Crispy Medu Vada: क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स

Soft And Fluffy Medu Wada Recipe Tips: दक्षिण भारत का मशहूर स्नैक मेदू वड़ा अब पूरे देश में पसंद किया जाता है. नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाने वाला यह व्यंजन बाहर से सुनहरा और कुरकुरा, जबकि अंदर से बेहद मुलायम होता है. हालांकि, घर पर मेदू वड़ा बनाते समय कई लोगों की शिकायत रहती है कि वड़ा या तो सख्त हो जाता है या फिर तलते समय ज्यादा तेल सोख लेता है. अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट मेदू वड़ा बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें मेदू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबुत उड़द दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी पूरी तरह निकाल लें और बहुत कम पानी डालकर गाढ़ा बैटर पीसें. बैटर जितना गाढ़ा और स्मूद होगा, वड़ा उतना ही अच्छी तरह आकार लेगा और तलते समय नहीं फैलेगा.  इसे भी पढ़ें-Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?  5 से 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें बैटर तैयार होने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल न करें. पहले लकड़ी के चम्मच, व्हिस्क या हाथों की मदद से 5 से 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. इस प्रक्रिया से बैटर में हवा भरती है, जिससे मेदू वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का व स्पंजी बनता है. बैटर सही तैयार हुआ है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए उसका थोड़ा-सा हिस्सा पानी से भरे बर्तन में डालें. अगर बैटर पानी की सतह पर तैरने लगे, तो समझिए वह तलने के लिए तैयार है. अब बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हींग और स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाहें तो बारीक कटी गाजर और हरा धनिया भी डाल सकते हैं. अगर मेदू वड़ा किसी पूजा या प्रसाद के लिए बना रहे हैं, तो प्याज की जगह कुटी हुई काली मिर्च और जीरा डालना बेहतर रहेगा. वड़ा बनाते समय क्या रखें ध्यान? वड़ा का आकार बनाते समय हाथों या चम्मच को हल्का गीला रखें. इससे बैटर चिपकेगा नहीं और बीच में छेद बनाना भी आसान होगा. तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करें, लेकिन वड़ा हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें. तेज आंच पर वड़ा बाहर से जल्दी भूरा हो जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है, जबकि बहुत धीमी आंच पर वह ज्यादा तेल सोख लेगा. तलते समय वड़े को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वह हर तरफ से समान रूप से सुनहरा और कुरकुरा बने. अगर बैटर गलती से पतला हो जाए, तो उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा, सूजी या मैदा मिलाकर उसे गाढ़ा किया जा सकता है. वहीं अतिरिक्त कुरकुरापन पाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिलाया जा सकता है. यदि वड़ा ज्यादा तेल सोख रहा हो, तो थोड़ा-सा मैदा मिलाने से यह समस्या कम हो सकती है. इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'

Jul 14, 2026 - 23:30
 0
Crispy Medu Vada: क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स

Soft And Fluffy Medu Wada Recipe Tips: दक्षिण भारत का मशहूर स्नैक मेदू वड़ा अब पूरे देश में पसंद किया जाता है. नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाने वाला यह व्यंजन बाहर से सुनहरा और कुरकुरा, जबकि अंदर से बेहद मुलायम होता है. हालांकि, घर पर मेदू वड़ा बनाते समय कई लोगों की शिकायत रहती है कि वड़ा या तो सख्त हो जाता है या फिर तलते समय ज्यादा तेल सोख लेता है. अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट मेदू वड़ा बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें

मेदू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबुत उड़द दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी पूरी तरह निकाल लें और बहुत कम पानी डालकर गाढ़ा बैटर पीसें. बैटर जितना गाढ़ा और स्मूद होगा, वड़ा उतना ही अच्छी तरह आकार लेगा और तलते समय नहीं फैलेगा. 

इसे भी पढ़ें-Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?

 5 से 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें

बैटर तैयार होने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल न करें. पहले लकड़ी के चम्मच, व्हिस्क या हाथों की मदद से 5 से 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. इस प्रक्रिया से बैटर में हवा भरती है, जिससे मेदू वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का व स्पंजी बनता है. बैटर सही तैयार हुआ है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए उसका थोड़ा-सा हिस्सा पानी से भरे बर्तन में डालें. अगर बैटर पानी की सतह पर तैरने लगे, तो समझिए वह तलने के लिए तैयार है.

अब बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हींग और स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाहें तो बारीक कटी गाजर और हरा धनिया भी डाल सकते हैं. अगर मेदू वड़ा किसी पूजा या प्रसाद के लिए बना रहे हैं, तो प्याज की जगह कुटी हुई काली मिर्च और जीरा डालना बेहतर रहेगा.

वड़ा बनाते समय क्या रखें ध्यान?

वड़ा का आकार बनाते समय हाथों या चम्मच को हल्का गीला रखें. इससे बैटर चिपकेगा नहीं और बीच में छेद बनाना भी आसान होगा. तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करें, लेकिन वड़ा हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें. तेज आंच पर वड़ा बाहर से जल्दी भूरा हो जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है, जबकि बहुत धीमी आंच पर वह ज्यादा तेल सोख लेगा. तलते समय वड़े को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वह हर तरफ से समान रूप से सुनहरा और कुरकुरा बने. अगर बैटर गलती से पतला हो जाए, तो उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा, सूजी या मैदा मिलाकर उसे गाढ़ा किया जा सकता है. वहीं अतिरिक्त कुरकुरापन पाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिलाया जा सकता है. यदि वड़ा ज्यादा तेल सोख रहा हो, तो थोड़ा-सा मैदा मिलाने से यह समस्या कम हो सकती है.

इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow