DC vs GT Live Score: गुजरात ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; क्या दिल्ली का किला भेद पाएगी शुभमन गिल की GT?
DC vs GT Live Match: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच आज आईपीएल 2025 का 60वां मुकाबला खेला जाएगा. DC और GT के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आज के मैच में जीत-हार से आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है. पॉइंट्स टेबल में कौन, किससे आगे? आईपीएल पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर है. शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम अब तक 11 में से 8 मैच में जीत हासिल कर चुकी है और टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल कर चुकी है. आज का मैच जीतकर GT प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है. दिल्ली की टीम 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें 6 मैच जीती है, 4 हारी है और 1 मैच ड्रॉ हुआ है. DC पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है. दिल्ली अगर आज का मैच जीत जाती है तो 15 अंकों के साथ टॉप 4 में शामिल हो जाएगी. हेड टू हेड में कौन आगे? दिल्ली और गुजरात की टीम आईपीएल इतिहास में अब तक 6 बार एक-दूसरे के सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में टक्कर की लड़ाई देखने को मिली है. इन 6 मुकाबलों में 3 बार गुजरात तो 3 बार दिल्ली जीती है. देखना होगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है. दिल्ली कैपिटल्स की संभवित प्लेइंग इलेवन फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी/करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, मुकेश कुमार/मोहित शर्मा, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव. इम्पैक्ट प्लेयर- टी नटराजन गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी/कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज. इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा
DC vs GT Live Match: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच आज आईपीएल 2025 का 60वां मुकाबला खेला जाएगा. DC और GT के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आज के मैच में जीत-हार से आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है.
पॉइंट्स टेबल में कौन, किससे आगे?
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर है. शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम अब तक 11 में से 8 मैच में जीत हासिल कर चुकी है और टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल कर चुकी है. आज का मैच जीतकर GT प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है. दिल्ली की टीम 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें 6 मैच जीती है, 4 हारी है और 1 मैच ड्रॉ हुआ है. DC पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है. दिल्ली अगर आज का मैच जीत जाती है तो 15 अंकों के साथ टॉप 4 में शामिल हो जाएगी.
हेड टू हेड में कौन आगे?
दिल्ली और गुजरात की टीम आईपीएल इतिहास में अब तक 6 बार एक-दूसरे के सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में टक्कर की लड़ाई देखने को मिली है. इन 6 मुकाबलों में 3 बार गुजरात तो 3 बार दिल्ली जीती है. देखना होगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.
दिल्ली कैपिटल्स की संभवित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी/करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, मुकेश कुमार/मोहित शर्मा, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर- टी नटराजन
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी/कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा
What's Your Reaction?