Dhanu Masik Rashifal October 2025: धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर माह अवसरों से भरा, सेहत का रखें ध्यान! पढ़ें मासिक राशिफल

Sagittarius October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 का महीना धनु राशि वालों के लिए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. बिजनेस और करियर में नए बदलाव दिखेंगे, वहीं परिवार और रिश्तों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आंशिक सफलता के योग हैं. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी, खासकर यात्रा के समय. त्योहारों के इस महीने में धार्मिक कार्यों से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल- परिवार राशिफल महीने की शुरुआत में 08 अक्टूबर तक शुक्र-केतु की युति पारिवारिक जीवन में तनाव ला सकती है. घर में जुबानी जंग शांति भंग कर सकती है, इसलिए वाणी पर संयम जरूरी है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और धीरे-धीरे रिश्तों में सुधार होगा. 09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग परिवार में सामंजस्य लेकर आएगा. लव राशिफल 02 से 23 अक्टूबर तक बुध एकादश भाव में रहते हुए प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा. प्रेमी युगल रिश्ते को गंभीरता से लेंगे और एक-दूसरे की अहमियत समझेंगे. 7, 12, 13, 21, 22 और 23 तारीख को प्रियतम के साथ लंबी यात्राओं का योग है. हालांकि, 18 अक्टूबर के बाद से आपको अपने रिश्तों पर और ध्यान देना होगा. व्यापार राशिफल फेस्टिव सीजन में बिजनेसमैन को प्रॉपर्टी में निवेश का मौका मिलेगा. 09 से 23 अक्टूबर तक कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. 16 से 26 अक्टूबर तक मार्केटिंग रणनीतियों से ग्रोथ होगी. हालांकि, 17 अक्टूबर तक गुरू ज्वेलरी, जेम्स और फार्मा बिजनेस में खर्च और चुनौतियां देंगे. 24 अक्टूबर के बाद विदेशी कारोबार से लाभ होगा. नौकरी राशिफल नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना उन्नति लेकर आएगा. 01 से 16 अक्टूबर तक बॉस से करीबी संबंध बनेंगे जिससे प्रमोशन और सैलरी वृद्धि संभव है. 09 अक्टूबर के बाद मेहनत रंग लाएगी. 10 से 23 अक्टूबर तक सहयोगियों का साथ मिलेगा. 17 से 26 अक्टूबर तक जॉब चेंज का अनुकूल समय है. हालांकि, 26 अक्टूबर तक ऑफिस में ध्यान भटकने से बचें. युवा और करियर राशिफल कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को आंशिक सफलता मिलेगी. हायर एजुकेशन वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला होगा. 17 से 26 अक्टूबर के बीच स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स का बड़े इवेंट में चयन हो सकता है. आर्ट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ है. हालांकि, विदेशी शिक्षा और प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं. धन राशिफल शुरुआती समय में खर्चों के चलते आर्थिक दबाव रह सकता है. गुरू का सप्तम भाव से षडाष्टक सम्बंध आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है. हालांकि, 24 अक्टूबर के बाद विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ मिलेगा. निवेश सोच-समझकर करें. हेल्थ राशिफल 08 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है. 17 अक्टूबर से वाहन सावधानी से चलाना होगा, चोट की आशंका है. 6, 7, 14, 15, 24 और 25 तारीख को जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें. संतुलित आहार और दिनचर्या से लाभ मिलेगा. शुभ अंक 3, 5, 9 शुभ रंग पीला और हल्का नारंगी उपाय 02 अक्टूबर विजयादशमी पर हनुमान जी व भगवान राम को लौंग, गुड़ और पान का भोग लगाएं व चमेली के तेल का दीपक करें. 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर शिवलिंग पर गंगाजल, शहद और कुंकुम मिलाकर जल अर्पित करें और रात को बनी खीर चंद्रमा की रोशनी में रखकर सुबह परिवार संग ग्रहण करें. 10 अक्टूबर करवा चौथ पर हल्की जामुनी साड़ी पहनकर भगवान शिव-पार्वती को पुष्प और धतूरा अर्पित करें तथा केले का भोग लगाकर "ॐ सुमुखाय नमः" मंत्र का जाप करें. FAQs प्रश्न 1 क्या धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 में जॉब चेंज के योग हैं?उत्तर हां, 17 से 26 अक्टूबर तक जॉब चेंज के लिए उपयुक्त समय है. प्रश्न 2 क्या अक्टूबर में धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा?उत्तर हां, 24 अक्टूबर के बाद विदेशी कारोबार और संपर्कों से लाभ होगा. प्रश्न 3 क्या इस महीने प्रेम संबंध मजबूत होंगे?उत्तर हां, 02 से 23 अक्टूबर तक प्रेम संबंध मजबूत होंगे और यात्रा के योग भी हैं. प्रश्न 4 छात्रों के लिए यह महीना कैसा रहेगा?उत्तर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आंशिक सफलता मिलेगी और खेलकूद से जुड़े छात्रों का चयन बड़े इवेंट में हो सकता है. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Oct 2, 2025 - 02:30
 0
Dhanu Masik Rashifal October 2025: धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर माह अवसरों से भरा, सेहत का रखें ध्यान! पढ़ें मासिक राशिफल

Sagittarius October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 का महीना धनु राशि वालों के लिए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. बिजनेस और करियर में नए बदलाव दिखेंगे, वहीं परिवार और रिश्तों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आंशिक सफलता के योग हैं.

सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी, खासकर यात्रा के समय. त्योहारों के इस महीने में धार्मिक कार्यों से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल-

परिवार राशिफल

महीने की शुरुआत में 08 अक्टूबर तक शुक्र-केतु की युति पारिवारिक जीवन में तनाव ला सकती है. घर में जुबानी जंग शांति भंग कर सकती है, इसलिए वाणी पर संयम जरूरी है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और धीरे-धीरे रिश्तों में सुधार होगा. 09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग परिवार में सामंजस्य लेकर आएगा.

लव राशिफल

02 से 23 अक्टूबर तक बुध एकादश भाव में रहते हुए प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा. प्रेमी युगल रिश्ते को गंभीरता से लेंगे और एक-दूसरे की अहमियत समझेंगे. 7, 12, 13, 21, 22 और 23 तारीख को प्रियतम के साथ लंबी यात्राओं का योग है. हालांकि, 18 अक्टूबर के बाद से आपको अपने रिश्तों पर और ध्यान देना होगा.

व्यापार राशिफल

फेस्टिव सीजन में बिजनेसमैन को प्रॉपर्टी में निवेश का मौका मिलेगा. 09 से 23 अक्टूबर तक कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. 16 से 26 अक्टूबर तक मार्केटिंग रणनीतियों से ग्रोथ होगी. हालांकि, 17 अक्टूबर तक गुरू ज्वेलरी, जेम्स और फार्मा बिजनेस में खर्च और चुनौतियां देंगे. 24 अक्टूबर के बाद विदेशी कारोबार से लाभ होगा.

नौकरी राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना उन्नति लेकर आएगा. 01 से 16 अक्टूबर तक बॉस से करीबी संबंध बनेंगे जिससे प्रमोशन और सैलरी वृद्धि संभव है. 09 अक्टूबर के बाद मेहनत रंग लाएगी. 10 से 23 अक्टूबर तक सहयोगियों का साथ मिलेगा. 17 से 26 अक्टूबर तक जॉब चेंज का अनुकूल समय है. हालांकि, 26 अक्टूबर तक ऑफिस में ध्यान भटकने से बचें.

युवा और करियर राशिफल

कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को आंशिक सफलता मिलेगी. हायर एजुकेशन वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला होगा. 17 से 26 अक्टूबर के बीच स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स का बड़े इवेंट में चयन हो सकता है. आर्ट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ है. हालांकि, विदेशी शिक्षा और प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं.

धन राशिफल

शुरुआती समय में खर्चों के चलते आर्थिक दबाव रह सकता है. गुरू का सप्तम भाव से षडाष्टक सम्बंध आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है. हालांकि, 24 अक्टूबर के बाद विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ मिलेगा. निवेश सोच-समझकर करें.

हेल्थ राशिफल

08 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है. 17 अक्टूबर से वाहन सावधानी से चलाना होगा, चोट की आशंका है. 6, 7, 14, 15, 24 और 25 तारीख को जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें. संतुलित आहार और दिनचर्या से लाभ मिलेगा.

  • शुभ अंक 3, 5, 9
  • शुभ रंग पीला और हल्का नारंगी

उपाय

  • 02 अक्टूबर विजयादशमी पर हनुमान जी व भगवान राम को लौंग, गुड़ और पान का भोग लगाएं व चमेली के तेल का दीपक करें.
  • 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर शिवलिंग पर गंगाजल, शहद और कुंकुम मिलाकर जल अर्पित करें और रात को बनी खीर चंद्रमा की रोशनी में रखकर सुबह परिवार संग ग्रहण करें.
  • 10 अक्टूबर करवा चौथ पर हल्की जामुनी साड़ी पहनकर भगवान शिव-पार्वती को पुष्प और धतूरा अर्पित करें तथा केले का भोग लगाकर "ॐ सुमुखाय नमः" मंत्र का जाप करें.

FAQs

प्रश्न 1 क्या धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 में जॉब चेंज के योग हैं?
उत्तर हां, 17 से 26 अक्टूबर तक जॉब चेंज के लिए उपयुक्त समय है.

प्रश्न 2 क्या अक्टूबर में धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा?
उत्तर हां, 24 अक्टूबर के बाद विदेशी कारोबार और संपर्कों से लाभ होगा.

प्रश्न 3 क्या इस महीने प्रेम संबंध मजबूत होंगे?
उत्तर हां, 02 से 23 अक्टूबर तक प्रेम संबंध मजबूत होंगे और यात्रा के योग भी हैं.

प्रश्न 4 छात्रों के लिए यह महीना कैसा रहेगा?
उत्तर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आंशिक सफलता मिलेगी और खेलकूद से जुड़े छात्रों का चयन बड़े इवेंट में हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow