CS June 2026 Exam: कल से शुरू होंगी CS जून 2026 परीक्षाएं, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

CS June 2026 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की और से आयोजित कंपनी सेक्रेटरी जून 2026 परीक्षा 1 जून से शुरू होने जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले सीएसईईटी, सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रमों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने की सलाह दी गई है. ICSI ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित डॉक्यूमेंट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.  कब तक चलेंगी परीक्षाएं? जून 2026 की सीएसईईटी परीक्षा पहली बार ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है. ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तैयारी पहले से पूरी करने की सलाह दी है. वहीं आईसीएसआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएसईईटी जून परीक्षा 1 जून से 4 जून तक आयोजित की जाएगी. वहीं सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 1 से 7 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने संबंधित पेपर की डेट और समय की जानकारी एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल के अनुसार जांच लेने की सलाह दी गई है.  परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी? आईसीएसआई ने कहा है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अनिवार्य रूप से लेकर जाना होगा. परीक्षा केंद्र पर सीएसईईटी की एग्जीक्यूटिव या सीएस प्रोफेशनल का संबंध एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी होगा. इसके अलावा स्टूडेंट आईडी कार्ड और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई दूसरा वैलिड फोटो आईडी स्वीकार की जाएगी.  ये भी पढ़ें-CUET UG 2026: बायोमेट्रिक के बावजूद परीक्षा न दे पाए छात्रों को राहत, NTA देगा दूसरा मौका; नई डेट का ऐलान जल्द एडमिट कार्ड में फोटो या सिग्नेचर न होने पर क्या करें? आईसीएसआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह जांच लें. अगर एडमिट कार्ड पर फोटो या सिग्नेचर नहीं है तो उम्मीदवार का हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा और उसे किसी राजपत्रित अधिकारी, आईसीएसई अधिकारी या सदस्य, मान्यता प्राप्त स्कूल के प्रिंसिपल या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक से सत्यापित कराना होगा. इसके अलावा संस्थान ने साफ कर दिया है कि वैलिड एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले ही सारे जरूरी डॉक्यूमेंट की जांच कर ले और उन्हें सुरक्षित रूप से अपने साथ रखें. ये भी पढ़ें-National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

Jun 1, 2026 - 07:30
 0
CS June 2026 Exam: कल से शुरू होंगी CS जून 2026 परीक्षाएं, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

CS June 2026 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की और से आयोजित कंपनी सेक्रेटरी जून 2026 परीक्षा 1 जून से शुरू होने जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले सीएसईईटी, सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रमों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने की सलाह दी गई है. ICSI ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित डॉक्यूमेंट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. 

कब तक चलेंगी परीक्षाएं?

जून 2026 की सीएसईईटी परीक्षा पहली बार ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है. ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तैयारी पहले से पूरी करने की सलाह दी है. वहीं आईसीएसआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएसईईटी जून परीक्षा 1 जून से 4 जून तक आयोजित की जाएगी. वहीं सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 1 से 7 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने संबंधित पेपर की डेट और समय की जानकारी एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल के अनुसार जांच लेने की सलाह दी गई है. 

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी?

आईसीएसआई ने कहा है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अनिवार्य रूप से लेकर जाना होगा. परीक्षा केंद्र पर सीएसईईटी की एग्जीक्यूटिव या सीएस प्रोफेशनल का संबंध एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी होगा. इसके अलावा स्टूडेंट आईडी कार्ड और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई दूसरा वैलिड फोटो आईडी स्वीकार की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-CUET UG 2026: बायोमेट्रिक के बावजूद परीक्षा न दे पाए छात्रों को राहत, NTA देगा दूसरा मौका; नई डेट का ऐलान जल्द

एडमिट कार्ड में फोटो या सिग्नेचर न होने पर क्या करें?

आईसीएसआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह जांच लें. अगर एडमिट कार्ड पर फोटो या सिग्नेचर नहीं है तो उम्मीदवार का हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा और उसे किसी राजपत्रित अधिकारी, आईसीएसई अधिकारी या सदस्य, मान्यता प्राप्त स्कूल के प्रिंसिपल या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक से सत्यापित कराना होगा. इसके अलावा संस्थान ने साफ कर दिया है कि वैलिड एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले ही सारे जरूरी डॉक्यूमेंट की जांच कर ले और उन्हें सुरक्षित रूप से अपने साथ रखें.

ये भी पढ़ें-National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow