CRPF Constable Recruitment 2026: CRPF में 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन कल से शुरू

CRPF Constable Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 9,195 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और 19 मई 2026 तक चलेगी.  यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो देश की सेवा करना चाहते हैं.  किन पदों पर होगी CRPF  कांस्टेबल भर्ती इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड्स और तकनीकी पद शामिल हैं. जिसमें कुल 9,195 पदों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद और पायनियर विंग 20 पद शामिल है. इन पदों में कई प्रकार के ट्रेड शामिल हैं जैसे ड्राइवर, रसोइया (Cook), बढ़ई (Carpenter), दर्जी (Tailor), नाई (Barber), धोबी (Washerman), सफाई कर्मचारी (Safai Karamchari) और अन्य तकनीकी पद.  CRPF कांस्टेबल भर्ती की जरूरी डेट्स CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय सीमा का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें. जिससे लास्ट समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं या भीड़भाड़ से बचा जा सके.  CRPF कांस्टेबल भर्ती योग्यता क्या है CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है और कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. कुछ तकनीकी या ट्रेड से जुड़े पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित एक्सपीरियंस भी मांगा जा सकता है. वहीं ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा.  यह भी पढ़ें -UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डेट जारी, 41 हजार से ज्यादा पदों पर कब होगी परीक्षा? यहां जानें पूरी डिटेल CRPF कांस्टेबल भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस CRPF कांस्टेबल भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा. जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच होगा. इसके अलावा लास्ट चयन मुख्य रूप से CBT परीक्षा में प्रदर्शन और अन्य चरणों को सफलतापूर्वक पास करने पर आधारित होगा.  CRPF कांस्टेबल भर्ती के आवेदन कैसे करें  1. CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट  rect.crpf.gov.in पर जाएं. 2. इसके बाद Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 3. अब नया रजिस्ट्रेशन करें  और आवेदन फॉर्म भरें. 4. रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 5. अब आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें.  यह भी पढ़ें - RAS Result 2024: सिरोही में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन बने आरएएस अधिकारी, RAS की परीक्षा में रचा इतिहास

Apr 20, 2026 - 01:30
 0
CRPF Constable Recruitment 2026: CRPF में 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन कल से शुरू

CRPF Constable Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 9,195 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और 19 मई 2026 तक चलेगी.  यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो देश की सेवा करना चाहते हैं. 

किन पदों पर होगी CRPF  कांस्टेबल भर्ती

इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड्स और तकनीकी पद शामिल हैं. जिसमें कुल 9,195 पदों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद और पायनियर विंग 20 पद शामिल है. इन पदों में कई प्रकार के ट्रेड शामिल हैं जैसे ड्राइवर, रसोइया (Cook), बढ़ई (Carpenter), दर्जी (Tailor), नाई (Barber), धोबी (Washerman), सफाई कर्मचारी (Safai Karamchari) और अन्य तकनीकी पद. 

CRPF कांस्टेबल भर्ती की जरूरी डेट्स

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय सीमा का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें. जिससे लास्ट समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं या भीड़भाड़ से बचा जा सके. 

CRPF कांस्टेबल भर्ती योग्यता क्या है

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है और कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. कुछ तकनीकी या ट्रेड से जुड़े पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित एक्सपीरियंस भी मांगा जा सकता है. वहीं ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें -UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डेट जारी, 41 हजार से ज्यादा पदों पर कब होगी परीक्षा? यहां जानें पूरी डिटेल

CRPF कांस्टेबल भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस

CRPF कांस्टेबल भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा. जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच होगा. इसके अलावा लास्ट चयन मुख्य रूप से CBT परीक्षा में प्रदर्शन और अन्य चरणों को सफलतापूर्वक पास करने पर आधारित होगा. 

CRPF कांस्टेबल भर्ती के आवेदन कैसे करें 

1. CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट  rect.crpf.gov.in पर जाएं.

2. इसके बाद Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.

3. अब नया रजिस्ट्रेशन करें  और आवेदन फॉर्म भरें.

4. रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

5. अब आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें - RAS Result 2024: सिरोही में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन बने आरएएस अधिकारी, RAS की परीक्षा में रचा इतिहास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow