DA Hike: सरकार ने बढ़ा दिया DA, जानिए अब हर महीने अकाउंट में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
DA Hike News: केरल में ओणम (Onam 2026) से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2% DA Hike का ऐलान किया गया है. डीए में की गई इस बढ़ोतरी का फायदा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा. बताया जा रहा है कि सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और बढ़े हुआ डीए कर्मचारियों को अगस्त 2026 की सैलरी के साथ मिलने लगेगा. सरकार दे रही ओणम का तोहफा ओणम का त्योहार इस साल अगस्त के आखिरी हफ्ते में मनाया जाना है. त्योहार से पहले कर्मचारियों को वित्तीय राहत देने के लिए इस किस्त को मंजूरी दिए जाने की बात कही जा रही है. सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में 2% बढ़ोतरी के प्रस्ताव की आंतरिक तैयारी पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द इस पर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा. इससे पहले, फरवरी 2026 में केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए डीए में 10% की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिसका लाभ मार्च की सैलरी के साथ मिलने लगा है. कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? डीए का कैलकुलेशन हमेशा बेसिक सैलरी के आधार पर किया जाता है. मान लीजिए कि अगर किसी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो 2% हाइक के हिसाब से सैलरी में हर महीने 600 रुपये का इजाफा होगा. इसी तरह से अगर किसी की सैलरी 50000 रुपये है, तो उसे अब महीने 1000 रुपये बढ़कर मिलेंगे. हालांकि, डीए में 2% की बढ़ोतरी के चलते राज्य सरकार पर अतिरिक्त 60 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्रीय कर्मचारियों का भी बढ़ा DA केरल में सरकार ने यह फैसला वित्त मंत्रालय द्वारा इस साल 1 जनवरी से DA और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी के बाद लिया है. इसके चलते बेसिक पे पहले के 58% से बढ़कर 60% हो गया है. DA में बदलाव ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर हर छह महीने में किया जाता है. DA Hike को लेकर ऐलान आमतौर पर मार्च और अक्टूबर में किया जाता है, जबकि इसे लागू जनवरी और जुलाई में किया जाता है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ने के बाद इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने भी मई, जून और जुलाई 2026 के लिए सभी स्तरों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए संशोधित DA और DR का ऐलान किया. इससे उनकी बेसिक सैलरी में 48,000 से 1,17,000 तक और DA में 435 से 1,050 रुपये तक का इजाफा हुआ. ये भी पढ़ें: Air Fare: फ्लाइट टिकट हो सकते हैं सस्ते! एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने की सरकार से इतनी बड़ी मांग
DA Hike News: केरल में ओणम (Onam 2026) से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2% DA Hike का ऐलान किया गया है. डीए में की गई इस बढ़ोतरी का फायदा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा. बताया जा रहा है कि सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और बढ़े हुआ डीए कर्मचारियों को अगस्त 2026 की सैलरी के साथ मिलने लगेगा.
सरकार दे रही ओणम का तोहफा
ओणम का त्योहार इस साल अगस्त के आखिरी हफ्ते में मनाया जाना है. त्योहार से पहले कर्मचारियों को वित्तीय राहत देने के लिए इस किस्त को मंजूरी दिए जाने की बात कही जा रही है. सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में 2% बढ़ोतरी के प्रस्ताव की आंतरिक तैयारी पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द इस पर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा. इससे पहले, फरवरी 2026 में केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए डीए में 10% की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिसका लाभ मार्च की सैलरी के साथ मिलने लगा है.
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
डीए का कैलकुलेशन हमेशा बेसिक सैलरी के आधार पर किया जाता है. मान लीजिए कि अगर किसी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो 2% हाइक के हिसाब से सैलरी में हर महीने 600 रुपये का इजाफा होगा. इसी तरह से अगर किसी की सैलरी 50000 रुपये है, तो उसे अब महीने 1000 रुपये बढ़कर मिलेंगे. हालांकि, डीए में 2% की बढ़ोतरी के चलते राज्य सरकार पर अतिरिक्त 60 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
केंद्रीय कर्मचारियों का भी बढ़ा DA
केरल में सरकार ने यह फैसला वित्त मंत्रालय द्वारा इस साल 1 जनवरी से DA और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी के बाद लिया है. इसके चलते बेसिक पे पहले के 58% से बढ़कर 60% हो गया है. DA में बदलाव ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर हर छह महीने में किया जाता है. DA Hike को लेकर ऐलान आमतौर पर मार्च और अक्टूबर में किया जाता है, जबकि इसे लागू जनवरी और जुलाई में किया जाता है.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ने के बाद इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने भी मई, जून और जुलाई 2026 के लिए सभी स्तरों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए संशोधित DA और DR का ऐलान किया. इससे उनकी बेसिक सैलरी में 48,000 से 1,17,000 तक और DA में 435 से 1,050 रुपये तक का इजाफा हुआ.
ये भी पढ़ें:
What's Your Reaction?