिग्ध गतिविधियों को पहचानकर उनकी जांच की. ये सच सामने आने के बाद रॉबर्ट ने इस मामले को अमेरिकी नियामक संस्था कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (CFTC) को भेज दिया. हालांकि उन्होंने किसी कर्मचारी का नाम नहीं लिया. ये मामला बेटिंग एप Kalshi के नियमों के भी खिलाफ था. Kalshi के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी नौकरी के दौरान मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर सट्टा नहीं लगा सकता.

ये भी पढ़ें: Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow