CTET Result 2026: CBSE ने फरवरी परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, DigiLocker से E-Certificate डाउनलोड शुरू

CBSE ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं.इसके साथ ही अब उम्मीदवार DigiLocker के जरिए अपना E-Certificate भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो आगे सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए काम आता है.CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया था. कुछ कारणों से दोबारा परीक्षा 1 मार्च 2026 को भी आयोजित हुई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद 12 मार्च को आंसर की जारी की गई थी, जिससे उम्मीदवार अपने जवाब मिला सके. इसके बाद 30 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया. अब सभी उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालकर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. योग्यता CTET में दो लेवल की परीक्षा होती है. पहला Primary Level (कक्षा 1 से 5 तक) और दूसरा Junior Level (कक्षा 6 से 8 तक).Primary Level के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं में कम से कम 50% अंक और D.El.Ed या B.El.Ed जैसी टीचिंग डिग्री होनी चाहिए या वह कोर्स कर रहा हो.Junior Level के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या समान टीचिंग डिग्री होना जरूरी है. कुछ मामलों में पोस्ट ग्रेजुएशन और इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Bharat Innovates 2026: पेरिस में दिखा भारतीय स्टार्टअप्स का दम, दुनिया भर के निवेशकों को लुभाने की शानदार पहल CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चली थी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई थी कि वे फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र पहले से तैयार रखें. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना जरूरी था, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है. रिजल्ट और E-Certificate कैसे डाउनलोड करें.CTET का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.वहां CTET Result 2026 का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट देख सकते हैं. DigiLocker से भी करें चेकइसके अलावा DigiLocker पर लॉगिन करके भी CTET का E-Certificate डाउनलोड किया जा सकता है. यह सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में वैलिड होता है और भविष्य में शिक्षक भर्ती के समय काम आता है.यह भी पढ़ें- यूनियन बैंक में 1800+ पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

May 7, 2026 - 01:30
 0
CTET Result 2026: CBSE ने फरवरी परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, DigiLocker से E-Certificate डाउनलोड शुरू

CBSE ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं.इसके साथ ही अब उम्मीदवार DigiLocker के जरिए अपना E-Certificate भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो आगे सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए काम आता है.

CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया था. कुछ कारणों से दोबारा परीक्षा 1 मार्च 2026 को भी आयोजित हुई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद 12 मार्च को आंसर की जारी की गई थी, जिससे उम्मीदवार अपने जवाब मिला सके. इसके बाद 30 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया. अब सभी उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालकर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

योग्यता 
CTET में दो लेवल की परीक्षा होती है. पहला Primary Level (कक्षा 1 से 5 तक) और दूसरा Junior Level (कक्षा 6 से 8 तक).Primary Level के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं में कम से कम 50% अंक और D.El.Ed या B.El.Ed जैसी टीचिंग डिग्री होनी चाहिए या वह कोर्स कर रहा हो.Junior Level के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या समान टीचिंग डिग्री होना जरूरी है. कुछ मामलों में पोस्ट ग्रेजुएशन और इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bharat Innovates 2026: पेरिस में दिखा भारतीय स्टार्टअप्स का दम, दुनिया भर के निवेशकों को लुभाने की शानदार पहल

CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चली थी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई थी कि वे फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र पहले से तैयार रखें. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना जरूरी था, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है.


रिजल्ट और E-Certificate कैसे डाउनलोड करें.
CTET का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.वहां CTET Result 2026 का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट देख सकते हैं.

DigiLocker से भी करें चेक
इसके अलावा DigiLocker पर लॉगिन करके भी CTET का E-Certificate डाउनलोड किया जा सकता है. यह सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में वैलिड होता है और भविष्य में शिक्षक भर्ती के समय काम आता है.

यह भी पढ़ें- यूनियन बैंक में 1800+ पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow