Crypto Market Today: वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में हलचल; बिटकॉइन, एथेरियम से लेकर सोलाना तक के जानिए ताजा रेट

Crypto Market Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता का असर क्रिप्टो बाजार तक पहुंच रहा है. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतें तो आज, 9 मार्च को 66,000 डॉलर पर पहुंच गई थी. हालांकि, कारोबारी दिन के दौरान इसमें थोड़ी तेजी जरूर दर्ज की गई है. आइए जानते हैं, बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी के प्रदर्शन के बारे में...  बिटकॉइन की कीमत में हल्की उतार-चढ़ाव कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर करीब 1:42 बजे बिटकॉइन की कीमत लगभग 67,574.12 डॉलर दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में इसमें करीब 0.37 फीसदी की हल्की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि पिछले सात दिनों के दौरान बिटकॉइन में लगभग 2.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बिटकॉइन को दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा क्रिप्टोकरेंसी कहा जाता है. पिछले कुछ दिनों की तुलना करें तो, बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे फिसल गई है.  एथेरियम, टीथर और बीएनबी में उतार-चढ़ाव एथेरियम की कीमत करीब 1,983.97 डॉलर दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में इसमें लगभग 1.52 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जबकि बीते सात दिनों की बात करें तो यह करीब 2.49 फीसदी मजबूत हुआ है. वहीं टीथर लगभग 0.9998 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. जबकि सात दिनों में इसमें करीब 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट रही. इसके अलावा बीएनबी की कीमत करीब 623.36 डॉलर रही. इसमें पिछले 24 घंटों में करीब 0.60 फीसदी और सात दिनों में लगभग 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. सोलाना और डॉजीकॉइन की चाल सोलाना की कीमत करीब 83.11 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. पिछले 24 घंटों में इसमें लगभग 0.30 फीसदी की बढ़त देखी गई. जबकि सात दिनों में यह करीब 0.37 फीसदी ऊपर रहा. वहीं डॉजीकॉइन करीब 0.09003 डॉलर पर कारोबार करता दिख रहा है. इसमें 24 घंटों के दौरान लगभग 0.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. जबकि पिछले सात दिनों में इसमें करीब 1.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें:  Stock Market Biggest Crashes in History: सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; इतिहास में इन मौकों पर आई थी ऐसी बड़ी गिरावट

Mar 9, 2026 - 15:30
 0
Crypto Market Today: वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में हलचल; बिटकॉइन, एथेरियम से लेकर सोलाना तक के जानिए ताजा रेट

Crypto Market Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता का असर क्रिप्टो बाजार तक पहुंच रहा है. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतें तो आज, 9 मार्च को 66,000 डॉलर पर पहुंच गई थी.

हालांकि, कारोबारी दिन के दौरान इसमें थोड़ी तेजी जरूर दर्ज की गई है. आइए जानते हैं, बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी के प्रदर्शन के बारे में... 

बिटकॉइन की कीमत में हल्की उतार-चढ़ाव

कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर करीब 1:42 बजे बिटकॉइन की कीमत लगभग 67,574.12 डॉलर दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में इसमें करीब 0.37 फीसदी की हल्की तेजी देखने को मिल रही है.

जबकि पिछले सात दिनों के दौरान बिटकॉइन में लगभग 2.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बिटकॉइन को दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा क्रिप्टोकरेंसी कहा जाता है. पिछले कुछ दिनों की तुलना करें तो, बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे फिसल गई है. 

एथेरियम, टीथर और बीएनबी में उतार-चढ़ाव

एथेरियम की कीमत करीब 1,983.97 डॉलर दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में इसमें लगभग 1.52 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जबकि बीते सात दिनों की बात करें तो यह करीब 2.49 फीसदी मजबूत हुआ है.

वहीं टीथर लगभग 0.9998 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. जबकि सात दिनों में इसमें करीब 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट रही. इसके अलावा बीएनबी की कीमत करीब 623.36 डॉलर रही. इसमें पिछले 24 घंटों में करीब 0.60 फीसदी और सात दिनों में लगभग 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

सोलाना और डॉजीकॉइन की चाल

सोलाना की कीमत करीब 83.11 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. पिछले 24 घंटों में इसमें लगभग 0.30 फीसदी की बढ़त देखी गई. जबकि सात दिनों में यह करीब 0.37 फीसदी ऊपर रहा. वहीं डॉजीकॉइन करीब 0.09003 डॉलर पर कारोबार करता दिख रहा है.

इसमें 24 घंटों के दौरान लगभग 0.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. जबकि पिछले सात दिनों में इसमें करीब 1.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:  Stock Market Biggest Crashes in History: सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; इतिहास में इन मौकों पर आई थी ऐसी बड़ी गिरावट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow