CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में जारी 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 15 मेडल के साथ मेडल टैली में 8वें पायदान पर मौजूद है. लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश लिस्ट में किस पायदान पर हैं? अक्सर दोनों की किसी न किसी चीज को लेकर भारत से तुलना की जाती है. तो आइए जानते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों पड़ोसी देश मेडल के मामले में कहां पर हैं.  मेडल टैली में पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति  आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन गुरुवार (30 जुलाई) की शाम तक यानी कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन की शाम तक पाकिस्तान और बांग्लादेश ने कोई भी मेडल नहीं जीता है. मेडल टैली में दोनों ही देशों का नाम गायब है. फिलहाल टैली में 24 देश मौजूद हैं, जिन्होंने कम से कम 1 मेडल तो जीता है. त्रिनिदाद एंड टोबैगो देश लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ सबसे नीचे 24वें नंबर पर मौजूद है.  भारत के 15 मेडल्स  भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 15 मेडल पूरे कर लिए हैं. वेटफिल्टिंग में भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 7 मेडल एथलेटिक्स में आए हैं. बाकी 1 मेडल पैरा पावरलिफ्टिंग में आया है.  ऑस्ट्रेलिया टॉप पर मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है. कंगारू देश ने अब तक कुल 103 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 47 गोल्ड, 21 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं. लिस्ट में आगे बढ़कर देखा जाए, तो कनाडा दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, स्कॉटलैंड चौथे और नाइजीरिया पांचवें पायदान पर है. कनाडा ने कुल 40, इंग्लैंड ने 57, स्कॉटलैंड 24 और नाइजीरिया ने 14 मेडल जीते हैं.  अगर आप सोच रहे हैं कि कम मेडल वाले देश टैली में ऊपर कैसे हैं? तो बता दें कि जिस देश के पास कुल मेडल कम हैं, लेकिन उन्होंने गोल्ड ज्यादा जीते हैं, उनको टैली में तरजीह दी जाती है. इसके चलते कम मेडल वाले देश भी टैली में ऊपर हैं. पिछली बार भारत ने जीते थे 61 मेडल  भारत ने पिछली बार कुल 61 मेडल जीते थे. इसके साथ भारत टैली में चौथे पायदान पर था. इन मेडल में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज जीते थे.    यह भी पढ़ें: अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

Jul 31, 2026 - 01:30
 0
CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में जारी 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 15 मेडल के साथ मेडल टैली में 8वें पायदान पर मौजूद है. लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश लिस्ट में किस पायदान पर हैं? अक्सर दोनों की किसी न किसी चीज को लेकर भारत से तुलना की जाती है. तो आइए जानते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों पड़ोसी देश मेडल के मामले में कहां पर हैं. 

मेडल टैली में पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति 

आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन गुरुवार (30 जुलाई) की शाम तक यानी कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन की शाम तक पाकिस्तान और बांग्लादेश ने कोई भी मेडल नहीं जीता है. मेडल टैली में दोनों ही देशों का नाम गायब है. फिलहाल टैली में 24 देश मौजूद हैं, जिन्होंने कम से कम 1 मेडल तो जीता है. त्रिनिदाद एंड टोबैगो देश लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ सबसे नीचे 24वें नंबर पर मौजूद है. 

भारत के 15 मेडल्स 

भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 15 मेडल पूरे कर लिए हैं. वेटफिल्टिंग में भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 7 मेडल एथलेटिक्स में आए हैं. बाकी 1 मेडल पैरा पावरलिफ्टिंग में आया है. 

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है. कंगारू देश ने अब तक कुल 103 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 47 गोल्ड, 21 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं. लिस्ट में आगे बढ़कर देखा जाए, तो कनाडा दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, स्कॉटलैंड चौथे और नाइजीरिया पांचवें पायदान पर है. कनाडा ने कुल 40, इंग्लैंड ने 57, स्कॉटलैंड 24 और नाइजीरिया ने 14 मेडल जीते हैं. 

अगर आप सोच रहे हैं कि कम मेडल वाले देश टैली में ऊपर कैसे हैं? तो बता दें कि जिस देश के पास कुल मेडल कम हैं, लेकिन उन्होंने गोल्ड ज्यादा जीते हैं, उनको टैली में तरजीह दी जाती है. इसके चलते कम मेडल वाले देश भी टैली में ऊपर हैं.

पिछली बार भारत ने जीते थे 61 मेडल 

भारत ने पिछली बार कुल 61 मेडल जीते थे. इसके साथ भारत टैली में चौथे पायदान पर था. इन मेडल में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज जीते थे. 

 

यह भी पढ़ें: अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow