Does Rice Cause Weight Gain: क्या चावल खाने से सच में बढ़ता है मोटापा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Does Eating Rice Every Day Cause Weight Gain: भारत में चावल करोड़ों लोगों की थाली का अहम हिस्सा है. लेकिन जब भी वजन बढ़ने या मोटापे की बात होती है, तो सबसे पहले लोग चावल को दोष देने लगते हैं. कई लोग डाइट शुरू करते ही चावल खाना बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे तेजी से मोटापा बढ़ता है. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का चावल, कितनी मात्रा में और किस तरीके से खा रहे हैं.  क्या सच में वजन बढ़ता है? हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline के मुताबिक भूरा और जंगली चावल साबुत अनाज की कैटेगरी में आते हैं. इनमें रेशा, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इन्हें सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दूसरी ओर सफेद चावल को साफ करने की प्रक्रिया में उसका ऊपरी हिस्सा और कई जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं, जिससे उसमें रेशे की मात्रा काफी कम हो जाती है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार साबुत अनाज वाले चावल पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और कुल भोजन की मात्रा कम हो सकती है, जो वजन कंट्रोल रखने में मददगार माना जाता है. क्या कहती है रिसर्च? रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो लोग साबुत अनाज ज्यादा खाते हैं, उनमें मोटापा और वजन बढ़ने का खतरा अपेक्षाकृत कम देखा गया. ऐसे लोगों में दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा भी कम पाया गया. वहीं सफेद चावल में पोषक तत्व कम होने के कारण इसे अक्सर खाली ऊर्जा देने वाला भोजन माना जाता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि सफेद चावल सीधे शरीर को नुकसान पहुंचाता है.  इसे भी पढ़ें - Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद सफेद चावल  एक्सपर्ट बताते हैं कि सफेद चावल में स्टार्च और शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है. यही कारण है कि इसे खाने के बाद कई बार रक्त में शर्करा तेजी से बढ़ सकती है. अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद चावल खाता है और फिजिकल  करता है, तो वजन बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि हर प्रकार का चावल एक जैसा असर नहीं दिखाता. कुछ चावल जल्दी पच जाते हैं, जबकि कुछ धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं. धीरे पचने वाले चावल लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट संतुलित मात्रा में चावल खाने की सलाह देते हैं, न कि पूरी तरह छोड़ने की. इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 8, 2026 - 16:30
 0
Does Rice Cause Weight Gain: क्या चावल खाने से सच में बढ़ता है मोटापा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Does Eating Rice Every Day Cause Weight Gain: भारत में चावल करोड़ों लोगों की थाली का अहम हिस्सा है. लेकिन जब भी वजन बढ़ने या मोटापे की बात होती है, तो सबसे पहले लोग चावल को दोष देने लगते हैं. कई लोग डाइट शुरू करते ही चावल खाना बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे तेजी से मोटापा बढ़ता है. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का चावल, कितनी मात्रा में और किस तरीके से खा रहे हैं. 

क्या सच में वजन बढ़ता है?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline के मुताबिक भूरा और जंगली चावल साबुत अनाज की कैटेगरी में आते हैं. इनमें रेशा, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इन्हें सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दूसरी ओर सफेद चावल को साफ करने की प्रक्रिया में उसका ऊपरी हिस्सा और कई जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं, जिससे उसमें रेशे की मात्रा काफी कम हो जाती है.

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार साबुत अनाज वाले चावल पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और कुल भोजन की मात्रा कम हो सकती है, जो वजन कंट्रोल रखने में मददगार माना जाता है.

क्या कहती है रिसर्च?

रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो लोग साबुत अनाज ज्यादा खाते हैं, उनमें मोटापा और वजन बढ़ने का खतरा अपेक्षाकृत कम देखा गया. ऐसे लोगों में दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा भी कम पाया गया. वहीं सफेद चावल में पोषक तत्व कम होने के कारण इसे अक्सर खाली ऊर्जा देने वाला भोजन माना जाता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि सफेद चावल सीधे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. 

इसे भी पढ़ें - Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

सफेद चावल 

एक्सपर्ट बताते हैं कि सफेद चावल में स्टार्च और शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है. यही कारण है कि इसे खाने के बाद कई बार रक्त में शर्करा तेजी से बढ़ सकती है. अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद चावल खाता है और फिजिकल  करता है, तो वजन बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि हर प्रकार का चावल एक जैसा असर नहीं दिखाता. कुछ चावल जल्दी पच जाते हैं, जबकि कुछ धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं. धीरे पचने वाले चावल लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट संतुलित मात्रा में चावल खाने की सलाह देते हैं, न कि पूरी तरह छोड़ने की.

इसे भी पढ़ें- Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow