DA Hike: हो गया 5 परसेंट DA बढ़ने का ऐलान, खबर मिलते ही खुशी से झूम उठे इस राज्य के सरकारी कर्मचारी
DA Hike: देश में आठवें वेतन आयोग को लागू करने की केंद्र सरकार की तैयारियों पर चर्चाएं जोरो पर हैं. इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA/DR) में 5 परसेंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. बढ़ा हुआ DA और DR 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा. विधानसभा सत्र में CM का बड़ा ऐलान महंगाई भत्ते (DA/DR) में बढ़ोतरी का यह ऐलान मुख्यमंत्री ने बीते सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा में चल रहे सत्र के दूसरे दिन राज्य का बजट पेश किए जाने के बाद किया. बता दें कि इस 5 परसेंट बढ़े हुए DA के साथ राज्य में टोटल DA/DR अब 41 परसेंट हो गया है. यानी कि अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी Basic Pay या मूल वेतन का 41 परसेंट हिस्सा महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा. ऐसे में अगर किसी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो उसे 12300 रुपये DA मिलेगा. यानी कि हर महीने सैलरी में सीधे 1500 रुपये का इजाफा हो जाएगा. क्यों सरकार ने लिया DA बढ़ाने का फैसला? राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ लगभग 1.83 लाख लोगों का मिलेगा. इनमें 1.02 लाख कर्मचारी और 81000 पेंशनर्स शामिल हैं. सरकार ने कहा कि DA/DR बढ़ाने का मकसद केंद्र और राज्य सरकार के बीच अंतर को कम करना है. फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 परसेंट DA मिलता है और नए ऐलान के साथ त्रिपुरा राज्य सरकार के कर्मचारियों को 41 परसेंट DA मिलेगा. यानी कि दोनों के बीच अभी 17 परसेंट का अंतर है. त्रिपुरा में सरकार समय-समय पर DA बढ़ाकर इस अंतर को पाटने की कोशिश करती है ताकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को कोई आर्थिक नुकसान न हो. DA में इस हालिया बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. ये भी पढ़ें: किचन के बजट पर पड़ सकती है महंगाई की मार, SBI रिपोर्ट में खुलासा; युद्ध और अल नीनो बिगाड़ेंगे घर का बजट...
DA Hike: देश में आठवें वेतन आयोग को लागू करने की केंद्र सरकार की तैयारियों पर चर्चाएं जोरो पर हैं. इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA/DR) में 5 परसेंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. बढ़ा हुआ DA और DR 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा.
विधानसभा सत्र में CM का बड़ा ऐलान
महंगाई भत्ते (DA/DR) में बढ़ोतरी का यह ऐलान मुख्यमंत्री ने बीते सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा में चल रहे सत्र के दूसरे दिन राज्य का बजट पेश किए जाने के बाद किया. बता दें कि इस 5 परसेंट बढ़े हुए DA के साथ राज्य में टोटल DA/DR अब 41 परसेंट हो गया है. यानी कि अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी Basic Pay या मूल वेतन का 41 परसेंट हिस्सा महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा. ऐसे में अगर किसी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो उसे 12300 रुपये DA मिलेगा. यानी कि हर महीने सैलरी में सीधे 1500 रुपये का इजाफा हो जाएगा.
क्यों सरकार ने लिया DA बढ़ाने का फैसला?
राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ लगभग 1.83 लाख लोगों का मिलेगा. इनमें 1.02 लाख कर्मचारी और 81000 पेंशनर्स शामिल हैं. सरकार ने कहा कि DA/DR बढ़ाने का मकसद केंद्र और राज्य सरकार के बीच अंतर को कम करना है.
फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 परसेंट DA मिलता है और नए ऐलान के साथ त्रिपुरा राज्य सरकार के कर्मचारियों को 41 परसेंट DA मिलेगा. यानी कि दोनों के बीच अभी 17 परसेंट का अंतर है. त्रिपुरा में सरकार समय-समय पर DA बढ़ाकर इस अंतर को पाटने की कोशिश करती है ताकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को कोई आर्थिक नुकसान न हो. DA में इस हालिया बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:
What's Your Reaction?